Sun Oct 18, 2026 | 12:17 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

नवरात्रि के 9 दिन खत्म होने के बाद नॉर्मल डाइट पर कैसे लौटें? डॉक्टर से जानें किन गलतियों से बचें

नवरात्रि उपवास के बाद सामान्य खान-पान पर लौटने के लिए धीरे-धीरे और संतुलित आहार अपनाना जरूरी है। अचानक भारी या तले-भुने भोजन से ब्लोटिंग, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए हल्के भोजन और हाइड्रेशन पर ध्यान दें।
नवरात्रि के 9 दिन खत्म होने के बाद नॉर्मल डाइट पर कैसे लौटें? डॉक्टर से जानें किन गलतियों से बचेंनवरात्रि के 9 दिन खत्म होने के बाद नॉर्मल डाइट पर कैसे लौटें? डॉक्टर से जानें किन गलतियों से बचें

नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास और फलाहार के बाद जब आप नॉर्मल खान-पान पर लौटते हैं तो शरीर की पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है। ऐसे में अचानक नॉर्मल खान-पान पर लौटने पर व्यक्ति अचानक भारी, मसालेदार या तली-भुनी चीजें खाने से ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि व्रत खोलने के बाद शरीर को धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लाना बहुत जरूरी है। इसलिए, इस दौरान व्यक्ति को कुछ गलतियों से बचना चाहिए और सही तरह से नॉर्मल डाइट पर लौटना चाहिए।

व्रत खोलने के बाद तुरंत हैवी खाने से हो सकती हैं समस्याएं

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि नवरात्रि के दौरान खान-पान में बदलाव होने से आपका रूटीन और खाने की मात्रा बदल सकती है। अगर आपने नौ दिनों तक कम खाया है तो अचानक बहुत ज्यादा या भारी भोजन करने से आपको असुविधा हो सकती है।

  • गैस और ब्लोटिंग- एक बार में ज्यादा खाना खाने से पेट में भारीपन और गैस बनने की समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा तला-भुना भोजन भी इस परेशानी को बढ़ा सकता है।
  • एसिडिटी और अपच- ज्यादा मसालेदार, ऑयली या भारी भोजन कुछ लोगों में एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या का कारण बन सकता है।
  • कब्ज या मल त्याग में बदलाव- अगर व्रत के दौरान डाइट में साबुत अनाज, सब्जियां और फाइबर की कमी रही है तो नॉर्मल खान-पान में लौटते समय मल त्याग की आदतों में बदलाव हो सकता है।
  • थकान और सुस्ती- जरूरत से ज्यादा भोजन करने के बाद आपको सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है। लंबे समय तक पर्याप्त मात्रा में भोजन न करने के बाद अचानक बहुत ज्यादा खाने से भी असुविधा हो सकती है।

साल 2022 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, लंबे समय तक उपवास रखने के बाद, अचानक भारी या अपने मन से कुछ भी भोजन करने के बजाय, धीरे-धीरे फिर से खाना शुरू करना जरूरी है। ऐसा न करने पर शरीर में मेटाबॉलिक और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है और 'रीफीडिंग सिंड्रोम' का खतरा भी रहता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रात में दही खाना चाहिए? आयुर्वेद के अनुसार जानिए सही नियम

नवरात्रि के 9 दिन खत्म होने के बाद नॉर्मल डाइट पर कैसे लौटें?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा कहना है कि व्रत खोलने के लिए संतुलित आहार अपनाना सबसे अच्छा तरीका होता है। इसके लिए आप इन आसान आदतों को अपना सकते हैं-

  • हल्के और संतुलित नाश्ते से शुरुआत- व्रत खोलने के बाद पोहा, दलिया, ओट्स, इडली या हल्की सब्जियों के साथ रोटी जैसे विकल्प चुन सकते हैं। अपनी भूख के अनुसार भोजन करें और लंबे समय तक भूखे रहने से बचें।
  • डाइट में प्रोटीन शामिल करें- दाल, पनीर, दही, अंडे या अन्य प्रोटीन से भरपूर फूड्स को अपने खाने का हिस्सा बनाएं। प्रोटीन शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली और मांसपेशियों को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है।
  • फल और सब्जियां खाएं- धीरे-धीरे मौसमी फल, पकी हुई सब्जियां और अन्य फाइबर से भरपूर फूड्स को अपने खाने में शामिल करें। इससे संतुलित पोषण मिलता है और पाचन क्रिया को सपोर्ट मिलता है।
  • हाइड्रेशन का ध्यान रखें- दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। अगर व्रत के दौरान पानी कम पिया है तो हाइड्रेशन का खास ध्यान रखना जरूरी है।
  • भोजन की मात्रा पर ध्यान दें- एक बार में बहुत ज्यादा खाना खाने के बजाय अपनी भूख के अनुसार सामान्य मात्रा में भोजन करें। अगर नौ दिनों के दौरान आपने बहुत कम खाया है तो डाइट में बदलाव के लिए डाइटिशियन से कंसल्ट कर सकते हैं।

Post-Navratri-Diet-TipsPost-Navratri-Diet-Tips

नॉर्मल डाइट पर लौटते समय किन गलतियों से बचें?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि व्रत खोलने के बाद स्वादिष्ट भोजन खाने का मन होना आम बात है, लेकिन इस दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।

  • लंबे समय तक कम मात्रा में भोजन करने के बाद अचानक बहुत ज्यादा या हैवी फूड्स खाने से बचना चाहिए।
  • पूरी, पकौड़े, समोसे और ज्यादा घी-मक्खन वाली तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
  • एक साथ बहुत ज्यादा मिठाई, शरबत या मीठे ड्रिंक्स लेने से परहेज करना चाहिए।
  • अगर व्रत के दौरान फाइबर कम लिया है तो दालों, साबुत अनाज और कच्ची सब्जियों की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं। इससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।
  • भोजन छोड़ने के बाद अचानक खाने पर बहुत ज्यादा खाने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए आप अपने खाने की मात्रा को सीमित रखने की कोशिश करें।
  • नॉर्मल डाइट पर लौटने के लिए जूस डाइट या डिटॉक्स ड्रिंक्स की जरूरत नहीं होती है। शरीर की सामान्य प्रक्रियाएं ही आपके शरीर को अंदर से साफ करने में मदद कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: व्रत में फल और साबूदाना खाने के बाद भी कमजोरी? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

पाचन और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने के टिप्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, डाइट में बदलाव करते समय अपने रूटीन को भी संतुलित रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए, संतुलित भोजन, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, अच्छी नींद और नियमित शारीरिक गतिविधियों पर फोकस करना चाहिए।

  • नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का भोजन अपने रूटीन के अनुसार लें।
  • खाना खाने के बाद थोड़ी देर हल्की वॉक करें, ताकि पाचन और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सके।
  • रोजाना पर्याप्त नींद लें, ताकि भूख और एनर्जी लेवल को बेहतर रखने में मदद मिल सके।
  • अगर आपको चाय या कॉफी पीने के बाद एसिडिटी होती है तो इन्हें पीने से बचें।
  • डायबिटीज, किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

निष्कर्ष
नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद नॉर्मल खान-पान पर लौटना मुश्किल नहीं है, बस जरूरी है कि आप किसी तरह की जल्दबाजी न करें। व्रत खोलने के बाद आपको संतुलित भोजन, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, फल-सब्जियों का सेवन, प्रोटीन से भरपूर फूड्स और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने पर ध्यान देना चाहिए। शुरुआत में बहुत ज्यादा तला-भुना, मीठा या भारी भोजन खाने से बचना चाहिए और अपनी भूख के अनुसार ही भोजन करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाना चाहिए?

    नवरात्रि का व्रत खोलते समय सबसे पहले हल्के और आसानी से पचने वाले फूड्स खाने चाहिए, जिसमें नारियल पानी, फल या नींबू पानी पीना शामिल है। व्रत खोलने के तुरंत बाद हैवी और ऑयली फूड्स नहीं खाने चाहिए।
  • व्रत में भूख लगे तो क्या करें?

    व्रत के दौरान भूख लगने पर मखाने, बादाम, अखरोट या ताजे फल खाने चाहिए। इसके अलावा, शरीर में एनर्जी बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी या छाछ पी सकते हैं।

Read Next

→ नवरात्रि व्रत के बाद बिगड़ न जाए पेट? डायटिशियन से जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 18, 2026 10:38 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra