Chhath Puja 2026: छठ महापर्व में लोग व्रत में निर्जला रहकर सूर्य की पूजा करते हैं। इस व्रत से दो दिन पहले ही नमक का सेवन छोड़ दिया जाता है। ऐसे में लंबे समय के निर्जला व्रत के पूरा होने के बाद कई लोग एक साथ ज्यादा पानी पी लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में व्रत के बाद सही तरीके से और सीमित मात्रा में पानी पीना जरूरी है। आइए पानी की कमी को दूर करने के सही तरीकों के बारे में Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।
छठ पूजा के 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद एक साथ ज्यादा पानी पीने से क्यों बचें?
डाइट एक्सपर्ट चित्रा के अनुसार, छठ पूजा के दौरान 36 घंटे तक बिना पानी के व्रत रखने से शरीर में डिहाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और एनर्जी के स्तर में कमी आ सकती है। इसलिए, व्रत को सुरक्षित तरीके से खोलना बहुत जरूरी है।
सुरक्षित तरीके से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) को कैसे पूरा करें?
डाइट एक्सपर्ट चित्रा आगे कहती हैं, व्रत पूरा होने के बाद अक्सर लोग एक गलती यह करते हैं कि वे एक साथ बहुत ज़्यादा पानी पी लेते हैं। इससे बेचैनी, जी मिचलाने, पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं और गंभीर मामलों में शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन भी बिगड़ सकता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और सामान्य स्थिति में वापस लाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।
1. थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं
व्रत पूरा होने पर, एक गिलास पानी से शुरुआत करें और फिर रुक-रुक कर धीरे-धीरे पानी पिएं। ध्यान रहे, एक साथ ज्यादा पानी पीने से बचें।
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: 36 घंटे निर्जला व्रत में डिहाइड्रेशन के 7 लक्षण कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय
2. इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करें
लंबे समय तक बिना पानी के व्रत रखने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है और इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो सकते हैं। अपनी स्थिति के अनुसार ORS, नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इनसे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करने में मदद मिल सकती है।
chhath puja vrat and health right Way to drink water after a 36 hour dry fasting 01
3. हल्का खाना खाएं
36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्यक्ति को हल्का खाना खाना चाहिए। इसके लिए फल, सूप, खिचड़ी या दही-चावल जैसी हल्की चीजों से शुरुआत करें। व्रत के तुरंत बाद ज़्यादा तेल-मसाले वाला या मीठा खाना न खाएं।
4. कैफीन से बचें
व्रत पूरा होने के बाद शुरुआत में चाय या कॉफी लेने से बचें। इनका सेवन करने से व्यक्ति को एसिडिटी, जलन, गैस बनने और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: डिहाइड्रेशन से प्लेटलेट्स पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें
डॉक्टर से कब मिलें?
डाइट एक्सपर्ट चित्रा का कहना है, अगर लगातार चक्कर आ रहे हों, बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही हो, उल्टी, उलझन, बेहोशी या पेशाब बहुत कम आ रहा हो, तो यह गंभीर डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
जिन्हें डायबिटीज, किडनी या दिल से जुड़ी कोई बीमारी है या जो लोग नियमित रूप से दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें लंबे समय तक निर्जला व्रत रखने के दौरान खास सावधानी बरतनी चाहिए और व्रत रखने से पहले सावधानियों के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
डाइट एक्सपर्ट चित्रा आगे कहती हैं, ध्यान रहे, छठ व्रत के बाद का उद्देश्य सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करना ही नहीं, बल्कि धीरे-धीरे शरीर के हाइड्रेशन और पोषण के संतुलन को वापस बहाल करना है। अपने शरीर की सुनें और इस प्रक्रिया में जल्दबाजी न करें।
निष्कर्ष
36 घंटे के लंबे निर्जला छठ व्रत के बाद शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) को दूर करने के लिए जल्दबाजी में एक साथ ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। इसके बजाय, पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे नारियल पानी या नींबू पानी) का सेवन धीरे-धीरे और रुक-रुक कर करना चाहिए। व्रत के तुरंत बाद हैवी खाना या कैफीन के सेवन से परहेज करें और फलों, सूप या खिचड़ी जैसे हल्के खाने से शुरुआत करें। किसी भी गंभीर लक्षण या पुरानी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
शरीर को व्रत के लिए कैसे तैयार करें?
शरीर को लंबे समय के व्रत के लिए तैयार करने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर चीजें खाएं, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट लें, बैलेंस डाइट लें, कॉफी और चाय के सेवन से बचें, पर्याप्त आराम करें और भरपूर नींद लें।व्रत में एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए क्या करें?
व्रत में एसिडिटी से बचने के लिए चाय-कॉफी के सेवन से बचें। इसके अलावा, व्रत करने से पहले अधिक तेल और मसालों वाले फूड्स को खाने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 15, 2026 14:24 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Ms Chitra B K
