
Myths Related To Fiber: फाइबर एक तरह का कार्बोहाइड्रेट है। फल-सब्जियां, नट्स और दाल आदि में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से मल त्याग की क्रिया को नियमित करने में मदद मिलती है। फाइबर की मदद से वजन कंट्रोल कर सकते हैं। फाइबर का सेवन करने से गट हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद मिलती है। हर खाद्य पदार्थ की तरह फाइबर रिच फूड्स से जुड़े भी कुछ मिथक हैं। इनके पीछे छुपी सच्चाई आपको जरूर पता होनी चाहिए। आगे हम आपको बताएंगे फाइबर से संबंधित 5 मिथकों के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. मिथक: फाइबर रिच डाइट लेना ही कब्ज का इलाज है
सच्चाई: ऐसा नहीं है। लो-फाइबर डाइट लेने से कब्ज की समस्या होती है। लेकिन यह अकेला कारण नहीं है। कब्ज के पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं। जैसे- डिहाइड्रेशन, शारीरिक तौर पर एक्टिव न रहना आदि। अगर आप फाइबर रिच डाइट लेंगे, तो भी स्टूल पास करने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए यह कहना गलत है कि फाइबर खाने से कब्ज ठीक हो जाता है।
2. मिथक: सभी फल और सब्जियां फाइबर के उच्च स्रोत हैं
सच्चाई: लोगों को लगता है कि सभी फल और सब्जियों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। खीरा, तरबूज जैसे हाई-वॉटर कंटेंट फूड्स में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। वहीं ब्रोकली, सेब, नाशपाती और पत्ता गोभी आदि में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि जिन फल और सब्जियों में फाइबर कम होता है उनके स्वास्थ्य लाभ नहीं होते। सभी फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।
इसे भी पढ़ें- आंतों को मजबूत बनाने के लिए करें इन फाइबर रिच फूड्स का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं
3. मिथक: हाई-फाइबर फूड से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा
सच्चाई: कई लोगों को यह लगता है कि हाई-फाइबर फूड्स का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। लेकिन यह सच नहीं है। फाइबर रिच प्रोटीन बार खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। क्योंकि प्रोटीन बार में आर्टिफिशियल स्वीटनर मिलाया जाता है। वहीं कुछ ऐसे सीरियल्स हैं जिनमें फाइबर और शुगर दोनों होता है। इससे भी शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। न्यूट्रिशनिस्ट पायल ने बताया कि प्रोसेस्ड फूड्स खाने से शुगर लेवल बढ़ता ही है। हर हाई-फाइबर फूड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो ऐसा जरूरी नहीं है।
4. मिथक: फाइबर केवल कब्ज के मरीजों के लिए जरूरी है
सच्चाई: यह सच है कि पाचन क्रिया के लिए फाइबर फायदेमंद होता है। हालांकि फाइबर डाइट लेने के फायदे, पेट तक सीमित नहीं है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी फाइबर फायदेमंद माना जाता है। फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। फाइबर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
फाइबर रिच डाइट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।