Thu Sep 24, 2026 | 10:11 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

ग्लोइंग स्किन पाना है, तो रोज पिएं हल्दी, आंवला और तुलसी की चाय, जानें क्यों है ये फायदेमंद

हल्दी, आंवला और तुलसी की चाय त्वचा को नेचुरल तरीके से चमकदार बनाने औऱ हेल्दी रखने में मदद करती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होममेड ड्रिंक स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर कर सकती है। 
ग्लोइंग स्किन पाना है, तो रोज पिएं हल्दी, आंवला और तुलसी की चाय, जानें क्यों है ये फायदेमंदग्लोइंग स्किन पाना है, तो रोज पिएं हल्दी, आंवला और तुलसी की चाय, जानें क्यों है ये फायदेमंद

चेहरे को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाने के लिए सिर्फ महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता है। अच्छी नींद, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित आहार और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन भी हेल्दी स्किन के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन भी आपकी त्वचा के निखार को बढ़ा सकता है। हल्दी, आंवला और तुलसी की चाय भी उन्हें नुस्खों में से एक होममेड ड्रिंक है, जिसे आप आप रोजाना पी सकते हैं।

मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि हल्दी में करक्यूमिन, आंवले में विटामिन सी और तुलसी में कई कंपाउंड्स पाए जाते हैं। इन तीनों को मिलाकर बनाई गई चाय स्वादिष्ट होने के साथ सेहत और स्किन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

हल्दी स्किन के लिए क्यों फायदेमंद होती है?

डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभाती है। डाइट में सामान्य मात्रा में हल्दी शामिल करना स्किन और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

साल 2016 में Phytotherapy Research जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर जैसे गुण पाए जाते हैं। हल्दी का सेवन करने से स्किन की सेहत में सुधार हो सकता है। इससे एक्ने, एटोपिक डर्मेटाइटिस, फेशियल फोटोएजिंग, खुजली, सोरायसिस और सफेद दाग जैसी अलग-अलग स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नींबू लगाना सही है या नुकसानदायक? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कौन सी गलती पड़ सकती है भारी

आंवला से स्किन पर क्या असर पड़ता है?

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। विटामिन सी शरीर में कोलेजन बनाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। कोलेजन स्किन की संरचना और मजबूती से जुड़ा एक प्रोटीन होता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं।

साल 2021 में Antioxidants जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, आंवला विटामिन सी, एलाजिक एसिड, गैलिक एसिड, क्लोरोजेनिक एसिड और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह स्किन सेल्स को हानिकारक यूवी किरणों से होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव, डैमेज और सेल्स डैमेज होने से रोकते हैं।

Turmeric-Amla-Tulsi-Tea-Benefits-For-SkinTurmeric-Amla-Tulsi-Tea-Benefits-For-Skin

स्किन के लिए तुलसी का क्या फायदा है?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, तुलसी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण जानी जाती है। तुलसी एक्ने को दूर करने, दाग-धब्बों को कम करने और चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करती है।

साल 2019 में Industrial Crops and Products में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, तुलसी (Ocimum sanctum Linn.) का इथेनॉलिक एक्सट्रैक्ट मुख्य रूप से रोसमारिनिक एसिड (rosmarinic acid) और फेनोलिक घटकों से समृद्ध होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदर्शित करता है

स्टडी में पाया गया है कि तुलसी एक्सट्रैक्ट सूजन पैदा होने की समस्या को कम करता है, जिससे स्किन की सूजन और जलन को कंट्रोल करता है। इसके अलावा, यह स्किन के ढीलेपन की समस्या और झुर्रियों से बचाव करता है।

हल्दी, आंवला और तुलसी की चाय कैसे बनाएं?

डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि हल्दी, आंवला और तुलसी की चाय बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए-

सामग्री-

  • पानी- 1 कप
  • तुलसी की पत्तियां- 4 से 6
  • आंवला पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
  • नींबू- स्वादानुसार
  • शहद- थोड़ी मात्रा में

चाय बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी गर्म करें।
  • अब इसमें तुलसी की पत्तिया डालकर 3-4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • इसके बाद हल्दी डालें और लगभग एक मिनट तक गर्म करें।
  • गैस बंद करके ड्रिंक को हल्का ठंडा होने दें।
  • अब इसमें आंवला पाउडर मिलाएं।
  • स्वाद के लिए थोड़ा नींबू और शहद मिलाएं।

इसे कब और कितनी मात्रा में पीना चाहिए?

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि आंवला, तुलसी और हल्दी की इस चाय को सुबह या शाम के समय लिया जा सकता है। शुरुआत में एक कप रोजाना पीना काफी होता है। इसे बहुत ज्यादा मात्रा में पीने से बचें। अगर आपको खाली पेट मसालेदार या खट्टी चीजों को खाने या पीने से एसिडिटी होती है तो इसे खाली पेट पीने के बजाय भोजन के बाद लेना बेहतर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन C वाले फूड्स स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं? डॉक्टर से जानें

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

हल्दी, आंवला या तुलसी का ज्यादा मात्रा में सेवन कुछ लोगों में पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अगर आपको किसी फूड से एलर्जी है, आप नियमित रूप से कोई दवा ले रहे हैं, प्रेग्नेंट हैं, या कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो इस ड्रिंक को पीने से बचें। अगर आपको इस ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करना है तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

निष्कर्ष
हल्दी, आंवला और तुलसी से बनी चाय स्वादिष्ट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इस ड्रिंक को पीने से स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और चेहरे के निखार को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, हेल्दी स्किन के लिए संतुलित डाइट, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नींद पूरी करना और सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    सोने से पहले चेहरे को साफ करके एलोवेरा जेल या हल्का मॉइश्चराइजर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • क्या खाने पीने से चेहरे पर ग्लो आता है?

    हां, सही और पौष्टिक खान-पान से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, अनाज और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। 

Read Next

सनस्क्रीन लगाने के बाद चेहरा ऑयली क्यों दिखता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 24, 2026 20:18 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content