Expert

सही नहीं है शरीर में सोडियम की कमी, इसे नेचुरली बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

Tips To Increase Sodium Levels In Body Naturally: सोडियम की कमी होना सही नहीं है। इससे स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि शरीर में सोडियम की मात्रा को नेचुरल तरीके से कैसे बढ़ाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सही नहीं है शरीर में सोडियम की कमी, इसे नेचुरली बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

Sodium Levels In Body: सोडियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर में फ्लूइड बैलेंस करने, नर्व और मसल्स फंक्शन को सुचारू ढंग से चलाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर किसी वजह से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है, तो शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग सही तरह से काम करना बंद कर देता है। यहां तक कि अगर बॉडी में सोडियम की मात्रा पर्याप्त न हो, तो इसकी वजह से मसल्स सेल्स सही तरह से काम नहीं करते हैं, ब्लड वॉल्यूम और ब्लड प्रेशर के स्तर में भी गिरावट आती है। ऐसे में बॉडी सूजन बढ़ सकती है। बहरहाल, सोडियम को संतुलित बनाए रखने के लिए डाइट में कुछ अहम सुधार कर सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

सोडियम की कमी को नेचुरली कैसे दूर करें?- Different Ways To Increase Sodium Levels In Body naturally

rack salt- 02

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की मानें, तो बॉडी में 135 Milliequivalents Per Liter (mEq/L or mmol/L) होना चाहिए। अगर स्तर इससे कम होता है, तो इसे शरीर में सोडियम की कमी कहा जा सकता है। सोडियम की कमी को पूरा करने लिए आप यहां बताए गए टिप्स अपना सकते हैं-

रॉक सॉल्ट का करें सेवन

सोडियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में रॉक सॉल्ट को शामिल कर सकते हैं। डाइट में शामिल करने के लिए आप छाछ या दही में चुटकी भर रॉक सॉल्ट लें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी ओवर रॉक सॉल्ट का सेवन न करें। यह बॉडी के लिए सही नहीं है। अधिक मात्रा में रॉक सॉल्ट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और फ्लूइड रिटेंशन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में सोडियम की कमी से कौन से रोग होते हैं? जानें डॉक्टर से

नेचुरल सोडियम लें

डाइट में हरी सब्जियां, टमाटर का जूस, नारियल पानी जैसे कई विकल्पों को शामिल करें। इनमें प्राकृतिक रूप से सोडियम पाया जाता है, जिससे शरीर में सोडियम की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको अपनी डाइट में सोडियम को कितनी मात्रा में एड करना है, इस संबंध में एक्सपर्ट आपको सही सलाह दे सकते हैं। वे आपकी जांच करके रिक्वायरमेंट की सही मात्रा बता सकते हैं। इरेक्ट्रोलाइट को रिस्टोर करने के लिए आप वेजिटेबल सूट और हल्का नमक मिक्स किया हुआ छाछ पिएं।

सोडियम के नेचुरल सोर्स

 खाद्य पदार्थ सोडियम (approx.) मात्रा
 अजवाइन 80–100 mg   1 कप
 चुकंदर 60–70 mg  1 कप पका हुआ
 पालक 60 mg 1 कप 
 टमाटर का जूस 600 mg 1 कप 
 नारियल पानी 250–300 mg 1 गिलास
 छाछ में नमक के साथ 200–400 mg 1 गिलास

घर में बनाएं इरेक्ट्रोलाइट ड्रिंक

coconut water-02

सोडियम को बैलेंस करने के लिए आप घर में ही इरेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी लें, चुटकी भर रॉक सॉल्ट, आधा कटा हुआ नींबू का रस और एक चम्मच शहद या गुड़ मिक्स करें। इस तैयार ड्रिंक का सेवन करें। यह बेहतरीन इरेक्ट्रोइलाइट ड्रिंक है, जिसकी मदद से बॉडी में पोटैशियम और ग्लूकोज बैलेंस होता है। साथ ही, एब्जॉर्प्शन क्षमता में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या कम नमक खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डायटिशियन

कम पानी पिएं

water drinking-02

अगर शरीर में पहले सही सोडियम की कमी है, तो ऐसे लोगों को पानी कम पीना चाहिए। दरसअल, ज्यादा पानी पीने से सोडियम पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल सकता है। ऐसे में शरीर में सोडियम की कमी बढ़ जाती है। सोडियम की कमी से निपटने के लिए सादा पानी पीने से बचें। इसके बजाय, नमक पानी या नारियल पानी पीना सही विकल्प है। इसके अलावा, सोडियम की कमी होने स्पोर्ट्स ड्रिंक भी नहीं पीना चाहिए।

एक्सपर्ट की सलाह

अगर किसी को हाई बीपी, हार्ट डिजीज और क्रॉनिक किडनी डिजीज स्टेज 3-5 है, तो उन्हें सोडियम बढ़ाने के लिए रॉक सॉल्ट या सोडियम युक्त नेचुरल ड्रिंक से भी दूर रहना चाहिए। ऐसे में शरीर में सूजन यानी एडिमा हो सकता है। एडिमा इस बात का संकेत देता है, तो शरीर में फ्लूइड बढ़ गया है। यह सही संकेत नहीं है। इस स्थिति में मरीज को डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

निष्कर्ष

सोडियम को नेचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए, डाइट में जरूरी बदलाव करने होते हैं। हालांकि, यह बेहतर है कि सोडियम की कमी होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं। इससे सोडियम की कमी दूर होगी और सेहत में भी सुधार होगा। डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि हेल्दी डाइट फॉलो करके भी आप सोडियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या सेब पर काला नमक छिड़ककर खाना चाहिए? जानें फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 09, 2025 15:45 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS