Spring Onion Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं हरी प्याज, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Spring Onions In Winters: हरी प्याज कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सर्दियों में हरी प्याज खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। जानें इनके बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
Spring Onion Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं हरी प्याज, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Hari Pyaj Khane Ke Fayde: सर्दियों में कई तरह की सब्जियां बाजारों में मिलने लगती हैं। उन्हीं में से एक सब्जी है - हरी प्याज। यह प्‍याज का ही एक प्रकार है, बस इसमें पत्तियां अधिक होती हैं। हरी प्याज का इस्तेमाल दाल, सब्जी या सलाद के दौर पर किया जाता है। हरी प्याज सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीज और सल्फर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरी प्याज में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है और वजन घटाने में भी फायदेमंद है। हरी प्याज का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं सर्दियों में हरी प्याज खाने के फायदों के बारे में -

सर्दियों में हरी प्याज खाने के फायदे -Benefits Of Eating Spring Onions During Winter

इम्यूनिटी मजबूत बनाए

हरी प्याज खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। दरअसल, हरी प्याज में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सर्दियों में हरी प्याज का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और संक्रमण की समस्या से राहत मिलती है। इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होता है। 

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे  

हरी प्याज का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें सल्फर पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। हरी प्याज खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की बीमारियों से बचाव होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।   

Hari-Pyaj-Ke-Fayde

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे 

हरी प्याज का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, हरी प्याज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। हरी प्याज खाने से पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें: सिरके वाली प्याज खाने से दूर होंगी ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें बनाने का तरीका

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे 

डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी प्याज का सेवन लाभकारी हो सकता है। हरी प्याज में कार्बोहाइड्रेट काफी कम मात्रा में पाया जाता है। वहीं, इसमें मौजूद सल्‍फर ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। हरी प्याज खाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे डायबिटीज की समस्या में लाभ होता है।  

आंखों की रोशनी बढ़ाए 

हरी प्याज का सेवन आंखों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हरी प्याज में विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। हरी प्याज का सेवन करने से आंखों को सूजन और मैक्‍यूलर डिजर्नेशन जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह प्याज उबालकर पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

हरी प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

Read Next

प्रेगनेंसी में देसी घी खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer