Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

फैटी लिवर में क्या नींबू सच में काम करता है? एक्‍सपर्ट से जानें सच

कुछ लोगों को लगता है क‍ि ज‍िस तरह नींबू फैट को कम करता है वैसे ही इसका सेवन करने से फैटी ल‍िवर की समस्‍या भी दूर होती है। एक्‍सपर्ट से जानते हैं इस बात में क‍ितनी सच्‍चाई है?

आजकल फैटी ल‍िवर (Fatty Liver) की समस्‍या आम बनती जा रही है। बच्‍चे हों, युवा हों या बूढ़े लोग हों सभी को फैटी ल‍िवर की समस्‍या होने लगी है। जब ल‍िवर की कोश‍िकाओं में ज्‍यादा फैट जमा होने लगता है, तो वह स्‍थ‍िति‍ फैटी ल‍िवर कहलाती है। ल‍िवर में थोड़ा फैट होना ठीक है लेक‍िन जब यह मात्रा 5-10 प्रत‍िशत से ज्‍यादा हो जाए, तो ल‍िवर फैटी हो जाता है। फैटी ल‍िवर की स्‍थ‍ित‍ि से बाहर आने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट और लाइफस्‍टाइल की अहम भूम‍िका होती है। गूगल पर हमें एक सवाल म‍िला क‍ि नींबू का सेवन करने से क्‍या फैटी ल‍िवर की समस्‍या दूर हो सकती है? सेहत के ल‍िए नींबू एक सुपरफूड है, लेक‍िन यह फैटी ल‍िवर की स्‍थ‍ित‍ि के ल‍िए फायदेमंद है या नहीं इसके बारे में आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

फैटी ल‍िवर का इलाज नहीं सपाेर्ट‍िव फूड है नींंबू

does-lemon-cure-fatty-liver

नींबू सीधे तौर पर फैटी ल‍िवर का इलाज नहीं है। हांलांक‍ि यह ल‍िवर के ल‍िए एक सपोर्ट‍िव फूड कहलाया जा सकता है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि व‍िटाम‍िन सी एक एंटीऑक्‍सीडेंट है इसल‍िए ल‍िवर हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद है, लेक‍िन फैटी ल‍िवर की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट और लाइफस्‍टाइल की अहम भूम‍िका होती है, केवल नींबू का सेवन करने से फैटी ल‍िवर की समस्‍या दूर नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर में कौन-सी रोटी खानी चाहिए और कौन-सी नहीं? डाइटिशियन से जानें सही डाइट

स्‍टडी ने बताया फैटी ल‍िवर का इलाज नहीं है नींबू

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन के एक जैव‍िक अध्ययन के मुताब‍िक, नींबू और अदरक का रस ल‍िवर के नुकसान के ख‍िलाफ परखा गया। नींबू के रस में मौजूद कंपाउंड्स ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस को कम करने में असरदार साब‍ित हुए। नींबू का रस ल‍िवर की कोश‍िकाओं को सुरक्षा देने का काम करता है, हालांक‍ि शोध में नींबू के रस को सीधे तौर पर फैटी ल‍िवर का इलाज नहीं बताया गया है।

यह भी पढ़ें- बच्चों में भी बढ़ रहा है Fatty Liver का खतरा, डाइट में शामिल करें ये फूड्स, लिवर रहेगा हेल्दी

क्‍या ल‍िवर के ल‍िए हेल्‍दी है नींबू का सेवन?

  • ल‍िवर की सेहत के ल‍िए नींबू का सेवन करना फायदेमंद है। नींबू में व‍िटाम‍िन सी होता है जो ल‍िवर की कोश‍िकाओं को ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस से बचाता है।
  • नींबू पाचन सुधारता है और ल‍िवर में फैट जमा होने की प्रक्र‍िया को धीमा कर सकता है।
  • फैटी लि‍वर का सीधा संबंध इंसुल‍िन रेज‍िस्‍टेंस से है। नींबू का न‍ियम‍ित सेवन ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इससे ल‍िवर पर दबाव घटता है।
  • नींबू के बायोएक्‍ट‍िव कंपाउंड्स ल‍िवर में होने वाली क्रॉन‍िक सूजन को कम करते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

ल‍िवर की सेहत के ल‍िए नींबू एक सपोर्ट‍िव फूड हो सकता है लेक‍िन इसका सेवन करने से फैटी ल‍िवर की समस्‍या सीधे तौर पर दूर नहीं होती है। फैटी ल‍िवर की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए लाइफस्‍टाइल में सुधार करें और हेल्‍दी डाइट लें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Amla Juice Vs Lemon Water: विटामिन सी के लिए कौन सा बेहतर है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 21, 2026 11:03 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 21, 2026 11:03 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content