Wed Nov 11, 2026 | 06:17 PM IST

Medically Reviewed by Dt Meena Kumari , Dietician

खाने की एक्सपायरी डेट और पैकेट खोलने के बाद की लाइफ में क्या फर्क है? एक्सपर्ट से समझें

खाने के पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट तो सभी चेक कर लेते हैं, लेकिन क्या खाने का पैकेट खोलने के बाद उसकी एक्सपायरी यानी शेल्फ लाइफ कितनी होती है? इस फर्क के बारे में अक्सर लोगों को पता ही नहीं होता। अगर आप भी एक्सपायरी डेट और पैकेट खोलने की लाइफ को लेकर कंफ्यूज हैं, तो लेख जरूर पढ़ें। 
खाने की एक्सपायरी डेट और पैकेट खोलने के बाद की लाइफ में क्या फर्क है? एक्सपर्ट से समझेंखाने की एक्सपायरी डेट और पैकेट खोलने के बाद की लाइफ में क्या फर्क है? एक्सपर्ट से समझें

घर का सामान खरीदते समय दूध, दही, सॉस या ब्रेड जैसे खाने के पैकेट्स पर एक्सपायरी डेट तो हर कोई चेक करता है, लेकिन पैकेट खुलने के बाद इसे कितने दिनों तक खाना सेफ होता है, इसके बारे में जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। खाने के पैकेट को खोलने के बाद उस फूड की शेल्फ लाइफ को चेक करना जरूरी होता है। एक्सपायरी डेट और शेल्फ लाइफ (difference between shelf life and expiry date of food) में क्या फर्क है? यह जानने के लिए हमने Meena Kumari, Chief Dietician - Dietetics, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग एक्सपायरी डेट और शेल्फ लाइफ को एक ही मान लेते हैं। उन्हें लगता है कि अगर पैकेट पर लिखी तारीख अभी बाकी है, तो खाना इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए दोनों के अंतर को समझना बहुत जरूरी है।

एक्सपायरी डेट और शेल्फ लाइफ में क्या अंतर है?

Meena Kumari कहती हैं कि खाने की एक्सपायरी डेट और शेल्फ लाइफ के अंतर को कुछ ऐसे समझा जा सकता है।

 

शेल्फ लाइफ (Shelf Life)

एक्सपायरी डेट / Use By Date

मतलब

पैकेट खोलने के बाद प्रोडक्ट पूरी तरह से ताजा रहें और उसका सबसे स्वाद, बनावट व क्वालिटी बनी रहे। 

पैकेट पर लिखी तारीख के बाद खाने के पैकेट को शरीर के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता। 

फोकस

शेल्फ लाइफ में प्रोडक्ट की क्वालिटी पर फोकस होता है, जैसे उसका स्वाद, रंग, महक और कुरकुरापन कैसा है।

एक्सपायरी डेट में सेफ्टी फोकस होती है। एक्सपायरी डेट के बाद फूड नहीं खाना चाहिए। 

तारीख बीतने के बाद स्थिति

पैकेट खुलने के बाद अगर एक्सपायरी डेट आ गई है, तो उसे नहीं खाना चाहिए। 

एक्सपायरी डेट के बाद खाने में बैक्टीरिया या फफूंद पनप सकता है। 

इस्तेमाल करने का तरीका 

अगर स्टोरेज सही है, तो पैकेट खुलने के बाद फूड खाया जा सकता है। 

एक्सपायरी डेट के बाद फूड चाहे देखने में सही लगे, फिर भी नहीं खाना चाहिए। 

पैकेट खोलने के बाद 

पैकेट खुलते ही हवा, नमी और बैक्टीरिया के कारण पैकेट पर लिखी तारीख तक इस्तेमाल करना चाहिए। 

पैकेट बंद रहे तो भी एक्सपायरी डेट तक प्रोडक्ट को रखा जा सकता है।

उदाहरण

बिस्कुट, दालें, खाने का तेल, मसाले या चावल, जो ठंडी और सूखी जगह पर रखने पर महीनों तक उनकी क्वालिटी सही रह सकती है। 

दूध, ब्रेड, बेबी फॉर्मूला, अंडे या दवाओं को एक्सपायरी डेट के बाद नहीं खाना चाहिए। 

FSSAI क्या कहता है?

Food Safety and Standards Authority of India के मुताबिक, एक्सपायरी डेट का मतलब है कि पैकेट पर लिखी स्टोरेज शर्तों के अनुसार प्रोडक्ट कब तक सुरक्षित रहेगा। तारीख बीत जाने के बाद उस फूड को खाना सेफ नहीं है और इसे बेचना भी कानूनी रूप से बैन है। वहीं, शेल्फ लाइफ को प्रोडक्ट पर लिखने का एक तरीका बताया गया है। अगर शेल्फ लाइफ 3 महीने की है, तो उसे दिन, महीना और साल में लिखना जरूरी है। अगर तीन महीने से ज्यादा हैं, तो सिर्फ महीना और साल लिखे जा सकते हैं।
Expiry Date vs Shelf Life of FoodExpiry Date vs Shelf Life of Food

यह भी पढ़ें- गलती से बच्चे को दे दी एक्सपायरी दवा, तो क्या करें? बता रहे हैं डॉक्टर

क्या एक्सपायरी डेट निकलने से पहले भी खाना खराब हो सकता है?

Meena Kumari कहती हैं, “कई बार लोग सोचते हैं कि जब तक पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट नहीं आई है, तब तक खाने का पैकेट सेफ है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। यह उसकी स्टोरेज पर भी निर्भर करता है। अगर किसी प्रोडक्ट को ठंडी जगह रखने की जरूरत है और उसे लंबे समय तक बाहर रखा गया है, तो वह खराब हो सकता है। उदाहरण के तौर पर दूध, दही या छाछ को फ्रिज में रखना जरूरी होता है। अगर उसे किचन में नॉर्मल तापमान में रख दिया जाए, तो वह एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब या खट्टा हो सकता है।

पैकेट खोलने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

Meena Kumari ने लोगों को सलाह दी है कि खाने का पैकेट खोलने के बाद कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है। कई बार एक्सपायरी डेट से पहले पैकेट खोलने पर भी पेट दर्द या डाइजेशन खराब होने का रिस्क हो सकता है।

  • पैकेट को कैसे रखना है, इसके बारे में स्टोरेज निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
  • अगर प्रोडक्ट को फ्रिज में रखने की सलाह दी गई है, तो उसे उसी तरह स्टोर करना चाहिए।
  • पैकेट खोलने के बाद इस्तेमाल उन्ही तीन या पांच दिनों में करना चाहिए।
  • खाने को साफ कंटेनर में रखें और उसे नमी या गंदगी से बचाना चाहिए।
  • अगर खाने की चीज में बदबू, रंग या बनावट में फर्क महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • सिर्फ एक्सपायरी डेट बाकी होने के आधार पर फूड को सुरक्षित नहीं मानना चाहिए।

यह भी पढ़ें- चिप्स-बिस्किट से लेकर इंस्टेंट नूडल्स तक, पैकेटबंद फूड्स खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

निष्कर्ष
एक्सपायरी डेट और खाने की शेल्फ लाइफ दोनों में अंतर होता है। कई बार पैकेट पर लिखा होता है कि इसे दो या तीन दिन में इस्तेमाल कर लें। खासतौर पर डेयरी प्रोडक्ट्स या मिठाइयों पर शेल्फ लाइफ लिखी होती है। ऐसे में एक्सपायरी और शेल्फ लाइफ की जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर प्रोडक्ट को एक्सपायरी डेट से पहले खोला गया है, तो उसी शेल्फ लाइफ इस बात पर निर्भर कर सकती है कि फूड को किस तरह रखा जा रहा है। इसलिए खाने के पैकेट पर एक्सपायरी के साथ शेल्फ लाइफ भी जरूर पढ़ें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या टिन के डिब्बे में बची हुई सामग्री को उसी डिब्बे में रखकर फ्रिज में छोड़ना सुरक्षित है?

    टिन का कैन खुलते ही ऑक्सीजन के कारण अंदर की परत तेजी से ऑक्सिडाइज होने लगती है और भोजन में टिन या लोहे का स्वाद घुल सकता है। 
  • तेल, घी और नट्स (बादाम, अखरोट) का पैकेट खुलने के बाद उनमें दुर्गंध क्यों आने लगती है?

    फैट में ऑक्सीजन और सूरज की रोशनी आने से हाइड्रोपरॉक्साइड्स बनाते हैं, जिससे उनमें से अजीब खट्टी या बासी गंध आने लगती है। 

Read Next

→ Chhath Puja 2026: क्या आपको भी हैं ये बीमारियां? निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर की ये सलाह जरूर पढ़ें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2026 17:59 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dt Meena Kumari