गर्मियों का मौसम आते ही फलों का राजा आम हर किसी की डाइट का अहम हिस्सा बन जाता है। आम खाने के सही तरीके को लेकर आयुर्वेद में कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। अक्सर लोग आम खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, लेकिन क्या यह आदत सही है? आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से इसका जवाब है नहीं। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आम खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
आम खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, हर भोजन का एक निश्चित पाचन क्रम और प्रभाव होता है। आम एक गुरु (भारी) और उष्ण यानी गर्म तासीर वाला फल माना जाता है। जब हम आम खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो यह पाचन अग्नि को कमजोर कर देता है। इससे भोजन का सही तरीके से पाचन नहीं हो पाता और आंतों पर दबाव पड़ता है। डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि यह आदत लंबे समय में पाचन संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में आम को फल के रूप में ही खाने की सलाह दी गई है। इसका मतलब यह है कि आम को शेक, जूस या अन्य प्रोसेस्ड रूप में लेने के बजाय सीधे फल के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, फल को उसके नेचुरल रूप में खाने से ही शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है और पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या दही में आम मिलाकर खाना सही होता है? जानें एक्सपर्ट से
- आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आंतों का फंक्शन प्रभावित हो सकता है।
- आयुर्वेद के अनुसार, यह संयोजन आंतों में अधपचा भोजन बनने का कारण बन सकता है।
- इससे गैस, ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बार-बार ऐसा करने से आंतों की सेहत धीरे-धीरे खराब हो सकती है।
- आयुर्वेद में अग्नि यानी पाचन शक्ति को बहुत अहम माना गया है। आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से यह अग्नि मंद हो सकती है, जिससे भोजन का सही तरीके से पाचन नहीं होता।
- इसके परिणामस्वरूप शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जो आगे चलकर कई बीमारियों का कारण बनते हैं।
ठंडी चीजों के साथ आम क्यों नहीं खाना चाहिए?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में आम के साथ शीत वीर्य यानी ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करने से मना किया गया है। आम की तासीर गर्म होती है, जबकि पानी शरीर को ठंडक देता है। जब ये दोनों एक साथ शरीर में जाते हैं, तो ये पाचन प्रक्रिया को बाधित करते हैं और शरीर में असंतुलन पैदा करते हैं। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: किन लोगों का आम का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें डॉक्टर से
आम खाने का सही तरीका क्या है?
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आम खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर को आम को सही तरीके से पचाने का समय मिलता है। अगर प्यास लगे, तो थोड़ा समय इंतजार करना बेहतर होता है। इसके अलावा, आम को सीमित मात्रा में और बैलेंस डाइट के साथ लेना चाहिए।
निष्कर्ष
आम खाने के तुरंत बाद पानी पीना एक आम आदत हो सकती है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। डॉ. श्रेय शर्मा की सलाह के अनुसार, सही समय और सही तरीके से आम का सेवन करने से ही इसके पूरे फायदे मिलते हैं। इसलिए छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर हम अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर रख सकते हैं।
All Image Credit- Freepik
FAQ
आम खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?
कम से कम 30 मिनट बाद पानी पीना बेहतर माना जाता है।क्या ठंडा पानी ज्यादा नुकसान करता है?
हां, ठंडा पानी पाचन अग्नि को और ज्यादा प्रभावित करता है।क्या आम का शेक या जूस पीना सही है?
आयुर्वेद के अनुसार, आम को फल के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 27, 2026 20:54 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Apr 27, 2026 20:54 IST
Modified By : Akanksha TiwariApr 27, 2026 20:54 IST
Modified By : Akanksha TiwariApr 27, 2026 20:54 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma