Thu Nov 12, 2026 | 01:17 PM IST

Medically Reviewed by Dt Meena Kumari , Dietician

Chhath Puja 2026: 36 घंटे निर्जला व्रत में डिहाइड्रेशन के 7 लक्षण कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

छठ पूजा में व्रत रखने वाले लोग करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत करते हैं। ऐसे में अगर सही तरीके से व्रत न रखा जाए, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। छठ के व्रत में लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 
Chhath Puja 2026: 36 घंटे निर्जला व्रत में डिहाइड्रेशन के 7 लक्षण कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपायChhath Puja 2026: 36 घंटे निर्जला व्रत में डिहाइड्रेशन के 7 लक्षण कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

Chhath Puja Fasting Tips: छठ पूजा छठ पूजा में व्रती पूरी आस्था के साथ नियमों का पालन करते हुए लगभग 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं। खरना की पूजा 14 नवंबर को शुरू होगी, जिसके साथ निर्जला व्रत शुरू हो जाता है और 16 नवंबर को उगते सूरज को अर्घ्य देकर यह व्रत खोला जाएगा। इस समय व्रती न तो खाना खाता है और न ही पानी पीता है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी होने का खतरा बढ़ सकता है। पानी की कमी के लक्षणों को जानने के लिए हमने Faridabad के Sarvodaya Hospital की Chief Dietician, Dietetics Meena Kumari से बात की। उन्होंने बताया कि निर्जला उपवास के दौरान शरीर के संकेतों को समझना और जरूरत पड़ने पर सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है।

छठ व्रत में डिहाइड्रेशन के 7 संकेत

NCBI में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लोगों में पानी की हल्की कमी से शरीर की मांसपेशियों पर असर पड़ सकता है। इस रिसर्च में 35 से 65 साल के 59 लोगों को दो ग्रुप्स में बांटा गया। इसमें एक ग्रुप ने बिना पानी पिए 12 घंटे बिताएं, तो एक ग्रुप ने नाश्ता और 1.5 लीटर पानी पीने के बाद व्रत किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों ने नाश्ता करके और पानी पीकर व्रत किया, उन महिलाओं की मांसपेशियों की ताकत और फंक्शन में स्पष्ट सुधार देखा गया।

Meena Kumari ने बताया कि छठ का व्रत 36 घंटे का होता है, ऐसे में व्रती को डिहाइड्रेशन के लक्षणों की पहचान करनी चाहिए।

1. बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना

पानी की कमी होने पर सबसे पहले प्यास महसूस हो सकती है। इसके साथ मुंह, जीभ और होंठ सूखने लगते हैं। कई बार मुंह में चिपचिपापन भी महसूस होता है। जब मुंह सूखता है, तो लार बनना कम हो जाता है, जिस वजह से मुंह में चिपचिपापन बढ़ जाता है। यह पानी की कमी का शुरुआती संकेत हो सकता है।

2. पेशाब कम आना या रंग गहरा होना

जब शरीर में पानी कम होने लगता है, तो किडनी पानी को बचाने की कोशिश करती है। ऐसे में पेशाब की मात्रा कम हो सकती है और पेशाब का रंग गहरा पीला हो सकता है। अगर लंबे समय तक पेशाब नहीं आ रहा है या सामान्य से काफी कम हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

3. चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना

निर्जला उपवास के दौरान कुछ लोगों को चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने या आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर जब व्रती बैठकर या लेटकर खड़ा होता है, तो उसे चक्कर महसूस हो सकता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो शरीर में ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है। अगर व्रती को लगातार चक्कर आ रहे हैं, तो उसे एक जगह बैठ जाना चाहिए। इससे चोट लगने का डर कम रहता है।

4. सिरदर्द और फोकस करने में परेशानी

जो लोग लंबे समय तक पानी नहीं पीते, उन्हें सिरदर्द, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकते हैं। कुछ लोगों को किसी काम पर फोकस करने में भी दिक्कत हो सकती है। अगर सिरदर्द के साथ बहुत ज्यादा सुस्ती, कमजोरी हो, तो ये डिहाइड्रेशन के गंभीर संकेत हो सकते हैं।

chhath puja dehydrationchhath puja dehydration

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में छठ व्रत रख सकते हैं या नहीं? डॉक्टर से जानें मां और बच्चे पर क्या पड़ सकता है असर

5. हार्ट बीट तेज होना

शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड फ्लो बनाए रखने के लिए हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस वजह से हार्ट बीट तेज महसूस हो सकती है। अगर तेज धड़कन के साथ चक्कर आना, सांस फूलना, सीने में दर्द या बेहोशी जैसी परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

6. मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव

व्रत के दौरान कुछ लोगों को पैरों या मांसपेशियों में ऐंठन महसूस हो सकती है। शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के बैलेंस में बदलाव होने से ऐसा हो सकता है। हालांकि, हर बार मांसपेशियों में ऐंठन होने का मतलब डिहाइड्रेशन नहीं होता। अगर ऐंठन लगातार हो रही है या इसके साथ कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे इग्नोर न करें।

7. बहुत ज्यादा थकान या बेहोशी

अगर व्रत के दौरान इतनी कमजोरी महसूस हो कि चलना मुश्किल हो जाए, तो यह नॉर्मल थकान नहीं होती। कई लोगों को लगातार पानी न पीने के कारण ब्लड प्रेशर कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी कंडीशन में लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

छठ के व्रत में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करें?

Meena Kumari कहती हैं कि छठ के निर्जला व्रत को शुरू करने से पहले और व्रत खोलने के बाद कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।

  • व्रत से पहले दिनभर रेगुलर पानी पीते रहें। एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेना बेहतर है।
  • व्रत शुरू करने से पहले अपने खाने में फल, सब्जियां और पानी लेना चाहिए, ताकि शरीर को न्यूट्रिशन मिल सके।
  • छठ पूजा के दौरान लंबे समय तक धूप में नहीं खड़ा रहना चाहिए।
  • व्रत के दौरान पूरा आराम करना चाहिए और नींद पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • व्रत खोलते समय धीरे-धीरे पानी पिएं और हल्का खाना खाएं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: क्या आपको भी हैं ये बीमारियां? निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर की ये सलाह जरूर पढ़ें

निष्कर्ष
छठ के व्रत को पूरी आस्था और अनुशासन से मनाया जाता है और इसलिए ऐसे में 36 घंटे निर्जला व्रत करते समय व्रती को अपने शरीर के संकेतों को समझना चाहिए। अगर व्रत के दौरान बार-बार प्यास लगे, मुंह सूखने लगे, पेशाब कम आए, चक्कर, सिरदर्द या असामान्य कमजोरी हो, तो इसे इग्नोर न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

    व्रत खोलते समय एक ही बार में ठंडा पानी गटकने या भारी तला-भुना खाना खाने से बचें। सबसे पहले गुनगुना पानी, नींबू-शहद पानी या नारियल पानी धीरे-धीरे सिप करके पिएं। इसके 20 से 30 मिनट बाद हल्का भोजन लें।
  • संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के दौरान ठंडे नदी या तालाब के पानी में खड़े रहने पर शरीर पर क्या असर होता है?

    ठंडा पानी ब्लड वेसल्स को सिकोड़ता है। पहले से निर्जला होने के कारण शरीर में ब्लड की मात्रा कम होती है। ऐसे में सुबह के ठंडे पानी में लंबे समय तक खड़े रहने से ब्लड प्रेशर में अचानक उतार-चढ़ाव, मांसपेशियों में तेज अकड़न और चक्कर आने का खतरा बढ़ जाता है। 

Read Next

→ खाने की एक्सपायरी डेट और पैकेट खोलने के बाद की लाइफ में क्या फर्क है? एक्सपर्ट से समझें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 12, 2026 12:32 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dt Meena Kumari