Medically Reviewed by Edwina Raj

चावल या रोटी: फैटी लिवर के मरीजों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Rice vs Roti for fatty liver: फैटी लिवर के मरीजों में लिवर का कामकाज काफी हद तक प्रभावित रहता है। ऐसे में जानते हैं रोटी या चावल, फैटी लिवर के मरीजों को किसका सेवन करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
चावल या रोटी: फैटी लिवर के मरीजों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Rice vs Roti for fatty liver: फैटी लिवर की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। इस बीमारी में लिवर का फैट बढ़ जाता है और लिवर सेल्स का काम काज प्रभावित रहता है। ऐसी स्थिति में हमेशा डाइट में उन चीजों को शामिल करने के लिए कहा जाता है जो कि लिवर में फैट की मात्रा को कम करने में मदद करे और लिवर के काम काज में तेजी लाए। ऐसे में कई बार हाई फाइबर से भरपूर चीजों को खाने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या रोटी और चावल खाना इस स्थिति में सही है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services-Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।


इस पेज पर:-


चावल या रोटी: फैटी लिवर के मरीजों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद-Rice or Roti: Which is better for fatty liver patients?

Nutritionist Ms. Edwina Raj बताती हैं कि फैटी लिवर के मरीजों के लिए रोटी आमतौर पर चावल से बेहतर विकल्प (Which is better for fatty liver) होती है। साबुत गेहूं से बनी रोटी में फाइबर अधिक होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और लिवर में फैट जमाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इनकी तुलना करके आप फैटी लिवर में सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

फैटी लिवर के लिए चावल-Rice for fatty liver

फैटी लिवर के लिए चावल, विशेष रूप से सफेद चावल, परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ा सकते हैं, जिससे फैटी लिवर की समस्या और बढ़ सकती है। ज्यादा चावल खाने से वजन भी बढ़ सकता है जो कि फैटी लिवर के मरीजों के लिए सही नहीं है। इतना ही नहीं चावल मेटाबॉलिज्म स्लो करने के साथ लिवर के काम को भी स्लो करने का काम करता है जिससे फैटी लिवर की समस्या में कमी आने लगती है।

liver_health

इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर से पीलिया हो सकता है? डॉक्टर से जानें

फैटी लिवर के लिए रोटी-Roti for fatty liver

रोटी से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है लेकिन जरूरी है कि आप हाई फाइबर के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं जिसके लिए आपको चोकर से भरपूर आटे की रोटी बनानी चाहिए। इसके अलावा आप ये कर सकते हैं ज्वार, बाजरा और मोटे अनाजों को मिक्स करके रोटी बनाएं और फिर इसका सेवन करें। जितना ज्यादा आप हाई फाइबर से भरपूर चीजों को खाएंगे उतनी तेजी से आपके लिवर का कामकाज तेज होगा और फैटी लिवर की समस्या में कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर के लिए भूमि आंवला का उपयोग कैसे करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

हालांकि, दोनों के लिए मात्रा महत्वपूर्ण है। फैटी लिवर के मरीजों को बहुत अधिक रोटी या चावल की अधिक मात्रा खाने से बचना चाहिए। मल्टीग्रेन रोटी या ब्राउन राइस चुनना अधिक स्वास्थ्यवर्धक है। सही अनाज के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज और संतुलित आहार भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा हाई फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें जैसे कि सब्जियां, फल और विटामिन सी से भरपूर चीजें जो कि लिवर डिटॉक्स करने के साथ इसके लिवर के काम काज में तेजी लाता है और लिवर की समस्या को कम करने में मददगार है।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • लिवर खराब होने पर कहां दर्द होता है?

    अगर आपका लिवर खराब है तो आपके पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द हो सकता है और पसलियों के ठीक नीचे महसूस हो सकता है। ये कई बार दाहिने कंधे या पीठ में हल्के-हल्के दर्द के रूप में महसूस हो सकता है। यह दर्द फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस की बीमारी की वजह से हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

    लिवर के लिए सुबह आप नींबू का जूस, एलोवेरा और आंवले का जूस पी सकते हैं जो कि लिवर डिटॉक्स के साथ लिवर सेल्स के काम काज को बेहतर बनाने में मददगार है इसलिए आपको लिवर को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों को सेवन करना चाहिए।
  • क्या गर्म पानी पीने से लिवर साफ होता है?

    गर्म पानी लिवर में जमा फैट को पिघलाकर इसे आसानी से डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। अगर आपको फैटी लिवर की समस्या हो तो आपको हर सुबह गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं, आप रात में भी सोने से पहले गुनगुने पानी को पी सकते हैं जो कि लिवर डिटॉक्स में मददगार है।

 

 

 

Read Next

क्या शुगर का मरीज खिचड़ी खा सकते हैं? जानें दाल चावल की खिचड़ी का शुगर पर असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 17, 2025 16:36 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS