Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

शुगर कंट्रोल के लिए एलोवेरा कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में रखने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा का सेवन किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को थकान, कमजोरी होने, बार-बार यूरिन आने और बार-बार प्यास लगने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में अक्सर ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों को फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, ब्लड शुगर के लिए अक्सर कई लोग एलोवेरा का सेवन भी करते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए एलोवेरा का सेवन कैसे करें?

ब्लड शुगर के लिए एलोवेरा के फायदे

डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

2011 में Journal of Food Science and Technology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, पोषक तत्वों से संबंधी सलाह के साथ एलोवेरा जेल पाउड का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज की समस्या से पीड़ित मरीजों को काफी फायदा हुआ। इससे न सिर्फ उनके ब्लड शुगर के स्तर में कमी आई, ब्लकि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार हुआ है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

एलोवेरा में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने और इसके स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: नारियल तेल या एलोवेरा जेल: अंडर आर्म्स में हुए दानों के लिए क्या बेहतर है? जानें एक्सपर्ट से

how to eat aloe vera for sugar control in diabetes in hindi 01 (5)

इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करे

एलोवेरा जेल का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है।

शरीर को एनर्जी दे

एलोवेरा जेल में अच्छी मात्रा में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

वजन कम करे

एलोवेरा जेल से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

2012 में Journal of Nutritional Science and Vitaminology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एलोवेरा जेल से शरीर के फैट को कम करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण है आंवला-एलोवेरा का मिश्रण, जानें आयुर्वेदाचार्य से

ब्लड शुगर को कम करने के लिए एलोवेरा कैसे खाएं?

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए एलोवेरा जेल को आंवला या करेले के साथ मिलाकर जूस बना सकते हैं। इसके अलावा, खाली पेट एलोवेरा जेल का सेवन हल्के गुनगुने पानी के साथ करें। एलोवेरा को जूस के रूप में भी पिया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

सावधानियां

एलोवेरा जेल का सेवन लो ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप ब्लड शुगर की दवाइयों का सेवन करते हैं, एलोवेरा का सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इससे किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

निष्कर्ष

एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे शरीर को एनर्जी देने और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। एलोवेरा जेल को गुनगुने पानी के साथ या एलोवेरा के जूस का सेवन भी किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे, स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या महसूस होने, एलोवेरा जेल से कोई भी परेशानी होना और लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर एलोवेरा जेल के सेवन से बचें। इसके अलावा, ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने या इसके कारण कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • किन लोगों को एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए?

    जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम रहता है (Hypoglycemia) उन लोगों को एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह शुगर को और भी कम कर सकता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफिडिंग और पाचन से जुड़ी समस्या होने या किसी भी एलर्जी की स्थिति में इसके सेवन से बचें।
  • एलोवेरा का सेवन करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

    एलोवेरा का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें। अगर आप डायबिटीज की दवाइयां ले रहे हैं, तो एलोवेरा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा कम न हो जाए।
  • क्या एलोवेरा वजन घटाने में भी फायदेमंद है?

    एलोवेरा में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, शरीर के फैट को कम करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

Read Next

आम खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 27, 2026 20:55 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 27, 2026 20:55 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content