नवरात्रि के व्रत पूरे होने के बाद आमतौर लोग पूरी-सब्जी, हलवा और खीर जैसे भारी फूड पेटभर कर खाने लगते हैं। लगातार 7 से 8 दिन कम भोजन किया जाता है और कई लोग तो सिर्फ फल या पानी पर ही रहते हैं। ऐसे में अचानक तेल वाला खाना खाते ही पेट में गड़बड़ शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को व्रत के बाद पेट में भारीपन, गैस या एसिडिटी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि व्रत खत्म होने के बाद क्या खाना चाहिए, ताकि पाचन पर ज्यादा दबाव न पड़े? इस बारे में हमने Meena Kumari, Chief Dietician - Dietetics, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि व्रत के बाद कई लोग भूखे रह जाते हैं, तो कुछ लोग बहुत ज्यादा खाने लगते हैं। जब लंबे समय तक व्रत रखा जाता है, तो सबसे जरूरी है कि खान-पान में संतुलन बनाकर रखना चाहिए और सामान्य दिनचर्या में धीरे-धीरे लौटना चाहिए।
7 दिन तक फास्टिंग करने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है?
Nature Metabolism में प्रकाशित जर्नल के अनुसार, वैज्ञानिकों ने लंबे समय तक उपवास रखने से पूरे शरीर पर होने वाले बदलावों का विशलेषण किया। यह सिर्फ वजन घटाने ही नहीं, बल्कि शरीर को कई ज्यादा तरीकों से प्रभावित कर सकता है।
3 दिनों तक उपवास करने के बाद - व्रत शुरू होने के पहले दो दिनों में शरीर जमा फैट का इस्तेमाल एनर्जी के रूप में करने लगता है, लेकिन प्रोटीन से जुड़े बदलाव तीन दिन के बाद दिखते हैं।
7 दिनों तक उपवास करने के बाद - जो लोग 7 दिन तक व्रत करते हैं, उनकी मांसपेशियों और वजन पर असर पड़ने लगता है, लेकिन इस उपवास में जो लोग 7 दिन तक सिर्फ पानी पीते हैं, उनका वजन औसतन 5.7 किलोग्राम तक कम हुआ है। जब ये लोग फिर से खाना शुरू करते हैं, तो तीन दिनों में ही खोई हुई मांसपेशियों और लीन मास वापस आ सकता है।
नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाएं?
Chief Dietician Meena Kumari कहती हैं, “जो लोग 7 से 8 दिन तक व्रत करते हैं, उन्हें व्रत के बाद तुरंत हैवी मील नहीं करना चाहिए। ऐसे में उनके पेट पर प्रेशर बनता है, जो एसिडिटी और लगातार पॉटी आने लगती है। इसलिए व्रत के बाद इन खाने का ध्यान रखना चाहिए।”
1. सुबह उठकर पानी पिएं
Meena Kumari ने कहा, “व्रत पूरा करने से पहले दिन की शुरुआत पानी से करना एक अच्छी आदत है। सुबह हल्का गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा भी दिनभर भी पर्याप्त पानी पीते रहें। अगर एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचें। पानी पेट के मेटाबॉलिज्म को सही रखने में मदद करता है।”
2. खाने में हल्का भोजन लें
Meena Kumari के अनुसार, व्रत के बाद पहले ही दिन भारी नाश्ता या तला-भुना खाना खाने के बजाय हल्का भोजन करें। पूरी, हलवा या खीर बहुत ही कम मात्रा में लें और बार-बार लेने से बचना चाहिए। घी और दूध से बना भोजन बार-बार खाने से पेट पर दबाव पड़ सकता है। इसलिए दोपहर या रात के खाने में दाल-चावल, खिचड़ी या रोटी-सब्जी जैसे विकल्प रखे जा सकते हैं, लेकिन इसे भी व्रत के बाद थोड़ी मात्रा में ही खाएं।
what to eat and avoid post fasting
यह भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज नवरात्रि व्रत में न करें ये 5 गलतियां, डायटिशियन से जानें किन चीजों का रखें परहेज
3. फल और पकी सब्जियां खाएं
Meena Kumari कहती हैं, “व्रत के बाद पहले दिन अगर बहुत ज्यादा भूख लगती है, तो पूरी-हलवा लेने के बजाय फल और पकी हुई सब्जी खाएं। फल ऐसे लें, जो पेट के लिए नरम हो। मौसमी फल खाना बेहतर रहता है। इनमें मिलने वाला फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। हालांकि, अगर आप कुछ दिनों से कम फाइबर वाला खाना खा रहे थे, तो इसकी मात्रा एकदम से बहुत ज्यादा न बढ़ाएं। धीरे-धीरे बढ़ाना बेहतर रहता है।”
4. साबुत अनाज खाएं
व्रत के बाद लोगों को साबुत अनाज खाए जा सकते हैं। हालांकि, पहले दिन साबुत अनाज बहुत ज्यादा नहीं लेना चाहिए, लेकिन इसे धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
व्रत के बाद किन चीजों से परहेज करें?
Meena Kumari ने कहा, “व्रत के बाद लोग एक ही दिन में बहुत कुछ खा लेते हैं। इससे पेट खराब होने का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए इन चीजों का खास परहेज करना चाहिए।”
- व्रत खत्म होते ही बहुत ज्यादा तला-भुना न खाएं।
- मसालेदार भोजन या मिठाई खाने से परहेज करें। पहले ही दिन समोसे, पकौड़े या मीठा खाने से बचना चाहिए।
- व्रत के बाद सोडे या कोल्ड ड्रिंक्स न लें।
- डिनर में भारी भोजन न करें।
यह भी पढ़ें- नाश्ते में सिर्फ फल खाना कितना सही है? एक्सपर्ट से जानें
डायटिशियन की सलाह
Chief Dietician Meena Kumari कहती हैं कि व्रत खत्म होने के बाद देर रात भारी खाना खाने से बचें। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं और खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत न डालें। अगर किसी को एसिडिटी या सीने में जलन होती है, तो सोने से कम से कम तीन घंटे पहले खाना खत्म करने से कुछ लोगों को राहत मिल सकती है। खाने के बाद हल्की वॉक करें और नींद पूरी करें।
निष्कर्ष
नवरात्रि व्रत के बाद लोगों को खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर खान-पान में बदलाव के बाद अगर पेट में दर्द, एसिडिटी या ब्लोटिंग हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। व्रत के बाद सही मात्रा में संतुलित भोजन करना जरूरी है। बस, छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके पाचन का ध्यान रखा जा सकता है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
व्रत के बाद अचानक भोजन में बदलाव से एसिडिटी या उल्टी जैसा लगे तो क्या करें?
तेल वाला भारी भोजन बिल्कुल न खाएं और सिर्फ तरल पदार्थ जैसे छाछ, ठंडा दूध या नारियल पानी लें। यदि दस्त या पेट में तेज दर्द हो, तो ओआरएस (ORS) घोल लें, ताकि डिहाइड्रेशन न हो और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।क्या व्रत खोलने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं?
खाली पेट चाय या कॉफी में मौजूद टैनिन और कैफीन आंतों की अंदरूनी परत को उत्तेजित करते हैं। इससे पेट में तुरंत एसिडिटी, सीने में जलन और पेट में ऐंठन की समस्या शुरू हो सकती है।उपवास के बाद पेट फूलने और सुस्ती से बचने के लिए पोर्शन कंट्रोल कैसे करें?
व्रत खोलने के बाद एक ही बार में भरपेट खाना खाने के बजाय हर दो से तीन घंटे में छोटे-छोटे हिस्सों में भोजन करें। इससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और सुस्ती नहीं आती।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 17, 2026 20:03 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dt Meena Kumari
