फैटी लिवर की स्थिति तब आती है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। शुरू में इसके लक्षण समझ नहीं आते, लेकिन इलाज न कराने से सूजन बढ़ सकती है। फैटी लिवर के मामलों में आज ज्यादातर खराब लाइफस्टाइल ही कारण होती है। ज्यादा कैलोरी, मीठे ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड फूड्स, शारीरिक गतिविधि और मोटापा फैटी लिवर का प्रमुख कारण हैं। जब शरीर इंसुलिन का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, तो ग्लूकोज और फैटी एसिड लिवर में जमा होने लगता है। फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वेट लॉस में मदद मिलती है इसलिए लोगों को लगता है कि इससे फैटी लिवर की समस्या दूर होती है, लेकिन क्या वाकई फाइबर बढ़ाने से फैटी लिवर की समस्या को कम किया जा सकता है?
केवल फाइबर से फैटी लिवर ठीक नहीं हो सकता- Fiber Is Not The Solution For Fatty Liver
National Library Of Medicine की एक स्टडी के मुताबिक, नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के मैनेजमेंट के लिए डाइट, कैलोरी कंट्रोल, एक्सरसाइज और वजन कम करना शामिल है। केवल फाइबर से फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है। इसके लिए अन्य हेल्दी बदलाव करने भी जरूरी हैं।
National Library Of Medicine की एक स्टडी में डाइटरी फाइबर और नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के बीच के संबध की जांच की गई। इसमें 6613 वयस्कों को शामिल किया गया था। स्टडी के नतीजों में बताया गया कि डाइटरी फाइबर लेने से नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है, हालांकि इस स्टडी में फाइबर को फैटी लिवर का इलाज नहीं बताया गया है। इसलिए स्टडी के आधार पर यह कहा नहीं जा सकता कि फाइबर अकेले फैटी लिवर को ठीक कर सकता है।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर का इलाज लंबे समय तक न किया जाए तो क्या होगा? जानें खतरे
फैटी लिवर में फाइबर को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाएं

केवल फाइबर का सेवन करने से फैटी लिवर का इलाज होना संभव नहीं है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे कुल कैलोरी का सेवन कम हो सकता है। फाइबर गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है। यह सूजन को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है। गट हेल्थ पर इसका अच्छा असर पड़ता है, लेकिन यह फैटी लिवर का सीधा इलाज नहीं है, यह केवल संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है। फैटी लिवर को कम करने के लिए ये उपाय अपनाएं-
- वेट लॉस करें
- रोज एक्सरसाइज करें
- शुगर और रिफाइंड कार्ब्स से दूर रहें
- डैश डाइट अपनाएं
यह भी पढ़ें- लिवर के लिए चीनी कितनी नुकसानदायक है? डॉक्टर इसे क्यों कह रहे हैं 'साइलेंट किलर'?
फैटी लिवर को कैसे ठीक करें?- How To Get Rid Of Fatty Liver
National Institute Of Diabetes And Digestive And Kidney Diseases के मुताबिक, अगर नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज है, तो हेल्दी डाइट लेकर, पोर्शन साइज कंट्रोल करके और हेल्दी वजन मेनटेन करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर फैटी लिवर की समस्या है और वजन ज्यादा है, तो डॉक्टर वजन घटाने की सलाह देंगे। इसके अलावा ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की जगह अनसैचुरेटेड फैट जैसे ओमेगा 3 लें, इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम कर सकते हैं। ज्यादा मीठे ड्रिंक्स, मीठी चाय या जूस पीने से बचें।
निष्कर्ष:
एक्सपर्ट के मुताबिक, फाइबर को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाकर फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की दो रिसर्च के आधार पर पता चला कि फैटी लिवर के लिए फाइबर काफी नहीं है और न ही यह उसका सीधा इलाज है। इसलिए फैटी लिवर को दूर करने के लिए फाइबर पर निर्भर होना सही नहीं है।
इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। सेहत से संबंधित अन्य जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ के साथ बने रहें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 03, 2026 18:12 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Mar 03, 2026 18:12 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh