Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Naveen Polavarapu , Gastroenterologist

बच्चों में भी बढ़ रहा है Fatty Liver का खतरा, डाइट में शामिल करें ये फूड्स, लिवर रहेगा हेल्दी

बच्चों में फैटी लिवर क्यों बढ़ रहा है? जानें एक्सपर्ट से बच्चों की डाइट में कौन-से फल, सब्जि‍यां, अनाज और प्रोटीन शामिल करें ताकि फैटी लिवर से बचाव हो और लिवर लंबे समय तक स्वस्थ रहे।

आज की तेज रफ्तार जि‍ंदगी में बच्चों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) तेजी से बढ़ रहा है। गलत खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और मोटापे के कारण यह समस्या अब 8 से 10 साल के बच्चों में भी दिखने लगी है। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार यह बीमारी अब सिर्फ बड़ों तक सीमित नहीं रही। अच्छी बात यह है कि सही डाइट और समय पर ध्यान देने से इसे रोका जा सकता है। कुछ हेल्‍दी डाइट ट‍िप्‍स की मदद से बच्‍चों को फैटी ल‍िवर की समस्‍या से बचा सकते हैं। ऐसे ही कुछ आसान ट‍िप्‍स आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Naveen Polavarapu, Senior Consultant, Medical Gastroenterologist, Liver Specialist, Lead Advanced Endoscopic Interventions & Training, Clinical Director, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

गलत खानपान कैसे बनता है बच्‍चों में फैटी ल‍िवर का कारण?- How Poor Diet Affects Liver In Kids

liver-disease

जब बच्चों की डाइट में ज्‍यादा शुगर, जंक फूड, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और खराब फैट होते हैं, तो लिवर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। Dr. Naveen Polavarapu ने बताया क‍ि लिवर हमारे शरीर का मेटाबॉलिक इंजन है और जब उस पर ज्‍यादा दबाव पड़ता है, तो फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। न्यूट्रिशन से भरपूर खाना बच्चों को इस साइलेंट बीमारी से बचा सकता है।

यह भी पढ़ें- पेट में बार-बार गैस बनना ल‍िवर की गड़बड़ी तो नहीं? डॉक्‍टर से जानें कारण

1. बच्‍चों को फल और सब्जि‍यां ख‍िलाएं- Importance Of Fruits And Vegetables For Kids

fruits-vegetables-benefits

  • फाइबर से भरपूर फल और सब्जि‍यां बच्चों की डाइट का अहम हिस्सा होनी चाहिए।
  • ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर में फैट जमने से रोकते हैं। सेब और नाशपाती ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं।
  • पालक, केल और मेथी जैसी हरी सब्जि‍यां लिवर की सफाई में मदद करती हैं। इन्हें स्मूदी, सलाद या पराठों में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- चावल या रोटी: फैटी लिवर के मरीजों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

2. बच्‍चों को साबुत अनाज और दाल ख‍िलाएं- Whole Grains And Pulses For Kids

ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ और रागी जैसे साबुत अनाज ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं और लिवर एंजाइम्स सुधारते हैं। Dr. Naveen Polavarapu ने बताया क‍ि चना, लोबिया और दालें फाइबर और प्रोटीन देती हैं, जिससे बच्चों को बार-बार मीठा खाने की इच्छा नहीं होती। स्कूल के बाद चना चाट या नाश्ते में ओट्स देना अच्छा विकल्प है।

3. बच्‍चों को हेल्‍दी फैट्स ख‍िलाएं- Healthy Fats For Kids

सभी फैट खराब नहीं होते। अखरोट, बादाम, अलसी और चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन कम करते हैं और लिवर को स्वस्थ रखते हैं। हफ्ते में एक से दो बार हेल्‍दी फैट्स देने से लिवर सेल्स को सुरक्षा मिलती है। दही जैसे प्रोबायोटिक फूड्स पाचन और फैट मेटाबॉलिज्‍म में मदद करते हैं इसल‍िए इन्‍हें भी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं।

4. प्रोटीन और हाइड्रेशन भी जरूरी है- Protein And Hydration For Liver Health

Dr. Naveen Polavarapu ने बताया क‍ि अंडा, टोफू और लो-फैट पनीर जैसे प्रोटीन लिवर को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही, पानी, नारियल पानी और हर्बल चाय शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं। बच्चों को मीठे ड्रिंक्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूर रखना बहुत जरूरी है।

न‍िष्‍कर्ष:

बच्चों में फैटी लिवर एक बढ़ती हुई समस्या है। संतुलित डाइट, फाइबर-प्रोटीन से भरपूर भोजन, शारीरिक गतिविधि और जंक फूड से दूरी बनाकर लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • फैटी ल‍िवर क्‍या होता है?

    फैटी लिवर वह स्थिति है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। यह गलत खानपान, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी से होता है। 
  • हेल्‍दी फैट्स क्‍या होते हैं?

    हेल्दी फैट्स वे अच्छे फैट होते हैं जो शरीर और लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा-3 और मोनोअनसैचुरेटेड फैट शामिल हैं, जो सूजन कम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं।
  • ल‍िवर के ल‍िए हेल्‍दी फूड्स कौन से हैं?

    लिवर के लिए फल-सब्जि‍यां, साबुत अनाज, दालें, नट्स, बीज, दही, ओट्स वगैरह फायदेमंद हैं। ये फैट जमा होने से रोकते हैं, लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और पाचन सुधारते हैं।

Read Next

पपीता खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 24, 2025 19:32 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 24, 2025 19:32 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Naveen Polavarapu

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content