कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इससे स्वास्थ्य को नुकसान नहीं होता है, वहीं कुछ यह मानते हैं कि इससे पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों कथनों में से क्या सही है? इस संबंध में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए (Khana Khane Ke Bad Pani Peene Se Kya Hota Hai), क्योंकि इससे पेट की अग्नि शांत हो जाती है, जिससे पाचन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए, Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से इस लेख में आगे इसी तथ्य को और विस्तार से समझते हैं।
क्या खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है?- khana Khane Ke Bad Pani Pina Chahiye Ya Nahi
drinking water immediately after meals good or bad 01 (1)
Mayo Clinic की मानें, तो खाना खाने के तुरंत बाद कम मात्रा में पानी पीना पूरी तरह सुरक्षित है। इसका पाचन क्षमता पर बुरा असर नहीं पड़ता है। हालांकि, खाना खाने के बाद अधिक मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए। इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट श्रेय कहते हैं, खाना खाने के तुरंत बाद ज्यादा मात्रा में पानी पीना सही नहीं है। खाना खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पेट की पाचन अग्नि मंद हो जाती है और एसिड रिफ्लक्स बढ़ता है। इसलिए बेहतर पाचन के लिए खाना खाने के लगभग 30-45 मिनट बाद ही पानी पिएं।
साल 2020 में D Y Patil Journal of Health Sciences में प्रकाशित सिस्टेमेटिक रिव्यू के अनुसार, पानी हमारे शरीर की बुनियादी जरूरत है। जिंदा रहने के लिए पानी पीना आवश्यक है। हालांकि, यह एक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यहएक विज्ञान भी है।’ इस रिव्यू से पता चलता है कि यदि कोई व्यक्ति पानी पीने के विभिन्न आयुर्वेदिक नियमों और निर्देशों, जैसे सही समय, सही मात्रा, मौसम के अनुसार गर्म/ठंडा पानी और भोजन से संबंध, का पालन करता है, तो इससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। यहां तक कि कई शारीरिक बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कितनी देर बाद पीना है सही
खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?- Khana Khane Ke Bad Pani Kyu Nahi Pina Chahiye
drinking water immediately after meals good or bad 02
अग्नि को कमजोर करता हैः आयुर्वेद के अनुसार पाचन क्षमता अग्नि (आंतरिक पाचक अग्नि) द्वारा संचालित होती है। वहीं, जब कोई खाना खाने तुरंत बाद काफी ज्यादा मात्रा में पानी पी लेता है, तो इससे अग्नि शांत हो जाती है। नतीजतन, पाचन क्षमता धीरे काम करती है।
आम पैदा करता हैः आयुर्वेद के अनुसार जब खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लिया जाता है, तो इससे पाचन धीमी गति काम करने लगता है। ऐसे में पेट में आम यानी विषैले तत्व बनने लगते हैं। इस प्रक्रिया को सरल भाषा में समझें। खराब पाचन के कारण भोजन पूरी तरह से टूट नहीं पाता, जिससे आम (विषैला अपशिष्ट) बनता है, जो कई बीमारियों का मुख्य कारण होता है।
वजन का बढ़नाः आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में दोष अंसतुलित हो जाते हैं। नतीजतन, मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में वजन बढ़ने का जोखिम बना रहता है। हालांकि, ऐसा हमेशा हो, यह जरूरी नहीं है, क्योंकि पानी में ऐसे तत्व नहीं होते हैं, जो वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या सुबह उठते ही पानी पीना जरूरी है? डॉक्टर से जानें कितना और क्यों पिएं पानी
खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पिएं?- Khana Khane Ke Kitni Der Baad Pani Pina Chahiye
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। हां, अगर आपको खाने के दौरान पानी पीने की जरूरत महसूस हो, तो हल्का गुनगुना पानी छोटे-छोटे घूंट लेकर पी सकते हैं। बहरहाल, खाना खाने के बाद की बात करें, तो 30 से 60 मिनट तक इंतजार करने के बाद पानी पीना पूरी तरह सेफ होता है। इसका आपके शरीर पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह
- खाना खाने से आधे घंटे यानी 30 मिनट पहले पानी पिएं।
- अगर खाना खाने से पहले प्यास लग रही है, तो पानी पी लें। इसके बाद आधा घंटा इंतजार करने के बाद अपना मील लें।
- अगर खाना खाने के बाद या पहले किसी तरह की दवा लेनी है, तो बेहतर होगा कि दवा लेने के बाद 15 मिनट इंतजार करने के बाद खाना खाएं।
- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाना से पहले थोड़ा पानी लें।
निष्कर्ष
आमतौर पर एक ही नियम हर व्यक्ति पर लागू नहीं होता है। ऐसा ही खाना खाने के बाद पानी पीने के संबंध में भी कहा जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट साफ सलाह देते हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। करीब आधा घंटा या 40 मिनट इंतजार करें। इसके बाद पानी पिएं। हां, पानी पीने के तुरंत बाद भी किसी तरह का मील लेना सही नहीं है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या खाना खाने के दौरान पानी की जगह छाछ या लस्सी पीना पाचन के लिए सही माना जाता है?
एक्सपर्ट बताते हैं भोजन के साथ या तुरंत बाद पानी पीने के बजाय छाछ पीना बेहद लाभकारी होता है। यह पाचन अग्नि को शांत किए बिना भोजन को पचाने में मदद करती है और एसिडिटी से बचाती है।तांबे के बर्तन में रखा पानी भोजन के कितनी देर बाद पीना चाहिए?
तांबे के बर्तन का पानी भोजन के तुरंत बाद कभी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के कम से कम 1 से 1.5 घंटे बाद या सुबह खाली पेट यह पानी पीना फायदेमंद होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 01, 2026 14:55 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
