Chhath Puja 2026: छठ पूजा का व्रत एक स्वस्थ तन और मन के साथ रखा जाता है। इस व्रत में निर्जला रहकर सूर्य की पूजा की जाती है। निर्जला व्रत से लगभग 2 दिन पहले नमक छोड़ दिया जाता है और उससे एक हफ्ते पहले स प्याज-लहसुन। इस व्रत के लिए लोग खुद को पूरी तरह से डिटॉक्स करते हैं और तन-मन से सात्विक हो जाते हैं। हालांकि, पानी न पीना इस व्रत का सबसे कड़क नियम है। ऐसी स्थिति में व्रत रखने वालों को खुद को पहले से तैयार कर लेना चाहिए। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि 36 घंटे के व्रत के लिए शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहना बेहद जरूरी है जिसके लिए Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru ने कुछ खास टिप्स दिए हैं।
छठ पूजा व्रत से पहले 36 घंटे उपवास के लिए शरीर को कैसे तैयार करें?
डाइट एक्सपर्ट चित्रा कहती हैं कि छठ पूजा एक उपवास का त्योहार है, जिसमें 36 घंटे का 'निर्जला व्रत' रखा जाता है। व्रत की अच्छी तरह तैयारी करने और डिहाइड्रेशन पानी की कमी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और चक्कर आने जैसी समस्याओं से बचने के लिए, व्रत से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिसके लिए आप इन तमाम बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे-
- व्रत से पहले शरीर में पानी की कमी न होने दें
- व्रत शुरू होने से 24-48 घंटे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। एक ही बार में बहुत सारा पानी पीने के बजाय, पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहें। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप नारियल पानी, नींबू पानी और घर पर बना सूप ले सकते हैं।
1. इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर चीजें
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि व्रत से पहले आपको अपने शरीर को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। इसके लिए अपने खान-पान में केला, संतरा, नारियल पानी और शकरकंद जैसी इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर चीजों को शामिल करें। साथ ही, मेवे, बीज और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसी मैग्नीशियम से भरपूर चीजें भी लें। ऐसा करने से व्रत के दौरान पैर-हाथ में दर्द नहीं होता और थकान कम होती है। साथ ही शरीर में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होने की वजह से बहुत ज्यादा कमजोरी नहीं होती, जिससे कि आपको बेहोशी छा जाए।
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: क्या आपको भी हैं ये बीमारियां? निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर की ये सलाह जरूर पढ़ें
2. कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट लें
अपने भोजन में साबुत अनाज, चावल, ओट्स आदि जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट शामिल करने की कोशिश करें क्योंकि इससे शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है और एसिडिटी व गैस की समस्या से बचाव होता है। साथ ही NIH में प्रकाशित स्टडी बताती है कि कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट वाले कई प्राकृतिक खाद्य पदार्थों, जैसे कि सब्जियों, फलों और पके हुए साबुत अनाजों में स्वाभाविक रूप से काफी मात्रा में पानी होता है। इसके अलावा, ओट्स, बीन्स और दालों में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र में पानी को सोख लेता है, जिससे शरीर से तरल पदार्थों की कमी धीमी हो जाती है और शरीर में हाइड्रेशन का स्तर सही बना रहता है।
3. संतुलित आहार लें
संतुलित आहार में पर्याप्त प्रोटीन, दूध, दही, पनीर, दालें, मेवे, फल और सब्जियां शामिल होनी चाहिए। नमक, मसालेदार, तली-भुनी और ज्यादा प्रोसेस्ड चीजों से दूर रहें। डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि तली-भुनी और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं और सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। इससे व्रत में लो बीपी होने के साथ चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
drinking_water
4. कॉफी और चाय का सेवन कम करें
व्रत से कुछ दिन पहले धीरे-धीरे चाय और कॉफी पीना कम कर दें क्योंकि ऐसा करने आप व्रत में पानी की कमी से बच सकते हैं। दरअसल, डिहाइड्रेशन शरीर की कई समस्याओं को बढ़ाती है और व्रत के दौरान यह ज्यादा महसूस हो सकती हैं जैसे पेट में जलन, पेशाब में जल और तमाम प्रकार की सेहत से जुड़ी समस्याएं जैसे चक्कर आना और एसिडिटी इसलिए व्रत में ज्यादा चाय और कॉफी न पिएं।
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: नहाय-खाय में क्यों खाया जाता है कद्दू-भात? जानें इसे खाने के फायदे
5. पर्याप्त आराम और नींद लें
व्रत से पहले और व्रत के दौरान भरपूर नींद लें और कोई भी भारी शारीरिक काम करने से बचें। इससे आप व्रत के दौरान अपने शरीर को एनर्जी को स्टोर कर सकते हैं और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। इसके अलावा आराम के साथ व्रत करने से, व्रत को पूरा करने में आसानी होती है।
निष्कर्ष:
यह ध्यान रखना जरूरी है कि 36 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान, पहले से पानी पी लेने मात्र से ही डिहाइड्रेशन या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन को पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता। जिन्हें डायबिटीज, किडनी या दिल से जुड़ी कोई बीमारी है, गर्भवती महिलाओं और बुज़ुर्गों को ऐसा व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। अपने शरीर की सुनें और धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ अपनी सेहत को भी प्राथमिकता दें।
FAQ
व्रत वाले दिन क्या क्या नहीं करना चाहिए?
व्रत वाले दिन आपको ज्यादा थकान देने वाल कामों को करने से बचना चाहिए। साथ ही व्रत में कम बोले ताकि आपकी एनर्जी बचे।व्रत में एसिडिटी से कैसे बचें?
व्रत में एसिडिटी से बचने के लिए आपको करना यह है कि आपको चाय-कॉफी पीने से बचना चाहिए। साथ ही आपको व्रत से पहले ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-1794483172234.webp)