Sat Sep 12, 2026 | 02:17 AM IST

Expert

खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कितनी देर बाद पीना है सही

Lemon Water After Meals Benefits: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें खाने के कितनी देर बाद नींबू पानी पीना है सही।

इस पेज पर:-


Lemon Water After Meals Benefits: नींबू पानी पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। यह न सिर्फ पीने में बहुत स्वादिष्ट होता है, कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। हम में से ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं, साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ऐसा करने का सुझाव देते हैं। नींबू विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही इसमें साइट्रिक एसिड भी होता है। यह एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है, साथ ही पेट संबंधी समस्या और वजन घटाने वाले लोगों के लिए ऐसा करना बहुत लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप भोजन के बाद में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे भी सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!

बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि खाना खाने के कितनी देर बाद नींबू पानी पीना चाहिए? या खाना खाने के तुरंत बाद नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं?  खाने के बाद निम्बू पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं, इस पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको खाना खाने के बाद निम्बू पानी पीने के 5 फायदे (khana khane ke bad nimbu pani peene ke fayde), साथ ही पीने का सही समय बता रहे हैं।

खाना खाने के बाद निम्बू पानी पीने के फायदे- Lemon Water After Meals Benefits In Hindi

1. नहीं होती पेट संबंधी समस्याएं

अगर आप भोजन के बाद में गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है। साथ ही यह पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है और सुबह मलत्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

Lemon Water After Meals Benefits In Hindi

2. इम्यूनिटी होती है मजबूत

शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गर्म पानी और नींबू पानी का मिश्रण बहुत लाभकारी होता है। विटामिन सी और एंटिऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्प्लेमटरी गुणों से भरपूर यह कॉम्बिनेशन वायरल और मौसमी संक्रमण, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, बुखार से आपको सुरक्षित रखने में मदद करता है। साथ ही सूजन से लड़ने में भी मददगार है।

3. शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है

नींबू पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। यह आपके शरीर के टॉक्सिन्स, हानिकारक कणों को बाहर निकालने और रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

4. त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं

शरीर डिटॉक्सिफाई करने के साथ ही नींबू पानी पीने से त्वचा को भी बहुत फायदा मिलता है। इससे त्वचा की कील-मुंहासे और दाग-धब्बे जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ त्वचा में निखार आता है।

इसे भी पढें: पीपल के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

5. दिल स्वस्थ रहता है

अगर आप नियमित भोजन के बाद में गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक है।

क्या भोजन के तुरंत बाद नींबू पानी पी सकते हैं- Can We Drink Lemon Water Right After Meal

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको भोजन के बाद में किसी भी तरह के ठंडे या ठंडी तासीर वाले ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके पाचन में गड़बड़ का कारण बन सकते हैं, इससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और अपच जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इससे सुबह मलत्याग में परेशानी, पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढें: सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

खाना खाने के कितनी देर बाद नींबू पानी पीना चाहिए- Right Time To Drink Lemon Water After Meal

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको अपने भोजन के बाद किसी भी ड्रिंक के बीच में कम से कम 45 मिनट का अंतर रखना चाहिए। आमतौर पर 1 घंटे बाद कोई ड्रिंक पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको भोजन के बाद ठंडे पानी में नींबू मिलाकर नहीं पीना चाहिए। आपको हमेशा गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करना है। आप इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 17, 2022 21:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content