Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

ब्लड शुगर में फायदेमंद है हरी प्याज, जानें सेवन का तरीका

कई लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में बैलेंस डाइट को लेना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हरी प्याज भी ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद होता है। आइए लेख में जानें हरी प्याज का सेवन कैसे करें?

Benefits Of Green Onion In Blood Sugar Control In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए अक्सर लोगों को नियमित रूप से एक्सरसाइज करने, फाइबर से भरपूर फूड्स खाने, भरपूर नींद लेने, स्ट्रेस कम करने और बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इसलिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त हरी प्याज का सेवन किया जा सकता है। हरी प्याज में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर की समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लिए हरी प्याज को कई तरीकों से खाया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ब्लड शुगर में हरी प्याज कैसे फायदेमंद है? और ब्लड शुगर में हरी प्याज का सेवन कैसे करें?

ब्लड शुगर में हरी प्याज खाने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Eating Green Onions For Blood Sugar?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, हरी प्याज में अच्छी मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, के, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, क्रोमियम (chromium) और फाइबर जैसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, साथ ही इससे शरीर की सूजन को कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, हरे प्याज में विटामिन ए, सी और बी जैसे बायोएक्टिव के गुण होते हैं, साथ ही इसमें कम कैलोरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Spring Onion Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं हरी प्याज, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

benefits of green onion in blood sugar control and know how to consume it in hindi 01 (5)

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखे

हरी प्याज में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने और खाने के बाद ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे

हरी प्याज में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और इंसुलिन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर को नेचुरली बैलेंस करते हैं ये 7 फैक्टर, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें फॉलो?

ब्लड शुगर में हरी प्याज का सेवन कैसे करें? - How To Consume Green Onion For Blood Sugar?

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए हरे प्याज को सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, हरी प्याज को सूप या सब्जी में डालकर भी खाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

निष्कर्ष

ब्लड शुगर में हरी प्याज का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में क्रोमियम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसको सलाद, सूप या सब्जी में डालकर खाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, हरी प्याज का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी महससू होने, परेशानी होने, मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • शुगर होने पर शरीर क्या संकेत देता है?

    शरीर में ब्लड शुगर होने पर लोगों को बार-बार पेशाब आने, अधिक भूख लगने, थकान होने, कमजोरी होने, घाव भरने में देरी होने, अधिक प्यास लगने, हाथों-पैरों में झुनझुनी होने, सुन्नपन होने, धुंधला दिखने, बार-बार इंफेक्शन होने और पेशाब से बदबू आने जैसे कई लक्षण दिख सकते हैं।
  • शुगर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    ब्लड शुगर की समस्या होने पर फाइबर से भरपूर साबुत अनाज, हरी सब्जियां, दालें और फल जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर को एनर्जी देने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मैदा, शुगरी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचना चाहिए।
  • हरी प्याज खाने के फायदे?

    हरी प्याज में मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने, पाचन में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने और शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

Read Next

क्या सच में नए आलू में होता है कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स? एक्सपर्ट से जानें डायबिटीज मरीज के लिए कितना सुरक्षित

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 07, 2026 11:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 07, 2026 11:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 07, 2026 11:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 07, 2026 11:57 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content