Benefits Of Boiled Neem Leaves Water: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों का प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सिर्फ नीम की पत्तियां ही नहीं, निंबोली और नीम के पेड़ की छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। यही कारण है कि कई आयुर्वेदिक औषधियों में इनका बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है। शारीरिक, मानसिक, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में यह बहुत लाभकारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप सुबह नीम की पत्तियों को उबालकर इसके पानी का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! आपने अक्सर लोगों को सुबह नीम की पत्तियां, लकड़ी या दातुन या गुनगुने पानी में नीम का पाउडर लेते देखा होगा। ऐसा करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम से छुटकारा पाने, उनके जोखिम को कम करने के साथ ही उनसे बचाव में भी मदद मिलती है। इस लेख में हम आपकी नीम की पत्ते उबालकर पीने के 5 फायदे (neem ke patte ubal kar peene ke fayde) बता रहे हैं।
नीम के पत्ते उबालकर पीना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है- benefits of drinking boiled neem leaves water
आयुर्वेदिक चिकित्सक और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, पंजाब डॉ. भुवनेश्वरी की मानें तो नीम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा इनमें कई विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। साथ ही फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं। जिससे यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढें: सुबह दूध में भीगे काले चने खाने से सेहत को मिलेंगे 8 जबरदस्त फायदे
नीम के पत्ते उबालकर पीने के फायदे- Benefits Of Boiled Neem Leaves Water
- बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है: यह शरीर में जमा गंदगी, हानिकारक पदार्थ या टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक नेचुरली खून को साफ करने में भी मदद करता है।
- डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद: नीम के पत्ते उबालकर सेवन करने से हाई ब्लड शुगर को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
- पेट के लिए है फायदेमंद: यह पाचन में सुधार करने और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, अपच, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं दूर करने में प्रभावी है। इर्रिटेबल बाउल डिजीज और पेट के कीड़ों की समस्या में भी लाभकारी है।
- त्वचा में निखार लाता है: शरीर को डिटॉक्स करने और रक्त को शुद्ध करके यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है। कील-मुंहासों के लिए यह एक रामबाण उपाय है। साथ ही यह दाग-धब्बे साफ करने में भी मदद करता है। यह एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी लाभकारी है। यह त्वचा पर एलर्जी, चकत्ते आदि की समस्या भी दूर करता है।
- लिवर और दिल को रखे स्वस्थ: यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। साथ खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बहुत प्रभावी है। यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मददगार है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और फेलियर का जोखिम कम होता है।
- बालों का झड़ना रोके: नीम के पत्ते उबालकर पीने से बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं। यह बालों का झड़ना रोकने, डैंड्रफ, सफेद बाल और एलर्जी आदि दूर करने के लिए एक प्रभावी उपाय है। यह आपको घने, मजबूत, लंबे और शाइनी बाल पाने में मदद करता है।
इसे भी पढें: अलसी और तिल के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे 12 फायदे, स्वाद में भी हैं लाजवाब
नीम के पत्ते उबालकर पानी कैसे बनाएं- How To Make Boiled Neem Water
इसके लिए आपको एक पतीले या बर्तन में 250-300 ml पानी में 10-12 नीम के पत्ते डालकर अच्छी तरह उबालना है। जब पानी आधा रह जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें। उसके बाद घूंट-घूंट कर इसका सेवन करें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सबसे अधिक फायदे मिलेंगे। आप चाहें तो इसमें शहद मिलाकर भी भी सकते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version