Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Naveen Polavarapu , Gastroenterologist

फैटी लिवर में क्या खाएं? डॉक्टर से जानें

फैटी लिवर की समस्या में लोगों को अपनी डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए, जिसमें हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए।

इस पेज पर:-


आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बहुत सारे लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं। फैटी लिवर होने पर लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है।  इस रोग में स्थिति गंभीर होने पर लिवर पर प्रेशर पड़ने, लिवर के कार्यों में परेशानी होने और लिवर के डैमेज होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करना जरूरी माना जाता है। फैटी लिवर को ठीक करने के लिए खाने में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स जैसे हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज आदि चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए Dr. Naveen Polavarapu, Senior Consultant, Medical Gastroenterologist, Liver Specialist, Lead Advanced Endoscopic Interventions & Training, Clinical Director, Yashoda Hospitals, Hyderabad से जानें फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए?

फैटी लिवर में कौन सी चीजें खाना फायदेमंद हो सकता है?

Dr. Naveen Polavarapu ने बताया, "15 साल से ज्यादा के अनुभव में गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट के तौर पर, मैंने खुद देखा है कि खान-पान के सही चुनाव से फैटी लिवर की बीमारी (जिसे MASLD भी कहते हैं) को कैसे ठीक किया जा सकता है। इसका एक बेहतर तरीका यह है कि आप ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर खाने को अपनी डाइट में शामिल करें, जो लिवर की चर्बी, सूजन और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं। इसके साथ ही, उन चीजों से बचने की कोशिश करें, जो लिवर में चर्बी जमा होने की समस्या को और बढ़ाती हैं। फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स से भरपूर 'मेडिटेरेनियन-स्टाइल डाइट' मेरे मरीजों के लिए सबसे ज्यादा असरदार साबित हुई है, अक्सर 3 से 6 महीनों के अंदर ही उनके लिवर एंजाइम के लेवल में काफी सुधार देखने को मिला है।"

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में वजन कैसे कम करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

फैटी लिवर की समस्या में इन चीजों को करें शामिल

World Journal Of Gastroenterology 2018 की स्टडी में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (MASLD) के मैनेजमेंट में 'मेडिटेरेनियन डाइट' (MD) के प्रभाव की बात की गई है। इस अध्ययन के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर 'मेडिटेरेनियन डाइट' फैटी लिवर को कम करने में सहायक है। यह डाइट सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके लिवर एंजाइम्स में सुधार करती है। इसके अलावा, अध्ययन के अनुसार, वजन कम करने के साथ बैलेंस लाइफस्टाइल को अपनाना ही इस बीमारी का मुख्य इलाज है।

1. हरी सब्जियां खाएं

Dr. Naveen Polavarapu कहते हैं कि, "फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए पालक, केल और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों को खाने में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना फायदेमंद होता है। इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर और कई तत्व होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, ब्लड शुगर को स्थिर रखने, पाचन में सुधार करने, लिवर के फैट को कम करने, लिवर की सूजन को कम करने और लिवर के कार्यों को बेहतर करने में सहायक हो सकते हैं।" 

3,162 पार्टिसिपेंट्स के साथ BMC Public Health 2025 के किए गए अध्ययन के अनुसार, "गहरी हरी सब्जियों (dark green vegetables) का सेवन करने से मेटाबॉलिक डिस्फंक्शन-एसोसिएटेड फैटी लिवर डिजीज (MAFLD) के खतरे को कम किया जा सकता है।"

2. फल खाएं

फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए एवोकाडो, सेब, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, आंवला, संतरा और नींबू जैसे खट्टे फलों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इन फलों में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स, विटामिन सी, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो बिना ब्लड शुगर बढ़ाए लिवर के सेल्स का ऑक्सीडेटिव डैमेज, फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, सूजन को कम करने और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे लिवर को डिटॉक्स करने और लिवर के एंजाइम्स को मजबूती देने में भी मदद मिलती है।

what to eat in fatty liver in hindi 01 (5)

3. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खाएं

Dr. Naveen Polavarapu के अनुसार, "फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए रोजाना एक मुट्ठी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट, बादाम, सूरजमुखी और अलसी के बीज जैसे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करना अच्छा रहता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और अनसैचुरेटेड फैट्स लिवर को हेल्दी रखने, नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है।"

फैटी लिवर के 577 रोगियों के साथ किए गए Gastroenterology Research And Practice (2016) के अध्ययन के अनुसार, "ओमेगा-3 सप्लीमेंट लिवर की चर्बी (liver fat), GGT एंजाइम, ट्राइग्लिसराइड्स और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) में सुधार करते हैं। यह नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के लिए एक प्रभावी उपचार विकल्प हो सकता है।"

4. साबुत अनाज खाएं

Dr. Naveen Polavarapu कहते हैं कि, "फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए ओट्स, जौ, ब्राउन राइस, क्विनोआ और दलिया जैसे साबुत अनाज को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स और एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालने, लिवर में फैट को जमा होने से रोकने और फैटी लिवर की बीमारी से बचाव करने में मदद करता है।"

International Journal Of Endocrinology (2013) के अध्ययन के अनुसार, रिफाइंड अनाज की जगह साबुत अनाज वाली डाइट को अपनाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है। साथ ही, साबुत अनाज में ज्यादा मात्रा में कंपाउंड होते हैं, जो लिवर फैट को कम करने और सूजन से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और फाइटोकेमिकल्स लिवर स्वास्थ्य को सुधारने में प्रभावी माने गए हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑयली फूड्स खाने से फैटी लिवर का खतरा बढ़ता है?

5. ब्लैक कॉफी पिएं

Dr. Naveen Polavarapu के अनुसार, फैटी लिवर की समस्या में ब्लैक कॉफी का सेवन करना फायदेमंद होता है। कॉफी (2-3 कप, बिना दूध-चीनी वाली) लिवर में 'फाइब्रोसिस' (गांठें बनने) के खतरे को कम करके लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। साथ ही, इससे लिवर डैमेज से बचाव करने और लिवर में मौजूद खराब एंजाइम्स को कम करने में मदद मिलती है।

6. लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से युक्त फूड्स खाएं

Dr. Naveen Polavarapu के अनुसार, "फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए लीन प्रोटीन से भरपूर दालें (मसूर, चना, राजमा), चिकन, मछली और टोफू जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे वजन कम करने, फैटी लिवर की बीमारी से बचाव, लिवर के सेल्स का डैमेज से बचाव, पाचन में सुधार करने और 'रेसिस्टेंट स्टार्च' के जरिए MASLD के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। वहीं, फैटी लिवर की समस्या में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सैल्मन, सार्डिन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी मछलियों को हफ्ते में तीन बार शामिल किया जा सकता है। ऐसा करने से ट्राइग्लिसराइड्स और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, खाने में फैट के तौर पर 'ऑलिव ऑयल' का इस्तेमाल करने से शरीर के फैट को पचाने में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर ग्रेड 3 का इलाज क्या है?

7. मसालों को शामिल करें

Dr. Naveen Polavarapu कहते हैं, "लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हल्दी, लहसुन और अदरक जैसे एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मसालों को शामिल करें। इनको डाइट में शामिल करने से लिवर के कार्यों को बेहतर करने, सूजन को कम करने, पाचन में सुधार करने, लिवर का डैमेज से बचाव करने में मदद मिलती है। आप अपने खाने में ताजा लहसुन और करी या चाय में हल्दी जरूर डालें, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।"

8. ग्रीन टी और पानी पिएं

ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने, लिवर के सेल्स का बचाव करने, लिवर को डिटॉक्स करने और फैटी लिवर की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। वहीं, पानी पीने से लिवर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। 

डॉक्टर से सलाह कब लें?

लगातार थकान बनी रहने, भूख कम लगने, बिना किसी कारण वजन कम होने, पेट के दाईं तरफ के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होने, भारीपन लगने, सूजन आने, आंखों और स्किन में पीलापन होने जैसे कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, फैटी लिवर की समस्या पर ध्यान न देने से लिवर फाइब्रोसिस, लिवर फेलियर और लिवर में सूजन आने जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में समय पर डॉक्टर से सलाह लेने से किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। 

निष्कर्ष 

फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए डाइट में सुधार करने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है। ऐसे में हरी सब्जियां, फल, अखरोट और अलसी के बीज जैसे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स, साबुत अनाज, ब्लैक कॉफी, लीन प्रोटीन, ग्रीन टी, हल्दी, अदरक और लहसुन जैसे मसालों को डाइट में शामिल करें। ध्यान रहे, फैटी लिवर से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, जिससे किसी भी गंभीर स्थिति से समय रहते बचा जा सकता है। ध्यान रहे, फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित लोग डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह अनुसार ही फूड्स खाएं और ऊपर दी गई जानकारी में किसी भी फूड से एलर्जी होने पर उसका सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • फैटी लिवर में क्या-क्या दिक्कत होती है?

    फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को लिवर में सूजन आने, लिवर पर निशान पड़ने, अधिक थकान होने, पेट के दाहिनी तरफ के ऊपरी हिस्से में हल्का दर्द होने, भारीपन होने, वजन कम होने और भूख में कमी आने, कमजोरी आने, स्किन में बदलाव आने और ब्रेन फॉग की समस्या हो सकती है।
  • फैटी लिवर ठीक करने के लिए क्या करें?

    फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए नियमित रूप से एक्सपर्ट की सलाह अनुसार 30 मिनट की एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस कम करें, चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचें, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से युक्त मैदा और व्हाइट ब्रेड जैसे फूड्स न खाएं और अल्कोहल का सेवन बंद कर दें।
  • लिवर में सूजन होने से क्या दिक्कत होती है?

    लिवर में सूजन आने की समस्या में व्यक्ति को थकान होने, पेट में भारीपन होने, भूख न लगने, उल्टी आने, त्वचा में खुजली होने, यूरिन के रंग में बदलाव आने, ब्लोटिंग होने, वजन कम होने और गंभीर स्थिति में आंखों और त्वचा का पीला पड़ना यानी पीलिया होने की समस्या हो सकती है। 
  • फैटी लिवर में क्या परहेज करना चाहिए?

    फैटी लिवर की समस्या में व्यक्ति को ट्रांस फैट, रिफाइंड कार्ब्स, नमक, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, रेड मीट, शुगरी ड्रिंक्स, अल्कोहल, तला-भुना, मक्खन, पैकेज्ड फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, लिवर के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।
  • फैटी लिवर कम करने के लिए कौन सा फल खाएं?

    फैटी लिवर को कम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर एवोकाडो, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, पपीता और खट्टे फलों (संतरा, आंवला, नींबू और अंगूर) को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने और लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

Read Next

क्या मल्टीग्रेन आटे से भी कब्ज की समस्या हो सकती है? कारण जानकर आप भी अपनाएंगे ये टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 01, 2026 20:54 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 01, 2026 20:54 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 01, 2026 20:54 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Naveen Polavarapu

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content