छठ पूजा 4 दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस बार नहाय-खाय 13 नवंबर (nahay khay kab hai) को है। इस व्रत में कद्दू-भात खाने की परंपरा है। दरअसल, कद्दू भात खाना असल में अगले तीन दिन के उपवास के लिए शरीर को तैयार करने का तरीका है। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Centre की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि कद्दू-भात असल में कुछ खास न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो कि शरीर की शक्ति बढ़ाने के साथ व्रत को पूरा करने की क्षमता देता है। इसके अलावा भी नहाय-खाय में कद्दू भात खाने के फायदे कई हैं, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।
नहाय-खाय में क्यों खाया जाता है कद्दू-भात?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि नहाय खाय में कद्दू भात खाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि सात्विक भोजन है, जो पेट भरने के साथ मन को तृप्ति प्रदान करता है। इसके अलावा कद्दू जो कि पानी और फाइबर से भरपूर होता है यह पेट को भरने के साथ उपवास में भूख का अहसास कम करने में मदद करती है। इसके अलावा कद्दू बनाने का तरीका है वो इसे काफी न्यूट्रिशनल बनाता है जैसे कि खद्दू-चने की दाल के साथ बनई जाती है और साथ में चावल खाया जाता है जो कि भाप से खुले बर्तन में पकाया जाता है। इस तरह जब आप इन दोनों को खाते हैं तो सेहत को कई फायदे मिलते हैं जैसे-
1. चने की दाल में प्रोटीन होता है
अर्चना जैन कहती हैं कि नहाय-खाय में कद्दू को चने की दाल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। चने की दाल शरीर में प्रोटीन प्रदान करता है। व्रत में शरीर को प्रोटीन की जरूरत ज्यादा होती है क्योंकि शरीर बिना खाय-पिए अपनी स्टोरेज एनर्जी पर काम करता है। चने की दाल खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है क्योंकि इसका प्रोटीन भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा प्रोटीन सबसे अधिक तृप्ति देने वाला मैक्रोन्यूट्रिएंट है। यह घ्रेलिन यानी भूख बढ़ाने वाला हार्मोन को कम करने में मदद करता है। इससे उपवास के दौरान खाने की क्रेविंग नहीं होती।
01 - 2026-11-12T155247.868
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: 36 घंटे निर्जला व्रत में डिहाइड्रेशन के 7 लक्षण कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय
2. कद्दू में पानी होता है
अर्चना जैन कहती हैं कि कद्दू और लौकी में पानी पर्याप्त मात्रा में होती है। छठ के निर्जला व्रत के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, ऐसे में कद्दू का पानी शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने में मददगार है, जिससे सेहत से जुड़ी समस्याएं नहीं होती जैसे लो बीपी और चक्कर आना।
3. चावल से शरीर को एनर्जी मिलती है
चावल से शरीर को एनर्जी मिलती है और इसके कार्ब्स व्रत के दौरान शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही चावल खाने से शरीर का शुगर बैलेंस रहता है और व्रत में शरीर काम करने की एनर्जी जुटा पाता है। डॉ. अर्चना जैन कहती हैं कि व्रत रखने से पहले चावल खाने से शरीर में ग्लाइकोजन का भंडार बनता है, जिससे ऊर्जा का स्तर स्थिर रहता है और जल्दी थकान नहीं होती। Nutrition Research Practical जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि चावल खाने से फास्टिंग इंसुलिन (fasting insulin) के स्तर और होमियोस्टैसिस मॉडल असेसमेंट ऑफ इंसुलिन रेजिस्टेंस (HOMA-IR) में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: निर्जला व्रत के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस कैसे बनाए रखें? जानें व्रत खोलने का सही तरीका
4. पेट भरा रहता है
नहाय खाय में कद्दू भात खाने से पेट लंबे समय तक के लिए भरा रखता है। इसके अलावा यह दोनों ही पाचन क्रिया को हेल्दी रखने में मददगार हैं। दरअसल, निर्जला व्रत के बाद अक्सर महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है, ऐसे में कद्दू भात खाना पेट को फाइबर प्रदान करता है जिससे आंतों की गति तेज होती है, गट हेल्थ सही रहता है और पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याएं नहीं होती जैसे कब्ज। इसके अलावा भी यह खाना व्रत में होने वाली गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करने में मददगार है।
निष्कर्ष:
अंत में अर्चना जैन कहती हैं कि छठ पूजा में एक लंबा निर्जला व्रत रखना पड़ता है, इसलिए व्रत रखने वालों को खुद की सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। व्रत से पहले खूब सारा पानी पिएं, डिहाइड्रेशन से बचें और कोशिश करें कि कम थकान वाला काम करें, जिससे शरीर की एनर्जी बनी रहे और व्रत पूरा हो सके। इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज या दिल की बीमारी या किसी भी बीमारी की दवा चल रही है उन लोगों को व्रत करने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए और अपनी दवाइयों का खास ख्याल रखना चाहिए।
FAQ
छठ पूजा क्यों मनाया जाता है?
छठ पूजा अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और परिवार के कल्याण के लिए मनाया जाता है। साथ ही अलग-अलग जगहों पर इसे मनाने की अलग-अलग मान्यताएं हैं।छठ पूजा में खरना के दिन क्या बनाया जाता है?
छठ पूजा में खरना के दिन गुड़ की खीर और घी लगी रोटी खाई जाती है। साथ ही इसके साथ केला खाया जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-1794478977369.webp)