Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या सूरजमुखी के बीज किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद है? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Sunflower Seeds And Kidney Health: किडनी के रोगियों के लिए सूरजमुखी के बीज का सेवन करना सही नहीं होता है। इससे उनके स्वास्थ्य को भारी नुकसान हो सकता है।

Sunflower Seeds In Kidney Disease: सूरजमुखी के बीज हमारी हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन ई, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स। विशेषज्ञों के अनुसार, सूरजमुखी के बीज को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद होता है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और ब्लड प्रेशर के स्तर को भी कम रखने में मदद करता है। यहां तक कि सूरजमुखी के बीज में मौजूद जिंक और सेलेनियम हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। इस तरह देखा जाए, तो कई तरह की बीमारियों में भी सूरजमुखी के बीज कारगर तरीके से काम करते हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या सूरजमुखी के बीज किडनी के रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या सलाह देती हैं।

क्या सूरजमुखी के बीज किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद हैं?- Are Sunflower Seeds Safe For Kidneys

is sunflower seeds good for kidney 1 (9)

नेशनल किडनी फाउंडेशन की मानें, तो सूरजमुखी के बीज को किडनी फ्रेंडली कहा जा सकता है। हालांकि, सीमित मात्रा में ही इसका सेवन किया जाना चाहिए। इसमें विटामिन ई और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, इसमें फास्फोरस, पोटैशियम और कैडमियम होता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो किडनी के रोगियों को सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। नेशनल किडनी फाउंडेशन में प्रकाशित लेख में यह परामर्श लिखा हुआ है कि किडनी के रोगियों को इसके पोर्शन साइज का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, सूरजमुखी के बीज को बिना नमक के ही सेवन करना चाहिए। विशेषकर, किडनी स्टोन के रोगियों के लिए सूरजमुखी के बीज का सेवन करना अच्छा नहीं होता है। उन्हें सूरजमुखी के बीज को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डायलिसिस के मरीजों में हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं? जानें डॉक्टर से

सूरजमुखी के बीज का सेवन कैसे करें?

किडनी के रोगियों को सूरजमुखी के बीज का सेवन बहुत सोच-समझकर और सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यहां बताए गई सावधानियों पर विशेष गौर करें-

  1. सूरजमुखी के बीज में फास्फोरस और पोटैशियम होता है। किडनी रोगियों के लिए ये मिनरल्स नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए, अगर किडनी की कंडीशन गंभीर है, तो बेहतर है कि इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
  2. सूरजमुखी के बीज में कैडमियम भी पाया जाता है। किडनी के रोगी के लिए ये तत्व भी सही नहीं है। असल में, सूरजमुखी का फूल मिट्टी से कैडमियम को एब्जॉर्ब करता है। ऐसे में अगर किडनी के रोगी इसका सेवन अधिक मात्रा में कर बैठते हैं, तो उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
  3. कई लोग सूरजमुखी के बीज को नमक के साथ मिक्स करके खाते हैं। किडनी के रोगियों के लिए सोडियम का सेवन करना खतरे से खाली नहीं होता है। अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से किडनी को भारी नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि किडनी के रोगियों को सूरजमुखी के बीज का सेवन सोच-समझकर ही करना चाहिए। विशेषकर, किडनी स्टोन के मरीज को सूरजमुखी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी कंडीशन बिगड़ सकती है। अगर इसका सेवन करना ही है, तो विशेषज्ञ प्रति सर्विंग सिर्फ 1/4 कप लेने की ही सलाह देते हैं। हालांकि, व्यक्ति की कंडीशन यह तय करती है कि उन्हें एक दिन में कितनी मात्रा में सूरजमुखी के बीज का सेवन करना चाहिए। अगर स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो, तो इसे एवॉइड भी कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या सूरजमुखी के बीज किडनी के मरीजों के लिए अच्छे होते हैं?

    क्रोनिक किडनी डिजीज के रोगियों को सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें फास्फोरस होता है, जो किडनी रोगी के लिए सही नहीं है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि फास्फोरस युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे सी फूड, डेयरी प्रोडक्ट, मेवे, रेड मीट आदि किडनी रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
  • क्या खाने से किडनी हमेशा स्वस्थ रहती है?

    किडनी को स्वस्थ रखना है तो सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि जीवनशैली को भी मैनेज करना चाहिए। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें। इसके अलावा, खूब पानी पिएं। इससे बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और किडनी फंक्शन बेहतर होता है।
  • सूरजमुखी के बीज खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

    सूरजमुखी के बीज में विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होता है, त्वचा व बालों को लाभ मिलता है, पाचन तंत्र में सुधार होता है और वजन को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है।

Read Next

क्या रात में दूध पीना हर किसी के लिए सही है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 22, 2025 10:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 22, 2025 10:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 22, 2025 10:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 22, 2025 10:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content