Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

पेट खराब होने पर गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट खुद दे रही हैं सही सलाह

Hot Water For Digestion: पेट खराब होने पर गर्म पानी पी सकते हैं, लेकिन एक दिन में कितनी मात्रा में गर्म पानी पीना चाहिए और क्या हर समय गर्म पानी पीना सही है? एक्सपर्ट बता रहे हैं कब-कब पिएं गर्म पानी।

तमाम विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे बॉडी के टॉक्सिंस यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं, जिससे सेहत में सुधार होता है। असल में, जब टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकलते हैं, तब किडनी समेत सभी अन्य ऑर्गन सही तरह से काम करते हैं। वहीं, अगर कोई वजन कम करना चाहता है, तो अक्सर सुबह गुनगुना पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत करता है। कहते हैं, इससे पाचन संबंधी समस्या दुरुस्त रहती है। ऐसे में यह सवाल मन में उठता है कि क्या पेट खराब होने पर भी आप गर्म पानी पी सकते हैं? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की राय।

पेट खराब होने पर गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं?- Can I Drink Hot Water During Stomach Upset

is it safe to drink warm water in upset stomach 011

सर्दियों के दिनों में गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए सही होता है। इससे सर्दी-जुकाम की समस्या में भी कमी आती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पेट खराब होने पर गर्म पानी पीना चाहिए? इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह है कि पेट खराब होने पर आप निश्चित रूप से गर्म पानी पी सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट खराब होने पर अक्सर लोगों को पेट में दर्द और जकड़न महसूस होती है। ऐसे में जब आप गर्म पानी पीते हैं,तो इसकी वजह से पाचन क्षमता में सुधार होता है और ब्लोटिंग कम होती है। विशेषज्ञ आगे यह सलाह देती हैं कि पेट खराब होने पर आपको बहुत ज्यादा गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। इसके बजाय, हल्का गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। NCBI की एक रिपोर्ट कहती है कि ऑपरेशन के बाद शुरुआती दिनों में गुनगुना पानी से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

इसे भी पढ़ें: क्या पेट दर्द होने पर गर्म पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

पेट खराब होने पर गुनगुना पानी पीने के फायदे

can eating too much fibre cause bloating 01 (11)

1. पेट दर्द से राहत

पेट खराब होने पर लोगों को पेट दर्द होता है। इस कंडीशन में गुनगुना पानी पीने से पेट दर्द से आराम मिलता है और डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में सुधार होता है। हालांकि, अगर आपको पेट दर्द तीव्र हो, तो इसे इग्नोर न करें। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

2. ब्लोटिंग में कमी

पेट खराब होने पर ब्लोटिंग होना भी एक सामान्य समस्या है। गुनगुना पानी पीने से इसमें भी राहत मिलती है। साथ ही, पेट में गैस बनने की परेशानी भी कमी होती है।

3. कब्ज की समस्या से राहत

पाचन संबंधी समस्या में कब्ज की दिक्कत एक बड़ी परेशानी है। कई लोगों को यह समस्या होती है। वहीं जब आप नियमित रूप से गुनगुना पानी पीते हैं, तो इसकी वजह से पाचन क्षमता में सुधार होता है, जिससे कब्ज से भी छुटकारा मिलने लगता है

इसे भी पढ़ें: क्या रोज सुबह गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है? डॉक्टर से जानें 

डॉक्टर की सलाह

पाचन संबंधी समस्या में सुधार करने के लिए आप गुनगुना पानी नियमित रूप से पी सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-

  • अधिक गर्म पानी न पिएं।
  • पेट ज्यादा खराब है तो डॉक्टर से मिलें।
  • बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सिप सिप करके पानी पिएं।
  • गुनगुना पानी पीने के लिए सुबह का समय सही है।
  • आप हर मील के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं।

निष्कर्ष

गुनगुना पानी आपकी सेहत में सुधार करता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और वजन कंट्रोल में रखने में मदद करता है। पाचन संबंधी समस्या की बात करें, तो इसमें भी यह बहुत ही कारगर तरीके से काम करता है। हां, अगर आप इसे रेगुलर कंज्यूम करना चाहते हैं, तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह ले लें। खासकर, वो लोग इस बात को इग्नोर न करें, जिन्हें किसी न किसी तरह स्वास्थ्य समस्या है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या खाली पेट गर्म पानी पीना हर किसी के लिए सेफ होता है?

    ज्यादातर लोगों के लिए खाली पेट गर्म पानी पीना पूरी तरह सेफ होता है। इसे पेट साफ होता है। हालांकि, एसिडिटी या अल्सर जैसी समस्या में गर्म पानी पीने से बचना चाहिए।
  • क्या गर्म पानी पीने से गैस की समस्या तुरंत ठीक हो जाती है?

    गर्म पानी पीने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे गैस बाहर निकल जाती है। इसलिए, गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।
  • पेट खराब होने पर एक दिन में कितना गुनगुना पानी पीना चाहिए?

    पेट खराब होने पर दिन भर में कम से कम 2-3 लीटर तरल पदार्थ लेना चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाना खाने के 30 मिनट आप बाद गुनगुने पानी पी सकते हैं।

Read Next

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं विटामिन C से भरपूर ये फल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 11, 2026 18:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 11, 2026 18:25 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content