Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

सिर्फ ब्लूबेरी ही नहीं, ये फल भी हैं एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस, जानें फायदे

एंटीऑक्सीडेंट्स ऐसे पोषक तत्व हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। जानें ब्‍लूबेरी के अलावा ऐसे चार एंटीऑक्सीडेंट र‍िच फलों के बारे में।

एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स के कारण समय से पहले एज‍िंंग के लक्षण, सूजन और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। जब भी एंटीऑक्सीडेंट्स की बात होती है, तो सबसे पहले ब्लूबेरी का नाम लिया जाता है, लेकिन यह अकेला फल नहीं है जो शरीर को ये लाभ देता है। आसानी से मिलने वाले कई फल और भी हैं जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। काले अंगूर, जामुन, अनार और स्ट्रॉबेरी जैसे फल शरीर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स र‍िच ऐसे चार फलों के बारे में जानने के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

1. काले अंगूर

black-grapes-benefits-in-hindi

काले अंगूर में एंथोसायनिन (Anthocyanin) और रेस्वेराट्रोल (Resveratrol) जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

फायदे

  • हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
  • त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

2. अनार

अनार को सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। इसमें पॉलीफेनॉल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

फायदे

  • हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
  • शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • ब्‍लड वेसल्‍स को स्वस्थ रखने में फायदेमंंद है।
  • त्वचा की चमक और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

3. जामुन

jamun-benefits-in-hindi

जामुन गर्मियों और मानसून के मौसम में मिलने वाला पौष्टिक फल है। इसमें एंथोसायनिन, फ्लेवोनॉइड्स और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।

फायदे

  • शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • ब्लड शुगर मैनेज करने में मदद करता है।
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
  • यह फल इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

4. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंथोसायनिन और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर को कई फायदे म‍िल सकते हैं।

फायदे

  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है।
  • त्वचा में कोलेजन को सपोर्ट करती है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है।
  • कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद कर सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का सेवन क्यों जरूरी है?

एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने का काम करते हैं। ये सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और कई क्रॉनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। फलों का नियमित सेवन शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर देता है ज‍िससे सेहत अच्‍छी रहती है।

न‍िष्‍कर्ष:

एंटीऑक्सीडेंट्स र‍िच फ्रूट्स में केवल ब्लूबेरी एक अकेला व‍िकल्‍प नहींं है। काले अंंगूर, जामुन, स्‍ट्रॉबेरी, अनार जैसे फलों को भी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाएंगे और शरीर की इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाएंगे।

FAQ

  • किन फूड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स सबसे ज्यादा पाए जाते हैं?

    फल और सब्जियां जैसे जामुन, काले अंगूर, अनार, स्ट्रॉबेरी, पालक, टमाटर और शिमला मिर्च एंटीऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।
  • क्या एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं?

    हां, एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे त्वचा स्वस्थ दिखती है और समय से पहले होने वाले एजिंग साइंस कम हो सकते हैं।

Read Next

आयरन वाले फूड्स के तुरंत बाद डेयरी प्रोडक्ट्स क्यों नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 13:29 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 31, 2026 13:29 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content