Mon Sep 14, 2026 | 11:36 AM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न छोड़ें नाश्ता, हो सकती हैं कई परेशानियां

डायबिटीज के मरीजों के लिए सही समय पर नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। नाश्ता स्किप करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है और यह वेट गेन तथा हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण भी हो सकता है।

डायबिटीज के कई मरीज जाने-अनजाने अपना नाश्ता स्किप कर बैठते हैं। इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे कामकाज का दबाव, समय का अभाव आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को किसी भी स्थिति में नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए? इससे न सिर्फ उनकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता है, बल्कि ब्लड शुगर का स्तर भी प्रभावित हो सकता है। इस लेख में हम डायबिटीज के मरीजों द्वारा नाश्ता छोड़ने से जुड़े कुछ भारी नुकसानों के बारे में बताएंगे। इस बारे में जानने के लिए हमने Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।

क्या कहती है स्टडी

साल 2021 में Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सुबह का नाश्ता छोड़ना और रात में देर से भोजन करना, दोनों ही आदतें डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है। इससे बॉडी मास इंडेक्स बढ़ता है यानी मोटापा का इससे सीधा संबंध है। यही नहीं, अध्ययन में आगे यह भी स्पष्ट किया गया है कि डायबिटीज होने पर सुबह का नाश्ता न करने से ब्लड शुगर का स्तर भी प्रभावित होता है। अध्ययन के शोधकर्ताओं के निष्कर्ष के तौर पर यह सलाह दी है कि डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने के समय पर सुधारना चाहिए और नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सुबह का नाश्ता छोड़ने की आदत शरीर को करती है बीमार, दिख सकते हैं ये 7 बुरे असर

डायबिटीज में नाश्ता स्किप करने के नुकसान

why skipping breakfast is harmful for diabetic patients 01 (8)

1. ब्लड शुगर का बढ़ना

साल 2020 में Nutrition में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित जो मरीज सुबह का नाश्ता छोड़ते हैं, उनमें दिनभर ब्लड शुगर का स्तर बहुत अधिक ऊपर-नीचे होता है। इसे सरल भाषा में डायटिशियन दिव्या गांधी समझाती हैं, "डिनर और अगले दिन के नाश्ते के बीच काफी लंबा गैप होता है। वहीं, अगर कोई नाश्ता भी स्किप करता है, तो इसकी वजह से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से स्पाइक कर सकता है। असल में लंबे समय तक भूखे रहने के कारण ब्लड शुगर का स्तर गिर जाता है। जब आप अचानक खाना खाते हैं, ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। इसे संभालने के लिए शरीर को एक साथ बहुत अधिक इंसुलिन रिलीज करना पड़ता है, जिससे पैंक्रियाज पर दबाव बढ़ता है और शुगर का संतुलन बिगड़ जाता है।"

2. सर्कैडियन रिदन पर असर

आपको लग सकता है कि भला नाश्ते के साथ सर्कैडियन रिदम का क्या संबंध है? सर्कैडियम रिदम हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लाॅक होती है, जो आपको समय पर खाने या सोने का संकेत देता है। वहीं, अगर आप समय पर नाश्ता नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही नहीं रहता है। इससे बायोलॉजिकल क्लॉक  प्रभावित होने लगती है और आपके द्वारा खाया खाना ऊर्जा में सही से नहीं बदल पाता है।

3. ओवरईटिंग करना

नाश्ता स्किप करने का मतलब है कि आप डिनर के बाद सीधे लंच कर रहे हैं। दो मील के बीच काफी बड़ा गैप है। ऐसे में दोपहर तक आपकी भूख बढ़ जाती है और आप जाने-अनजाने लंच में जरूरत से ज्यादा ओवरईटिंग कर बैठते हैं। इसके रूप में आप कैलोरी इनटेक बढ़ा लेते हैं। निश्चित रूप से यह सही नहीं है। इससे मोटापा बढ़ने का जोखिम रहता है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है।

4. हार्ट से संबंधित बीमारी का जोखिम

what causes night heart palpitations 01 (5)

डायबिटीज के मरीजों की इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर होती है और जिन्हें लंबे समय से डायबिटीज है, उन्हें हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारी का जोखिम भी बना रहता है। ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज नाश्ता भी स्किप करते हैं, तो मोटापा बढ़ सकता है। मोटापे के साथ-साथ हार्ट डिजीज का रिस्क भी बढ़ता है। डायटिशियन दिव्या गांधी समझाती हैं, "जब आप दिन का ज्यादातर खाना दोपहर या रात के समय खाते हैं, तो इससे वजन और पेट की चर्बी बढ़ती है। भविष्य में यह दिल की बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देता है।"

साल 2019 में Journal of Cardiovascular Development and Disease (JCDD) में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से सुबह का नाश्ता छोड़ते हैं, उनमें नाश्ता करने वाले लोगों की तुलना में दिल से जुड़ी बीमारियां होने या उनसे मृत्यु होने का जोखिम 21 प्रतिशत तक अधिक पाया गया।

इसे भी पढ़ें: क्या नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो? डॉक्टर से जानें इसका शरीर पर क्या पड़ता है असर

एक्सपर्ट की सलाह

जैसा कि यह स्पष्ट है कि डायबिटीज के मरीजों को नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। उनके लिए यह जान लेना भी जरूरी है कि नाश्ता करने का सही समय क्या है? इस बारे में डायटिशियन दिव्या गांधी बताती हैं, "डायबिटीज के मरीजों को सुबह 7.00 से 9.00 के बीच नाश्ता कर लेना चाहिए। इससे उनका मेटाबॉलिज्म सही रहता है और ब्लड शुगर का स्तर भी प्रभावित नहीं होता है।" समय पर नाश्ता करने से शरीर प्राकृतिक रूप से इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया करता है और वजन बढ़ने का जोखिम भी कम होता है।

निष्कर्ष

वैसे तो किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय का मील स्किप नहीं करना चाहिए। खासकर, डायबिटीज के मरीजों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी समय का नाश्ता स्किप करने का मतलब है कि ब्लड शुगर में परिवर्तन। सही समय पर नाश्ता और नाश्ते में स्वस्थ चीजों को शामिल करना अच्छा होता है। हमेशा ध्यान रखें कि डाइट लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को ही शामिल करें तथा मीठा कम खाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन भी खाना चाहिए?

    एक्सपर्ट की मानें तो नाश्ते में रिफाइंड कार्ब्स के बजाय कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट (जैसे ओट्स, दलिया) के साथ पर्याप्त प्रोटीन (जैसे पनीर, स्प्राउट्स या अंडे) शामिल करना चाहिए। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर भी स्थिर रहता है।
  • क्या सुबह की एक्सरसाइज से पहले नाश्ता करना जरूरी है?

    टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को हल्की वॉक या एक्सरसाइज से पहले मुट्ठी भर बादाम, अखरोट या हल्का नाश्ता कर लेना चाहिए। यह उनके शरीर के लिए फायदेमंद है।

Read Next

क्या रोज एक जैसा नाश्ता करना सेहत के लिए सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 14, 2026 10:01 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content