क्या अनानास खाने से फर्टिलिटी बढ़ती है? नहीं यह सच नहीं है। कई लोग ऐसा मानते हैं कि अनानास गर्भाशय में ब्लड फ्लो बढ़ाकर और सूजन कम करके इंप्लांटेशन की प्रक्रिया और फर्टिलिटी रेट में सुधार कर सकता है। दरअसल, अनानास में ब्रोमेलेन (Bromelain) नाम का एक खास एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को तोड़ने और पाचन में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और लोग ऐसा मानते हैं कि अनानास का सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ सकती है, लेकिन जब यह समझने का प्रयास किया जाता है कि अनानास के एक टुकड़े में कितनी मात्रा में ब्रोमेलेन होता है? तो मात्रा बहुत कम निकलती है। ऐसे में अगर शरीर में ब्रोमेलेन की मात्रा को बढ़ाना है, तो अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करना पड़ेगा जो कि सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। साथ ही, अनानास का सेवन करने से फर्टिलिटी नहीं बढ़ सकती। इसे हेल्दी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए बेहतर ढंग से समझते हैं कि आखिर दोनों का क्या कनेक्शन है और क्या अनानास प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या नहीं? बेहतर जानकारी के लिए हमने Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।
अध्ययन में अनानास और फर्टिलिटी का संबंध नहीं मिला
does-pineapple-increase-fertility
अनानास में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। कई लोगों का मानना है कि इसमें प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं, खासकर ब्रोमेलेन के कारण, जो अनानास के बीच के सख्त हिस्से में पाया जाने वाला एक एंजाइम है।
साल 2021 में Foods में प्रकाशित एक अध्ययन यह प्रमाण नहीं देता कि अनानास खाने या उसमें मौजूद ब्रोमेलेन से गर्भधारण की संभावना बढ़ती है या फर्टिलिटी दर सुधरता है। इसलिए अनानास को फर्टिलिटी बढ़ाने का प्रमाणित उपाय नहीं कहा जा सकता।
यह भी पढ़ें- अंधविश्वास या साइंस: क्या वाकई पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? डॉक्टर से जानें
IVF के दौरान फायदेमंद है अनानास का सेवन?
नहीं ऐसा नहीं है। फर्टिलिटी के साथ-साथ लोग अनानास को इंप्लांटेशन की प्रक्रिया यानी IVF के लिए फायदेमंद मानते हैं। हालांकि, इस बात के ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि अनानास खाने से भ्रूण के इंप्लांटेशन पर कोई पॉजिटिव असर होगा। सामान्य मात्रा में अनानास खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन IVF के दौरान अनानास के कोर या ब्रोमेलैन सप्लीमेंट का अधिक सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। इस समय संतुलित आहार और फर्टिलिटी विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
साल 2023 में Nutrition And Health में प्रकाशित एक अध्ययन में अनानास में पाए जाने वाले एंजाइम ब्रोमेलेन का आंकलन किया गया। ब्रोमेलेन के सेवन से पेट में गैस, मतली और सिरदर्द जैसी समस्याएं देखी गईं। इस अध्ययन से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि अनानास खाने से प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) बढ़ती है या गर्भधारण की संभावना में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- ओव्यूलेशन के दिनों में महिलाओं को क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 10 खाद्य पदार्थों के नाम
क्या प्रेग्नेंसी में अनानास खाना सुरक्षित है?
हां, गर्भावस्था के दौरान सीमित मात्रा में अनानास खाना आमतौर पर सुरक्षित है। इस बात के कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि अनानास खाने से प्रसव पीड़ा समय से पहले शुरू हो जाती है या गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। अनानास में विटामिन सी, फाइबर, फोलेट और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो गर्भवती महिला के संतुलित आहार का हिस्सा बन सकते हैं। अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन की अधिक मात्रा से गर्भाशय पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका को लेकर पर्याप्त अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं। अनानास में इसकी मात्रा कम होती है इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाया जा सकता है।
अनानास है सेहत के लिए फायदेमंद
- अनानास में पोटैशियम होता है जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।
- अनानास में विटामिन सी होता है जो त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन सूजन कम करता है।
- इसमें मौजूद मैंगनीज हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
निष्कर्ष:
कई लोग यह समझते हैं कि अनानास का सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ती है क्योंकि इसमें मौजूद ब्रोमेलेन को प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। ब्रोमेलेन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, लेकिन यह फर्टिलिटी दर को बढ़ाने में मदद नहीं करता। अनानास के एक टुकड़े में बहुत कम मात्रा में ब्रोमेलेन होता है जो कि सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। साथ ही, यह इंप्लांटेशन की प्रक्रिया यानी IVF में भी असरदार नहीं माना जाता है। अनानास को प्रजनन क्षमता के लिए फायदेमंद मानना केवल एक भ्रम है। अनानास सेहत के लिए फायदेमंद होता है।अनानास को हेल्दी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। कई महिलाएं प्रेग्नेंसी में अनानास खाना हानिकारक मानती हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सीमित मात्रा में अनानास का सेवन किया जा सकता है।
image credit: magnific
FAQ
क्या अनानास खाने से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं?
नहीं, ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन और अन्य पोषक तत्वों के आधार पर यह दावा करना सही नहीं है। पीरियड्स बार-बार अनियमित हो रहे हैं, तो डॉक्टर से जांच कराएं।क्या डायबिटीज में अनानास खा सकते हैं?
हां, डायबिटीज में अनानास खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में खाएं। अनानास में प्राकृतिक शर्करा होती है जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 14, 2026 19:48 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dt Swetha A
