खाने के बाद हाई शुगर लेवल होना सामान्य नहीं है। अगर आपका शुगर लेवल खाने के दो घंटे बाद तक 140 mg/dL से कम है, तो मतलब आपका शुगर लेवल सामान्य है। वहीं कुछ लोगों में यह 140 mg/dL से ज्यादा हो जाता है जो हाई शुगर लेवल की श्रेणी में आता है। वहीं डायबिटिक मरीजों में पोस्ट मील शुगर लेवल 180 mg/dL से कम होना चाहिए। इससे ज्यादा का स्तर, हाई शुगर लेवल माना जाता है। अगर खाने के बाद आपका ब्लड शुगर लेवल भी अधिक होता है, तो यह चिंता की बात है और यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इसलिए हाई शुगर लेवल में डॉक्टर तुरंत जांच की सलाह देते हैं। अगर आपके घर में किसी को डायबिटीज है या आप प्रीडायबिटीज स्टेज पर हैं, तो कुछ आसान टिप्स हैं जिनकी मदद से खाने के बाद तेजी से बढ़ने वाले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. लो ग्लाइसेमिक फूड्स को चुन सकते हैं

Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि लो ग्लाइसेमिक फूड्स वे होते हैं जिन्हें खाकर खाने से मिलने वाला ग्लूकोज शरीर में धीरे-धीरे एब्जॉर्ब होता है। ऐसे फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाकर, खाने के बाद शुगर लेवल धीमी रफ्तार से बढ़ता है। दालें, रागी, ज्वार, बाजरा, हरी पत्तेदार सब्जियां लो जीआई फूड्स के उदाहरण हैं। Mayo Clinic के मुताबिक, कुछ स्टडीज में बताया गया है कि लो जीआई डाइट लेने से वेट लॉस में मदद मिलती है, बीपी कंट्रोल होता है और टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल होता है। इससे हार्ट और ब्लड वेसल्स में होने वाले डिजीज का खतरा भी कम होता है।
यह भी पढ़ें- Glycemic Index vs Glycemic Load: सिर्फ GI नहीं, 'ग्लाइसेमिक लोड' भी है जरूरी! जानें दोनों में क्या अंतर है
2. भोजन के बाद वॉक करें
खाने के बाद वॉक करने से पोस्ट मील ब्लड शुगर स्पाइक से बचने में मदद मिलती है इसलिए खाने के बाद 25 से 30 मिनट वॉक करना फायदेमंद माना जाता है। भोजन के बाद वॉक करने से, मांसपेशियां ग्लूकोज का इस्तेमाल एनर्जी के लिए करने लगती हैं। साल 2022 में Nutrients में प्रकाशित एक स्टडी में बताया कि खाने के बाद 30 मिनट वॉक करने से शुगर स्पाइक का खतरा कम हो सकता है। स्टडी में कम और अधिक कार्ब्स दोनों ही मामलों में पोस्ट मील वॉक फायदेमंद रही।
3. ब्लड शुगर लेवल को चेक करें
Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के अलावा सामान्य लोगों को भी अपना शुगर लेवल नियमित रूप से चेक करना चाहिए। अगर खाने के बाद अक्सर घबराहट होती है या थकान एवं कमजोरी महसूस होती है, तो खाने के 2 घंटे बाद शुगर लेवल चेक करें। उदाहरण के लिए अगर आपने 1 बजे खाना खाया है, तो आप 3 बजे शुगर लेवल चेक करें।
4. प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करें
रिफाइंड कार्ब्स जैसे पिज्जा, बर्गर, बेकरी प्रोडक्ट्स के ज्यादा सेवन से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स को भी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे ग्लूकोज के एब्जॉर्ब होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज न होने के बावजूद हाई शुगर लेवल खतरनाक है? डॉक्टर से जानें छिपे खतरों के बारे में
5. मील टाइमिंग फिक्स करें
रोजाना एक ही समय पर खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद अगर अचानक से भोजन करेंगे, तो ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। साथ ही दो मील्स के बीच पर्याप्त गैप रखना भी जरूरी है।
6. हाइड्रेशन का ख्याल रखें
अगर शरीर में पानी की कमी है, तो ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। डिहाइड्रेशन के कारण शरीर का ब्लड सर्कुलेशन और किडनी फंक्शन भी प्रभावित होते हैं इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। American Diabetes Association के मुताबिक, खाने की चीजों से भी शरीर को पानी मिलता है। लगभग 20 % पानी की मात्रा सब्जियों और फलों से पूरी हो जाती है। खाने के साथ हाई वॉटर कंटेंट फूड्स जैसे खीरा, पुदीना, तरबूज, अनानास वगैरह को शामिल करें।
निष्कर्ष:
भोजन के बाद हाई शुगर लेवल से बचने के लिए डाइट में लो ग्लाइसेमिक फूड्स का चुनाव करें, भोजन के बाद वॉक करना न भूलें, ब्लड शुगर लेवल को मॉनिटर करें, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं, मील टाइमिंग फिक्स करें और हाइड्रेशन का ख्याल रखें। डाइट में हाई वॉटर कंटेंट फूड्स जैसे खीरा, तरबूज वगैरह को शामिल करें।
FAQ
हाई शुगर लेवल में क्या खाएं?
हाई शुगर लेवल में फाइबर, प्रोटीन और कम प्रोसेस्ड कार्ब्स रिच फूड्स को प्राथमिकता दें। दाल, अंडा, पनीर, फल, नट्स वगैरह को डाइट में शामिल कर सकते हैं।हाई शुगर लेवल में क्या न खाएं?
शुगर लेवल अधिक है, तो चीनी, शहद, मीठी ड्रिंक्स, केक, कुकीज, बेकरी प्रोडक्ट्स, पिज्जा, बर्गर जैसी फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 12, 2026 17:17 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha