सुबह का नाश्ता दिन का सबसे खास मील माना जाता है। यह न केवल शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, कई लोग अनजाने में नाश्ते के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। खासकर डायबिटीज, प्रीडायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों के लिए ये गलतियां और भी ज्यादा गंभीर साबित हो सकती हैं। नाश्ते के दौरान की जाने वाली गलतियों के बारे में जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. नाश्ता स्किप करना
लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद ज्यादा मात्रा में खाना ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकता है। बचाव के लिए रोजाना समय पर संतुलित नाश्ता करें। साल 2025 में Nutrition & Metabolism नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, नाश्ता छोड़ने पर पोस्ट मील शुगर लेवल बढ़ा हुआ देखा गया। स्टडी ने यह भी बताया कि नियमित रूप से नाश्ता करना भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- ओट्स vs पोहा: हेल्दी ब्रेकफास्ट का बेहतर विकल्प कौन सा है? एक्सपर्ट से जानें
2. नाश्ते में प्रोटीन को नजरअंदाज करना
केवल कार्बोहाइड्रेट वाला नाश्ता ब्लड शुगर में तेजी से उतार-चढ़ाव का कारण बन सकता है। डाइट में प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडे, दही, पनीर, दाल या अन्य प्रोटीन स्रोत शामिल करें।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज में सुबह खाली पेट क्या खाना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले फूड्स
3. नाश्ते में मीठे ड्रिंक्स का सेवन करना

पैक्ड जूस, फ्लेवर्ड कॉफी या मीठी चाय में शुगर हो सकती है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है। नाश्ते में इन ड्रिंक्स को पीने के बजाय हर्बल टी या ब्लैक कॉफी, नारियल पानी जैसे हेल्दी विकल्प चुनें।
यह भी पढ़ें- सत्तू या ओट्स: सेहत के लिए क्या बेहतर है और क्यों?
4. फाइबर की कमी वाला नाश्ता करना
फाइबर भोजन के पाचन को धीमा करने में मदद करता है। इसकी कमी से ग्लूकोज तेजी से ब्लड में पहुंच सकता है। इसके बजाय फल, सब्जियां, ओट्स और साबुत अनाज को नाश्ते में शामिल करें।
यह भी पढ़ें- ऑमलेट या उबला अंडा? जानिए प्रोटीन के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी विकल्प
5. नाश्ते में सिर्फ रिफाइंड कार्ब्स खाना
सफेद ब्रेड, मैदा से बने खाद्य पदार्थ या मीठे सीरियल्स में रिफाइंड कार्ब्स होते हैं जो जल्दी पच जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इनके बजाय साबुत अनाज, ओट्स या मल्टीग्रेन विकल्प चुनें।
यह भी पढ़ें- हाई BP मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स, हार्ट को रखते हैं हेल्दी
ब्लड शुगर स्पाइक से बचाएंंगे ये टिप्स
- नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का संतुलन रखें।
- ज्यादा मीठे और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचें।
- भोजन की मात्रा पर ध्यान दें।
- नियमित शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
- पर्याप्त पानी पिएं और भोजन के समय को नियमित रखें।
निष्कर्ष:
अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की स्थिति से बचना चाहते हैं, तो नाश्ते में रिफाइंड कार्ब्स को शामिल न करें, प्रोटीन को नजरअंदाज न करें, मीठे ड्रिंक्स और फाइबर की कमी से बचें और नाश्ता स्किप न करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 04, 2026 21:00 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 04, 2026 21:00 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 04, 2026 21:00 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha