Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

सुबह का नाश्ता छोड़ने की आदत शरीर को करती है बीमार, दिख सकते हैं ये 7 बुरे असर

सुबह का नाश्ता छोड़ने की आदत शरीर को गहराई तक प्रभावित करती है। इसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज हो सकता है और वेट गेन का जोखिम भी बना रहता है। जानें, ऐसा क्यों होता है और नाश्ता न करने के अन्य नुकसान क्या हैं।

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपना सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं। इसके बजाय सीधा लंच करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ज्यादातर घरों में पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं। ऐसे में सुबह आनन-फानन में नाश्ता बनाना मुश्किल हो जाता है, जिस वजह से लोग दिन के इस मील को पूरी तरह स्किप कर बैठते हैं। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि सुबह नाश्ता छोड़ने की यह आदत आपको बीमार कर सकती है? जी, हां! यह सच है। इस लेख में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं कि नाश्ता छोड़ने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

नाश्ता न करने का शरीर पर असर- Subah Ka Nashta Na Karne Ke Nuksan

side effects of skipping breakfast every morning 01 (1)

1. थकान महसूस करना

सुबह के समय सबसे ज्यादा एनर्जी का अहसास होना चाहिए, क्योंकि आप नींद से उठते हैं और इसके बाद हेल्दी नाश्ता करते हैं। हां, अगर आप उन लोगों में से हैं, जो अक्सर दिन का नाश्ता स्किप कर देते हैं, तो ध्यान रखें कि इसकी वजह से शरीर में ग्लूकोज की कमी हो जाती है, जिससे आप थका हुआ और सुस्त महसूस करने लगते हैं। इसका आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है।

Nutrition Research से भी पता चलता है कि सुबह नाश्ता नहीं करने की वजह से शरीर में ग्लूकोज का स्तर असंतुलित हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए नाश्ता छोड़ना कितना सही? डॉक्टर से जानें

2. एकाग्रता पर असर

क्या आप जानते हैं कि रोजाना नाश्ता स्किप करने से आपकी एकाग्रता क्षमता भी कमजोर हो जाती है। असल में सुबह का किया गया नाश्ता हमारे शरीर के ईंधन की तरह काम करता है। जब आपका पेट भरा होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, तो इससे ब्रेन हेल्थ भी अच्छी रहती है। ऐसे में याद करना या काम के प्रति फोकस होना, मुश्किल नहीं रह जाता है। वहीं, नाश्ता छोड़ने से इस तरह की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं।

3. बार-बार मूड स्विंग होना

नाश्ता स्किप करने का मूड पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। साल 2020 में Diabetes, Metabolic Syndrome and Obesity में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर से इस बात की पुष्टि होती है कि जो लोग नियमित रूप से या कभी-कभी नाश्ता नहीं करते हैं, उनकी न सिर्फ जीवनशैली खराब होती है बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर देखने को मिलता है। ऐसे लोग बात-बात पर चिड़चिड़े हो जाते हैं और अक्सर परेशान रहते हैं। दरअसल, नाश्ता नहीं करने की वजह से ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है और कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। यह  चिड़चिड़ापन, चिंता और सिरदर्द का कारण बन सकता है

इसे भी पढ़ें: क्या नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो? डॉक्टर से जानें इसका शरीर पर क्या पड़ता है असर

4. पाचन से जुड़ी समस्या

drinking water immediately after meals good or bad 01 (1)

नाश्ता स्किप करना आपकी पाचन क्षमता के लिए भी सही नहीं है। सवाल है ऐसा क्यों कहा जाता है? दरअसल, आप रात के डिनर के बाद सीधा नाश्ता करते हैं। इस बीच 7-8 घंटे के लिए आप कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं। ऐसे में आप नाश्ता भी स्किप कर देते हैं, तो पेट में अत्यधिक एसिड बनने लगता है, जो एसिडिटी, ब्लोटिंग (पेट फूलना) या हल्के गैस्ट्राइटिस को ट्रिगर कर सकता है।

5. खाने की क्रेविंग का बढ़ना

जब आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो अक्सर अगली मील लेते समय आप ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो जब आप नाश्ता स्किप करते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में कैलोरी की कमी हो जाती है। शरीर इसकी भरपाई के लिए मीठे की क्रेविंग को बढ़ा देता है। नतीजतन, आप दोपहर या रात के समय अक्सर ओवर ईटिंग कर बैठते हैं, जो कि सही नहीं है।

6. वजन का बढ़ना

Nutrition Research के अनुसार, अगर आप लंबे समय तक नाश्ता स्किप करते हैं, तो ऐसे में वजन बढ़ने का जोखिम भी बना रहता है। जैसा कि हमने इसका जिक्र कुछ देर पहले भी किया है कि लंबे समय तक खाना न खाने की वजह से आपकी क्रेविंग बढ़ती रहती है। क्रेविंग बढ़ने के कारण आप जाने-अनजाने ओवर ईटिंग कर बैठते हैं, जिससे कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है। नतीजतन, वजन आसानी से बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सुबह का नाश्ता छोड़ने से बढ़ता है पित्त की पथरी का खतरा? डॉक्टर से जानें सच

7. टाइप 2 मधुमेह का जोखिम

नाश्ता स्किप करने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसा कैसे और क्यों होता है? इस बारे में एक्सपर्ट्स समझाते हैं कि जब आप समय पर नाश्ता नहीं करते हैं, तो इससे बायोलॉजिकल क्लॉक प्रभावित होती है। ऐसे में शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन हार्मोन के प्रति कम प्रतिक्रिया देने लगती हैं, जिससे शुगर को पचाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, सुबह का नाश्ता छोड़ने या देर से खाने से दिन में या रात के खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर अचानक बहुत ऊपर चला जाता है

निष्कर्ष

सुबह का नाश्ता स्किप किया जाना सही नहीं होता है। अगर कोई रोजाना नाश्ता स्किप करता है, तो इसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। नाश्ता न करने से शरीर का बायोलाॅजिकल क्लाॅक बिगड़ सकता है, अगले मील के दौरान खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। यहां तक कि टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क भी बढ़ सकता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से नाश्ता करें। हां, नाश्ते में हेल्दी चीजें अधिक मात्रा में शामिल करें। वहीं, अगर आपको किसी तरह की बीमारी है, तो नाश्ता स्किप करने की भूल न करें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सुबह नाश्ते में केवल चाय या कॉफी पीना नाश्ता करने के बराबर माना जाता है?

    नहीं। चाय या कॉफी से सिर्फ कैफीन मिलता है, पोषक तत्व नहीं। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में एसिडिटी की समस्या हो जाती है।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग करने वाले लोग जो नाश्ता स्किप करते हैं, क्या उनका शरीर भी बीमार पड़ता है?

    इंटरमिटेंट फास्टिंग प्लानिंग के तहत होता है। इस संदर्भ में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। अगर आप वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, तो भी इसे करने का सही तरीका पता होना चाहिए।

Read Next

सुबह खाली पेट 2-3 खजूर खाने से शरीर को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 01, 2026 15:51 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content