Thu Nov 12, 2026 | 12:58 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

World Diabetes Day 2026: संतरा या मौसमी, डायबिटीज में कौन-सा फल खाना ज्यादा फायदेमंद है?

डायबिटीज में संतरा खाना फायदेमंद है या मौसमी? इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। असल में, डायबिटीज में दोनों फलों का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है। हालांकि, कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। जानें, इससे जुड़ी तमाम जरूरी बातें।
World Diabetes Day 2026: संतरा या मौसमी, डायबिटीज में कौन-सा फल खाना ज्यादा फायदेमंद है?World Diabetes Day 2026: संतरा या मौसमी, डायबिटीज में कौन-सा फल खाना ज्यादा फायदेमंद है?

डायबिटीज के मरीजों के लिए फलों का सेवन करना अच्छा माना जाता है। तो क्या वे संतरा या मौसमी दोनों का सेवन कर सकते हैं या इनमें से कोई एक चीज उनके लिए अधिक फायदेमंद होती है? असल में, इस सवाल का जवाब इसलिए भी जान लेना चाहिए ताकि इस बदलते मौसम और खराब AQI में उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए क्या अधिक फायदेमंद है, इसका पता चल सके।

इस संबंध में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "वैसे तो डायबिटीज में ऐसी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे उनका ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बदलता नहीं है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि डायबिटीज में संतरा या मौसमी में से बेहतर क्या है, इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इनमें से कोई भी बेहतर या बदतर नहीं है। दोनों ही चीजों का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।"

क्या है बेहतर?

मानक संतरा मौसमी डायबिटीज में क्या बेहतर है?
ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) लगभग 40–43 (कम) लगभग 45–50 (कम से मध्यम) संतरा (शुगर को नियंत्रण में रखता है)
ग्लाइसेमिक लोड (GL) लगभग 4–5 (बहुत कम)  लगभग 5-6 (कम)  संतरा 
कैलोरी ~47 kcal ~43 kcal लगभग समान (दोनों लो-कैलोरी हैं)
कार्बोहाइड्रेट लगभग 11.8 ग्राम लगभग 9.3 ग्राम मौसमी (कम कार्ब्स)
शुगर लगभग 9.4 ग्राम लगभग 8-9 ग्राम लगभग समान
विटामिन C लगभग 53 मिली ग्राम  लगभग 50 मिली ग्राम इम्यूनिटी के लिए दोनों बेहतर
पोटैशियम लगभग 181 मिली ग्राम  लगभग 490 मिली ग्राम  मौसमी (ब्लड प्रेशर में फायदेमंद)

साल 2025 में Nutrition & Diabetes में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों की टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल में है, अगर वे अपने नियमित हाई-कार्बोहाइड्रेट नाश्ते के साथ 100 फीसदी संतरे का जूस, साबुत संतरे के टुकड़े लेते हैं, तो इससे उनके तुरंत बाद के ब्लड शुगर नियंत्रण और इंसुलिन के स्तर पर कोई खास अलग या बड़ा असर नहीं पड़ता है। इसलिए, कहा जा सकता है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरा खाना फायदेमंद है। वहीं Pharmacognosy Magazine जर्नल में चूहों पर हुई एक रिसर्च प्रकाशित हुई। इससे यह पता चलता है कि मौसमी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, इसका सेवन उन्हें सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा फल खाने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? एक्सपर्ट से जानें कितना फल खाना है सुरक्षित

डायबिटीज में मौसमी-संतरे खाने के फायदे

  1. संतरे और मौसमी दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 40 से 55 के बीच होता है और इनका ग्लाइसेमिक लोड (GL) बहुत कम (लगभग 4-5) होता है। इसलिए, इसका सेवन करने से प्राकृतिक शुगर खून में अचानक तेजी से बढ़ने के बजाय धीरे-धीरे घुलती है।
  2. संतरे और मौसमी यानी साबुत खट्टे फलों में घुलनशील (सॉल्यूबल) और अघुलनशील (इनसॉल्यूबल) फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से फाइबर पेट को धीरे-धीरे खाली करता है और कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर बेहतर तरीके से नियंत्रित होती है।
  3. संतरे तथा मौसमी का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इनका सेवन करने से शरीर की अंदरूनी सूजन में कमी आती है, इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होता है और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
  4. संतरा और मौसमी, दोनों ही विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। हाई ब्लड शुगर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, इसलिए पर्याप्त विटामिन सी लेने से ब्लड वेसल्स को सुरक्षा मिलती है, घाव भरने में मदद मिलती है और नसों या आंखों से जुड़ी परेशानियों में भी कमी आती है।

मौसमी-संतरा खाने से पहले बरतें जरूरी सावधानी

  1. साबुत फल चुनेंः डायबिटीज के मरीजों को मौसमी या संतरे का जूस नहीं पीना चाहिए। इसके बजाय, साबुत फल का सेवन करना उनके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। असल में, साबुत फल में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को स्पाइक होने नहीं देता है। डायबिटीज के मरीज इन फलों को हमेशा छिलका उतारकर रेशों सहित साबुत फल ही खाएं।
  2. संतुलित मात्रा में खाएंः संतरा या मौसमी में से किसी भी फल का सेवन आप कर सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन कितनी मात्रा में कर रहे हैं, यह बात भी मायने रखती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि एक बार में एक मध्यम आकार का संतरा या मौसमी (लगभग 100-130 ग्राम) पर्याप्त है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि एक बार में 2-3 फल न खाएं।
  3. खाने का सही समयः डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जानकारी भी आवश्यक है कि इसका सेवन किस समय करना चाहिए? विशेषज्ञों के अनुसार इन्हें मुख्य भोजन यानी लंच और डिनर के तुरंत बाद खाने से बचें। सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच या शाम के स्नैक के रूप में इनमें से कोई भी एक फल खाना सबसे अच्छा रहता है।
  4. किसके साथ लेंः वैसे तो आप मौसमी या संतरे को अकेले भी खा सकते हैं, लेकिन प्रोटीन या हेल्दी फैट्स के साथ इसका सेवन करने से शुगर स्पाइक नहीं होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 4-5 भीगे हुए बादाम या अखरोट खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हेल्‍थ के चक्‍कर में ज्‍यादा फल खाना पड़ न जाए भारी, एक्‍सपर्ट से जानें सही मात्रा

निष्कर्ष

डायबिटीज के मरीज के लिए संतरा या मौसमी दोनों ही फायदेमंद है। यह नहीं कहा जा सकता है कि उनके स्वास्थ्य के लिए क्या बेहतर है? हालांकि, डायबिटीज में आप संतरा खाएं या मौसमी, दोनों का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। हां, अगर आपको कोई और स्वास्थ्य समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरा या मौसमी के ऊपर काला नमक छिड़ककर खा सकते हैं?

    अगर डायबिटीज के साथ हाई ब्लड प्रेशर भी है, तो नमक छिड़ककर खाना सही नहीं है।
  • क्या संतरा या मौसमी खाते समय उसके सफेद रेशेदार हिस्से को साफ करना सही है?

    फांकों के ऊपर लगे सफेद रेशों में सबसे काफी मात्रा में घुलनशील फाइबर और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो शुगर अवशोषण को धीमा करते हैं। इसलिए इसे फेकना नहीं चाहिए।

Read Next

→ किडनी फंक्‍शन को सुधारने में मदद करती हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 12, 2026 12:54 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi