Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

रोटी, चावल या मिलेट्स: दिल की सेहत के लिए कौन सा अनाज है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट की राय

आज के दौर में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इसकी एक बड़ी वजह हमारी रोजमर्रा की डाइट मानी जाती है। यहां जानिए, रोटी, चावल या मिलेट्स, दिल की सेहत के लिए कौन सा अनाज है सबसे बेहतर?

आज की बदलती लाइफस्टाइल में दिल की बीमारियां चुपचाप लोगों की जिंदगी में जगह बना रही हैं। कम उम्र में हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की बढ़ती शिकायतें इस बात का साफ संकेत हैं कि कहीं न कहीं हमारी रोज की थाली में गड़बड़ी है। हम रोज़ रोटी, चावल या किसी न किसी अनाज को जरूर खाते हैं, लेकिन शायद ही कभी यह सोचते हैं कि जो अनाज हम सालों से खा रहे हैं, वह दिल की सेहत के लिए सही भी है या नहीं। अक्सर यह माना जाता है कि गेहूं की रोटी सबसे हेल्दी विकल्प है और चावल सिर्फ वजन बढ़ाते हैं। वहीं कुछ लोग मिलेट्स को ट्रेंड मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि हर अनाज का असर शरीर पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है, खासतौर पर दिल पर। गलत अनाज या जरूरत से ज्यादा मात्रा में लिया गया कार्बोहाइड्रेट दिल की नसों में फैट जमा होने, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और ब्लड शुगर असंतुलन की वजह बन सकता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, रोटी, चावल या मिलेट्स, दिल की सेहत के लिए कौन सा अनाज है सबसे बेहतर?

दिल की सेहत के लिए कौन सा अनाज है सबसे बेहतर?

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, अनाज हमारे भोजन का मुख्य हिस्सा होते हैं और इन्हीं से शरीर को एनर्जी मिलती है लेकिन अगर अनाज रिफाइंड या फाइबर-रहित हों, तो वे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकते हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए ऐसे अनाज जरूरी हैं जो फाइबर से भरपूर हों, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करें।

अगर दिल की सेहत को प्राथमिकता दी जाए, तो डाइटिशियन अर्चना जैन मिलेट्स को सबसे बेहतर विकल्प मानती हैं। वहीं, साबुत गेहूं की रोटी दूसरे नंबर पर आती है। सफेद चावल को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। खासतौर पर हार्ट पेशेंट्स, डायबिटीज के मरीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों को मिलेट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रोजाना सॉना लेना क्या दिल को बना सकता है मजबूत? जानें दिल के डॉक्टर की राय

1. गेहूं की रोटी

गेहूं की रोटी भारतीय थाली का अहम हिस्सा है, इसमें फाइबर, विटामिन B और आयरन मौजूद होता है। अर्चना जैन बताती हैं कि साबुत गेहूं की रोटी दिल के लिए बेहतर मानी जाती है क्योंकि यह धीरे-धीरे पचती है और ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाती। हालांकि, ज्यादा मात्रा में रोटी खाना या मैदे से बनी रोटी दिल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। जिन लोगों को वजन या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें रोटी की मात्रा पर कंट्रोल रखना चाहिए।

2. सफेद चावल

सफेद चावल का सेवन भारत में बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन दिल की सेहत के लिहाज से इसे सबसे कमजोर विकल्प माना जाता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सफेद चावल रिफाइंड होता है और इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जो डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है। हालांकि, अगर चावल खाना ही हो तो ब्राउन राइस या हैंड पाउंडेड राइस बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर कोरोनरी हार्ट डिजीज के खतरे को कैसे बढ़ा सकता है? जानें क्या है इनके बीच कनेक्शन

healthy grains for heart

3. मिलेट्स

मिलेट्स यानी मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी और कुटकी को आजकल सुपरफूड कहा जा रहा है। अर्चना जैन बताती हैं कि मिलेट्स में फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मिलेट्स खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

डाइटिशियन की सलाह

सिर्फ सही अनाज चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी मात्रा और पकाने का तरीका भी मायने रखता है। अर्चना जैन सलाह देती हैं कि अनाज को डीप फ्राई करने या ज्यादा घी-तेल में पकाने से बचें। एक समय में जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से दिल पर दबाव पड़ सकता है। डाइट में सब्जियां, दाल और हेल्दी फैट के साथ संतुलन बनाना जरूरी है।

निष्कर्ष

दिल की सेहत के लिए मिलेट्स और साबुत अनाज सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। सफेद चावल और मैदे से बनी चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, अगर सही अनाज को सही मात्रा में रोजमर्रा की डाइट में शामिल किया जाए, तो दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मसल्स ग्रोथ करने के लिए क्या खाएं?

    मसल्स ग्रोथ के लिए मिलेट्स का सेवन कर सकते हैं, मिलेट्स में मैग्नीशियम, आयरन और प्लांट प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल रिकवरी और स्ट्रेंथ बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर डाइट बेहद जरूरी है।
  • अनाज कितनी मात्रा में खाने चाहिए?

    अनाज की मात्रा व्यक्ति की एक्टिविटी, वर्कआउट और बॉडी गोल्स पर निर्भर करती है। आमतौर पर संतुलित मात्रा में साबुत अनाज लेना बेहतर माना जाता है।
  • हार्ट को मजबूत करने के लिए क्या खाएं?

    हार्ट को मजबूत बनाने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे, फैटी फिश, दालें अपनी डाइट में शामिल करें, जबकि प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले खाने से बचें।

Read Next

वजन तेजी से घटाना है? डाइटिशियन से जानिए मोटापा कम करने के लिए कौन सा सूप पिएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 23, 2026 13:16 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 23, 2026 13:16 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content