ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी समस्या है जिसमें हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। इसके कारण मामूली चोट या गिरने पर भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। दुनियाभर में लाखों लोग इस समस्या से प्रभावित हैं, खासकर महिलाएं, जिनमें मेनोपॉज के बाद इसका खतरा बढ़ जाता है। हाल के समय में कई फलों और खाद्य पदार्थों को हड्डियों की सेहत से जोड़कर देखा गया है। इनमें ब्लूबेरी भी शामिल है, जिसे अक्सर सुपरफूड कहा जाता है। ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, फाइबर और कई प्रकार के बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि ब्लूबेरी खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है या नहीं? बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा टालने के लिए ब्लूबेरी खाना काफी नहीं है

Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि ब्लूबेरी को ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने वाला फूड कहना सही नहीं है क्योंकि हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन और नियमित शारीरिक गतिविधि कहीं अधिक जरूरी मानी जाती हैं और ब्लूबेरी एक एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड है, लेकिन ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में इसकी खास भूमिका नहीं देखी गई है।
साल 2022 में Calcified Tissue International नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, ब्लूबेरी का सेवन करने से उसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स से बोन मिनरल डेंसिटी या हड्डियों की मैकेनिकल मजबूती में कोई सुधार नहीं हुआ। हालांंकि यह पशु आधारित स्टडी थी, इंसानों पर इसके असर का जिक्र स्टडी में नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- क्या रोज ब्लूबेरी खाने से सच में कैंसर का खतरा कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय
फिर ब्लूबेरी क्यों खानी चाहिए?
भले ही ब्लूबेरी ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम नहींं करती, लेकिन इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे-
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकती है।
- ब्लूबेरी फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
- इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है।
- यह हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
- कम कैलोरी होने के कारण वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है ब्लूबेरी, एक्सपर्ट से जानें इसमें मौजूद पोषक तत्व, फायदे और नुकसान
ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए क्या खाएं?
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए ये चीजें खा सकते हैं-
- कैल्शियम से भरपूर फूड्स जैसे दूध, दही, पनीर
- विटामिन डी रिच फूड्स
- प्रोटीन रिच फूड्स जैसे दाल, चना, सोयाबीन, अंडे
- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ
- मेवे और बीज जैसे बादाम, अखरोट
निष्कर्ष:
ब्लूबेरी एक पौष्टिक फल है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, लेकिन इसका संंबंध ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करने के साथ नहीं देखा गया है। इसे केवल हेल्दी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
FAQ
ऑस्टियोपोरोसिस के कारण क्या हैं?
उम्र बढ़ना, शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन कम होना और धूम्रपान या ज्यादा अल्कोहल का सेवन।ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण क्या हैं?
ऑस्टियोपोरोसिस होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती है, पॉश्चर खराब हो सकता है, पीठ दर्द और मामूली चोट में भी फ्रैक्चर होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 01, 2026 16:27 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 01, 2026 16:27 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha