करवा चौथ के निर्जला व्रत के दौरान पूरे दिन पानी और भोजन का सेवन नहीं किया जाता है। ऐसे में निर्जला व्रत के बाद शरीर में पानी की कमी, थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके कारण अक्सर व्रत रखने वाले लोगों के शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। इलेक्ट्रोलाइट्स ऐसे जरूरी मिनरल्स हैं, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने, मांसपेशियों के कामकाज और नसों के बेहतर तरीके से काम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में व्रत खोलते समय सही तरीका अपनाने से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आइए Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि निर्जला व्रत के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस कैसे बनाए रखें?
निर्जला व्रत के बाद इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस कैसे करें?
Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि निर्जला व्रत खोलते समय जल्दबाजी करने के बजाय सही तरीके से पानी पीना और पौष्टिक भोजन करना जरूरी है। इसलिए, निर्जला व्रत के बाद इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-
1. सबसे पहले धीरे-धीरे पानी पिएं
निर्जला व्रत के बाद शरीर को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। लंबे समय तक पानी न पीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में व्रत खोलते समय एक साथ बहुत सारा पानी पीने के बजाय धीरे-धीरे पानी पिएं। शुरुआत नॉर्मल पानी को घूंट-घूंट कर पिएं। व्रत खोलते समय ज्यादा ठंडे पानी या एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें, खासकर अगर इससे पेट में असुविधा हो।
ध्यान रखें कि पानी पीने की सही मात्रा मौसम, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। दिल या किडनी की बीमारी वाले लोगों को डॉक्टर द्वारा बताई गई गाइडलाइन्स को फॉलो करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: करवाचौथ व्रत खोलने के बाद करेंगे ये 6 गलतियां, तो कई दिनों तक एसिडिटी से रहेंगे परेशान
2. ORS पिएं
इलेक्ट्रोलाइट्स में सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। ये शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने और मांसपेशियों के कामकाज में मदद करते हैं। अगर निर्जला व्रत के बाद डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखाई दें तो जरूरत के अनुसार ORS का घोल पी सकते हैं। ORS में पानी, ग्लूकोज और जरूरी लवणों का संतुलित मिश्रण होता है। इसे बनाने में पानी की मात्रा कम या ज्यादा न करें।
3. नारियल पानी और नींबू पानी पिएं
निर्जला व्रत के बाद शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए आप नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ पी सकते हैं। नारियल पानी पोटैशियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। नींबू पानी एक ORS के रूप में काम करती है और छाछ भी पानी की कमी पूरी करने के साथ पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकती है। इस ड्रिंक का सेवन अपनी सेहत के अनुसार करें। बहुत ज्यादा डिहाइड्रेशन होने पर सिर्फ नारियल पानी या नींबू पानी पीना काफी नहीं है।
साल 2012 में Journal of the International Society of Sports Nutrition में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, नारियल पानी में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को तुरंत पूरा करते हैं।
4. व्रत खोलते समय हल्का और पचने वाला भोजन करें
लंबे समय तक भूखे रहने के बाद तुरंत भारी भोजन करने से पेट में भारीपन, गैस या मतली हो सकती है। इसलिए, व्रत खोलने के लिए हल्का और संतुलित भोजन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। आप शुरुआत में थोड़ी मात्रा में खिचड़ी, दलिया, केला या हल्का सूप ले सकते हैं। खाने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का संतुलन रखें।
Electrolyte-Balance-Tips-After-Nirjala-Vrat
5. पोटैशियम और सोडियम से भरपूर फूड्स खाएं
इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भोजन की भी अहम भूमिका होती है। सामान्य भोजन से शरीर को कई जरूरी मिनरल्स मिलते हैं। इसलिए, आप पोटैशियम से भरपूर केला, दही, दालें और सब्जियां शामिल कर सकते हैं। सिर्फ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए ज्यादा नमक खाना सही नहीं है। ज्यादा नमक कुछ लोगों में हाई ब्लड प्रेशर या किडनी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
6. चाय-कॉफी या मीठे ड्रिंक्स के सेवन से बचें
व्रत के बाद थकान दूर करने के लिए बार-बार चाय या कॉफी पीना सही तरीका नहीं है। कैफीन कुछ समय के लिए आपको एक्टिव कर सकता है, लेकिन यह पानी और पोषक तत्वों की कमी को पूरा नहीं करता है। इसी तरह, बहुत ज्यादा चीनी वाले शरबत, सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स को हाइड्रेशन का जरिया नहीं मानना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर भूखे रहने से सिरदर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
शरीर के लक्षणों पर ध्यान रखें
Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि व्रत खोलने के बाद तुरंत बहुत ज्यादा मेहनत वाला काम, तेज एक्सरसाइज या लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए। शरीर को आराम दें और नॉर्मल रूटीन में धीरे-धीरे लौटें। अगर ज्यादा प्यास, मुंह सूखना, गहरे रंग का पेशाब या सामान्य से कम पेशाब जैसे लक्षण हों तो डिहाइड्रेशन की समस्या के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा बेहोशी, भ्रम, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या बहुत कम पेशाब होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
निष्कर्ष
निर्जला व्रत के बाद इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे पानी पीना, जरूरत पड़ने पर ORS लेना, हल्का पौष्टिक भोजन करना और शरीर को सही तरीके से आराम देना बहुत जरूरी है। नारियल पानी, छाछ, फल और दालें भी संतुलित आहार का हिस्सा बन सकते हैं। व्रत खोलने का सही तरीका सिर्फ पानी पीना नहीं, बल्कि शरीर में पानी और पोषक तत्वों की जरूरत को समझना है।
Image Credit: Freepik
FAQ
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी के क्या लक्षण हैं?
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने पर कई तरह के शारीरिक और मानसिक लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी, थकान, सुस्ती, मतली, उल्टी और चिड़चिड़ापन।इलेक्ट्रोलाइट कब पीना चाहिए?
इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक तब पीना चाहिए, जब शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाए और इसके कारण उल्टी और दस्त की समस्या होने लगे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 29, 2026 11:11 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Akshay Chugh
