किडनी गंदगी और अतिरिक्त तरल पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने का काम करता है। किडनी शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने के साथ बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करती है, लेकिन खराब खानपान, कम पानी पीना, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याएं किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके किडनी की सेहत को सुधार सकते हैं। बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
1. ग्रीन टी
green-tea-benefits-for-kidney
ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये कंपाउंड ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से लड़ने में मदद कर सकता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस किडनी की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। साल 2025 में Environmental Health And Preventive Medicine में प्रकाशित एक अध्ययन में रोजाना ग्रीन टी पीने वालों में क्रॉनिक किडनी डिजीज से मृत्यु का खतरा कम पाया गया।
सामग्री:
- पानी
- ग्रीन टी की पत्तियां
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें।
- पानी में उबाल आने से पहले गैस बंद कर दें।
- इसमें ग्रीन टी की पत्तियां डालकर 2-3 मिनट के लिए ढक दें।
- अब चाय को छानकर कप में निकाल लें।
यह भी पढ़ें- किडनी कमजोर है तो इन सब्जियों से करें परहेज, वरना बढ़ सकती है परेशानी
2. गुड़हल की चाय
गुड़हल के फूलों में पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। गुड़हल के फूलों से बनी चाय पीने से किडनी को कई फायदे मिलते हैं जैसे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने में मदद मिल सकती है। साल 2016 में The Journal Of Physiological Sciences में प्रकाशित एक अध्ययन में गुड़हल का सेवन करने वाले लोगों में यूरिन आउटपुट और क्रिएटिनिन क्लियरेंस में सुधार देखा गया।
सामग्री:
- पानी
- सूखे गुड़हल के फूल या पाउडर
बनाने का तरीका:
- पानी गर्म करें।
- पानी में गुड़हल के फूल डालें।
- इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें।
- गैस बंद करके चाय को छान लें।
- इसे हल्का ठंडा करके पिएं। स्वाद के लिए नींबू मिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें- किडनी डिजीज के मरीज त्योहार में खाएं ये 4 स्नैक्स, नहीं बिगड़ेगी सेहत
3. ब्लैक कॉफी
black-tea-benefits-for-kidney
ब्लैक कॉफी में पॉलीफेनॉल जैसा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इससे सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने की क्षमता कम हो सकती है। 2021 में Journal Of Renal Nutrition में प्रकाशित एक सिस्टमैटिक रिव्यू में पाया गया कि ब्लैक कॉफी पीने वालों में क्रॉनिक किडनी डिजीज होने का खतरा लगभग 14% कम पाया गया।
सामग्री:
- गर्म पानी
- कॉफी
बनाने का तरीका:
- पानी को गर्म कर लें।
- इसमें एक छोटा चम्मच कॉफी डालें।
- चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं।
- कॉफी को बिना चीनी और दूध मिलाए पिएं।
4. कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी को कैमोमाइल के सूखे फूलों से बनाया जाता है। इसमें एपिजेनिन, क्वेरसेटिन और अन्य फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण भी होते हैं जो किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
सामग्री:
- गर्म पानी
- सूखे कैमोमाइल फूल या 1 टी बैग
बनाने का तरीका:
- पानी गर्म करें।
- इसमें कैमोमाइल के फूल या टी बैग डालें।
- कप को ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब चाय को छान लें और हल्का ठंडा होने पर पिएं।
5. सौंफ का पानी
सौंफ में एनेथोल, फ्लेवोनॉइड्स और फेनोलिक कंपाउंड पाए जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। सौंफ का पानी पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी समस्याओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। सौंफ के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकते हैं। साल 2023 में Antioxidants जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि सौंफ के अर्क के सेवन से किडनी के नुकसान, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और किडनी फंक्शन से जुड़े कुछ बायोमार्कर में सुधार हुआ।
सामग्री:
- पानी
- सौंफ
बनाने का तरीका:
- एक गिलास पानी में सौंफ डालें।
- इसे 6-8 घंटे या रातभर भिगोकर रखें।
- सुबह पानी को छान लें।
- इसे सामान्य तापमान पर पिएं।
किडनी की सेहत के लिए किन ड्रिंक्स से बचना चाहिए?
कोल्ड ड्रिंक
कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में चीनी की मात्रा बढ़ सकती है। ज्यादा चीनी का सेवन किडनी की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में चीनी और मीठे पेय पदार्थों का सेवन वजन बढ़ने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से किडनी की ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंच सकता है। इसे डायबिटिक किडनी डिजीज कहते हैं। नियमित रूप से ज्यादा मीठी ड्रिंक्स पीने से डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा भी बढ़ सकता है।
ज्यादा चीनी वाली ड्रिंक्स
पैक्ड जूस, मीठी शिकंजी, मीठी आइस टी और शुगर वाले दूसरी ड्रिंक्स में काफी मात्रा में चीनी हो सकती है। इनका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने, मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा रह सकता है। डायबिटीज, किडनी की बीमारी का एक जोखिम कारक हो सकता है।
एनर्जी ड्रिंक्स
स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में सोडियम और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स हो सकते हैं, लेकिन किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए इसकी अधिक मात्रा हानिकारक हो सकती है।
निष्कर्ष:
किडनी फंक्शन को सुधारने के लिए ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी, गुड़हल की चाय, कैमोमाइल टी, सौंफ के बीजों के पानी का सेवन कर सकते हैं। किडनी को स्वस्थ रखना है, तो कोल्ड ड्रिंक, ज्यादा चीनी वाली ड्रिंक्स और अधिक मात्रा में एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
image credit: magnific
FAQ
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए?
किडनी की सेहत के लिए डाइट में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और जरूरत के अनुसार प्रोटीन शामिल करें। साथ ही ज्यादा नमक, पैकेज्ड फूड और अधिक चीनी वाले फूड्स का सेवन कम करें।किडनी मरीजों को डाइट में नमक कम करना क्यों जरूरी है?
अधिक नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो सकता है और बीपी बढ़ सकता है। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है। किडनी की बीमारी वाले लोगों को अक्सर सोडियम का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 11, 2026 18:22 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh
