आयुर्वेद में हल्दी को एक खास औषधि की तरह देखा जाता है। इसकी उपयोगिता का सबसे बड़ा कारण है इसमें पाया जाने वाला एक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन (Curcumin)। यही तत्व हल्दी को उसका चमकीला पीला रंग देता है और कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। आधुनिक शोधों में भी करक्यूमिन की एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी सपोर्ट करने वाली खूबियों पर ध्यान दिया गया है। आइए जानते हैं कि करक्यूमिन को इतना खास क्यों माना जाता है और यह शरीर को किस तरह फायदा पहुंचा सकता है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंंद है करक्यूमिन
कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि करक्यूमिन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंंद है। साल 2025 में Food And Chemical Toxicology नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, करक्यूमिन धमनियों में प्लाक जमा होने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है जिससे धमनियांं सख्त नहीं होतींं। साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें- कच्ची हल्दी बनाम हल्दी पाउडर? स्किन के लिए क्या है बेहतर
इम्यूनिटी होती है मजबूत
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह इम्यूनिटी सेल्स की कार्यप्रणाली को संतुलित करने में मदद करता है। इसलिए हल्दी को हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाया जाता है ताकि सेहत अच्छी रहे।
यह भी पढ़ें- खाली पेट कच्ची हल्दी के साथ पिएं आंवला जूस, एक्सपर्ट से जानें फायदे
सूजन कम करने में मिलती है मदद

करक्यूमिन में एंंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। जोड़ों की समस्या या त्वचा रोग में हल्दी को बहुत उपयोगी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- हल्दी-दूध में काली मिर्च मिलाना क्यों है जरूरी? आयुर्वेदाचार्य से जानें
फ्री रेडिकल्स से बचाता है करक्यूमिन
हमारे शरीर में रोजाना फ्री रेडिकल्स बनते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह नुकसान समय के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है। करक्यूमिन एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- कफ दोष संंतुलन के लिए खाएं काली मिर्च और हल्दी, एक्सपर्ट से जानें फायदे
करक्यूमिन का सेवन कैसे करें?
हल्दी को भोजन में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है कि आप इसे दाल, सब्जी, सूप या दूध में मिला सकते हैं। हालांकि, करक्यूमिन की शरीर में एब्जॉर्ब होने की क्षमता सीमित होती है, लेकिन फिर भी एक्सपर्ट इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं।
निष्कर्ष:
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सेहत के लिए फायदेमंंद है। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, इम्यूनिटी मजबूत होती है, सूजन कम होती है और फ्री रेडिकल्स से भी बचाव होता है। हल्दी को हेल्दी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
FAQ
सेहत के लिए हल्दी के फायदे क्या हैं?
हल्दी शरीर में सूजन कम करने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है। इसके गुण इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ को भी मजबूत बनाते हैं।सेहत के लिए हल्दी के नुकसान क्या हैं?
जरूरत से ज्यादा मात्रा में हल्दी लेने से पेट में गड़बड़ी, मतली, दस्त या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे एक्सपर्ट की सलाह के साथ डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 03, 2026 11:07 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 03, 2026 11:07 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 03, 2026 11:07 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 03, 2026 11:07 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh