Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है गेहूं की रोटी या बेसन का चीला?

आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए गेहूं की रोटी या बेसन का चीला क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए लेख में जानें -

Besan Chilla Or Wheat Roti Which One Is Better For Weight Loss In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को ब्लड शुगर होने, हाई ब्लड प्रेशर होने, हार्ट से जुड़ी समस्या होने, जोड़ों में दर्द होने, पैरों में सूजन आने, सांस लेने में परेशानी होने और स्लीप एपनिया होने जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए अक्सर लोगों को बैलेंस डाइट लेने, शरीर को हाइड्रेट करने, नियमित एक्सरसाइज करने, स्ट्रेस को कम करने और 7-9 घंटों की पर्याप्त नींद लें। इसमें अक्सर लोगों को घर का खाना यानी रोटी, सब्जी और बेसन का चीला जैसे फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन सवाल उठता है रोटी ज्यादा फायदेमंद है या चीला? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है गेहूं की रोटी या बेसन का चीला?

वजन कम करने के लिए क्या बेहतर है गेहूं की रोटी या बेसन का चीला? - What Is Better For Weight Loss, Wheat Roti Or Gram Flour Cheela?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, वजन कम करने के लिए रोटी से ज्यादा बेसन का चीला खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बेसन में अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, ओवरईटिंग से बचाव करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। गेंहू की रोटी खाना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बेसन का चीला ज्यादा फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: गुरुग्राम की गुंजन तनेजा ने इन आदतों से कम किया 25 किलो वजन, PCOD के कारण मुश्किल लग रहा था ये सफर

besan chilla or wheat roti which one is better for weight loss in hindi 01 (5)

प्रोटीन से भरपूर

बेसन के चीले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

फाइबर से भरपूर

बेसन में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, बार-बार भूख लगने की समस्या से बचाव करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। बता दें, बेसन के चीले में रोटी के मुकाबले ज्यादा फाइबर होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वजन बढ़ना सीधे घुटनों और कूल्हों को खराब करता है? डॉक्टर से जानें सच

शरीर को एनर्जी दे

बेसन के चील में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से ओवरईटिंग से बचाव करने, वजन कम करने, शरीर में एनर्जी बनाए रखने, कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे मांसपेशियों को रिपेयर करने और हेल्दी बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

निष्कर्ष

वजन कम करने के लिए रोटी से ज्यादा बेसन का चीला खाना फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिनसे पेट को लंबे समय तक भरा रखने, ओवरईटिंग से बचाव करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, इससे किसी भी तरह की समस्या होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, अधिक वजन बढ़ने या इसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • वजन घटाने कम करने के लिए क्या खाएं?

    वजन कम करने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से युक्त साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, सब्जियां, फलों, दालों, दलिया और सूप को डाइट में शामिल करें। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
  • सबसे तेज वजन घटाने के लिए क्या करें?

    वजन कम करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, बैलेंस डाइट, पर्याप्त पानी पिएं, ग्रीन टी पिएं, स्ट्रेस कम करे, योग करें और भरपूर नींद लें। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, जंग फूड, शुगरी ड्रिंक और अनहेल्दी फूड्स को खाने से बचें।
  • रोज बेसन का चीला खाने के क्या फायदे हैं?

    बेसन के चीले में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम करने, पाचन को दुरुस्त करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, मांसपेशियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने, सेल्स को रिपेयर रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

Read Next

ब्लड शुगर में फायदेमंद है हरी प्याज, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 07, 2026 16:39 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 07, 2026 16:39 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 07, 2026 16:39 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content