Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्या रोज एक जैसा नाश्ता करना सेहत के लिए सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

कई लोग रोज एक जैसा नाश्‍ता करना पसंद करते हैं, लेक‍िन क्‍या यह आदत सेहतमंद है या ऐसा करने से शरीर को नुकसान हो सकता है? न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट से जानें इस सवाल का जवाब।

सुबह उठकर एक सवाल मन में आता है क‍ि द‍िन की शुरुआत क्‍या खाकर करें यानी नाश्‍ते में क्‍या खाएं? कुछ लोग रोज एक जैसा नाश्‍ता करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग हर द‍िन कुछ नया खाना चाहते हैं। हालांक‍ि, मन में यह सवाल भी उठता है क‍ि क्‍या रोजाना एक ही नाश्‍ता करना सेहतमंद है? Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow बताती हैं क‍ि कई लोगों को रोज एक जैसा नाश्‍ता करना पसंद होता है, बल्‍क‍ि कुछ लोग तो सालों से एक तरह का नाश्‍ता करते रहते हैं। हालांक‍ि, इस आदत को फॉलो करने में कोई बुराई नहीं है। केवल इस बात का ध्‍यान रखना जरूरी है क‍ि नाश्‍ते में पोषक तत्‍व शाम‍िल हों और कि‍सी ऐसी चीज को न खाएं ज‍िसे रोज लेने से नुकसान हो जैसे अध‍िक तेल, घी या ट्रांस फैट की मात्रा।

साल 2022 में Appetite में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, लोग लंच और डिनर की तुलना में नाश्ते में कम वैरायटी रखना पसंद करते हैं, यानी ज्‍यादातर लोगों को एक जैसा नाश्‍ता करना पसंद होता है। स्‍टडी में 4481 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया।

रोज एक जैसा नाश्‍ता करने के फायदे

is-it-okay-to-eat-same-breakfast-every-day

  • रोजाना एक जैसा नाश्‍ता क‍िया जा सकता है अगर वह पोषक तत्‍वों से भरपूर हो और संतुल‍ित हो।
  • अगर रोज एक जैसा नाश्‍ता करेंगे, तो बार-बार यह तय नहीं करना पड़ेगा क‍ि क्‍या खाना है? कई बार नई-नई ड‍िशेज ट्राई करने के चक्‍कर में कैलोरी इंटेक बढ़ जाता है।
  • अगर आप रोजाना संतुल‍ित और एक जैसा नाश्‍ता कर रहे हैं, तो पेट भरा रहेगा, शरीर को एनर्जी मि‍लेगी और संतुष्ट म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें- 63 में भी यंग द‍िखते हैं जावेद जाफरी, बताए स्‍लो एज‍िंग के राज, बोले हेल्‍दी नाश्‍ता है मेरा सीक्रेट

रोज एक जैसा नाश्ता करने के नुकसान

  • हर द‍िन एक ही चीज खाने से कुछ लोगों में खाने की रुच‍ि कम होने लगती है। इसके बाद वे अलग-अलग चीजें खाने लगते हैं और फूड क्रेव‍िंग बढ़ सकती है।
  • अगर रोज एक जैसा भोजन करेंगे, तो उस भोजन से म‍िलने वाले पोषक तत्‍व भी सीमि‍त रहेंगे। अलग-अलग चीजों का सेवन करने से शरीर को विभिन्न पोषक तत्व मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
  • डाइट में विविधता आंतों के माइक्रोबायोम के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेक‍िन रोज एक जैसा नाश्‍ता करने से यह फायदा नहीं म‍िल पाता है।

क्या रोज एक ही नाश्ता खाने से पोषक तत्वों की कमी हो सकती है?

यह आपके नाश्ते पर निर्भर करता है। अगर आपका नाश्ता सीमित खाद्य पदार्थों से बना है, तो लंबे समय तक केवल वही चीजें खाने से डाइट में विविधता कम हो सकती है। उदाहरण के लिए, केवल ब्रेड और चाय का नाश्ता करने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्‍व नहीं मिल पाते। वहीं अंडे, साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दूध या दही, नट्स और बीज जैसे अलग-अलग खाद्य पदार्थों को शामिल करने से नाश्ता ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है।

क्या रोज एक जैसा नाश्ता वजन घटाने में मदद करता है?

केवल एक ही नाश्ता रोज खाने से वजन कम नहीं होता। वजन कम करने के ल‍िए टोटल कैलोरी इंटेक घटाना, एक्‍सरसाइज, नींद, जैसे कारकों पर भी गौर करना जरूरी है। हालांकि, एक संतुलित नाश्ता आपको हाई कैलोरी या ज्यादा मीठी चीजें खाने की क्रेव‍िंग से बचाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- नाश्ते में ये 5 गलतियां आपको दिनभर रखती हैं सुस्त और थका हुआ

नाश्‍ते में प्रोटीन और फाइबर को शाम‍िल करें

अगर रोज एक जैसा नाश्‍ता करना है, तो प्रोटीन और फाइबर को शाम‍िल करना न भूलें। प्रोटीन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। फाइबर से ओवरईट‍िंग से बचाव होता है और वेट लॉस में भी मदद म‍िलती है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, ओट्स, बीज आदि से फाइबर लिया जा सकता है।

भोजन में विविधता रखें

अगर सुबह रोज वही नाश्ता करना है, तो लंच, डिनर और स्नैक्स में अलग-अलग खाद्य पदार्थ शामिल करें। इससे पूरे दिन की डाइट ज्यादा संतुलित हो सकती है।

नाश्‍ते की सामग्रि‍यों में बदलाव करें

अगर आप रोजाना एक जैसा भोजन खाना चाहते हैं, तो सामग्र‍ियों में बदलाव करें। इससे अलग-अलग फूड ग्रुप्‍स के फायदे सेहत को म‍िलेंगे। उदाहरण के लि‍ए अगर आप ओट्स खाते हैं, तो कभी उसमें केला, कभी सेब, दूसरे फल, नट्स या बीज शामिल कर सकते हैं। इसी तरह अगर अंडे खाते हैं, तो उसके साथ अलग-अलग सब्जियां या साबुत अनाज की ब्रेड ली जा सकती है।

न‍िष्‍कर्ष:

व्‍यक्‍त‍ि अपनी डाइट की जरूरतों के मुताब‍िक रोज एक जैसा नाश्‍ता करना या रोज नाश्‍ते में अलग-अलग वैरायटी रखने का व‍िकल्‍प चुन सकता है। इसे तय करने से पहले एक्‍सपर्ट की राय भी लेना जरूरी है। रोज एक जैसा नाश्‍ता करने के ल‍िए एक्‍सपर्ट मना नहीं करते, लेक‍िन नाश्‍ता पौष्टिक और संतुल‍ित होना चाह‍िए। रोज एक जैसा नाश्‍ता करेंगे, तो खाने में रुच‍ि कम हो सकती है और शरीर को सीमि‍त पोषक तत्‍व ही म‍िलते हैं। रोज एक जैसा नाश्‍ता करना पसंद है, तो लंच, ड‍िनर और स्नैक्स में व‍िव‍िधता रखें और नाश्‍ते की सामग्र‍ियों को बदलते रहें। नाश्‍ते में प्रोटीन और फाइबर को शाम‍िल करें।

image credit: magnific

FAQ

  • नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

    नाश्ते में अंडा, पनीर, दही, दलिया, ओट्स, पोहा, उपमा, साबुत अनाज, फल और नट्स जैसे विकल्प लिए जा सकते हैं। 
  • नाश्ते में प्रोटीन क्यों जरूरी है?

    प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है और शरीर में ट‍िशूज को स्‍वस्‍थ के लिए भी जरूरी है।

Read Next

फुल क्रीम, स्किम्ड या टोंड म‍िल्‍क: इनमें अंतर क्या है और कौन सा दूध सेहतमंद है? डायटीश‍ियन से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 11, 2026 19:55 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content