Does Drinking Hot Water Help in Relieving Constipation: कब्ज आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है। खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और कम शारीरिक एक्टिविटी, कब्ज के मुख्य कारण माने जाते हैं। जो लोग फास्ट फूड, जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं, उनमें कब्ज की दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। कब्ज बनने पर, व्यक्ति का पेट सही से साफ नहीं हो पाता है। कब्ज की वजह से पेट दर्द और ऐंठन की दिक्कत हो सकती है। कब्ज की वजह से व्यक्ति पूरे दिन परेशान रहता है। ऐसे में हर व्यक्ति कब्ज से जल्द-से-जल्द छुटकारा पाना चाहता है। कब्ज से निजात पाने के लिए कई लोग आयुर्वेदिक चूर्ण का उपयोग करते हैं। तो कई लोग घरेलू नुस्खों को भी आजमाते हैं। गर्म पानी को कब्ज का रामबाण इलाज माना जाता है। कब्ज बनने पर अक्सर, सुबह गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या सच में रोज सुबह गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
क्या रोज सुबह गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है?- Does Drinking Hot Water Help in Relieving Constipation
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, "कब्ज होने पर गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। अगर आपको कब्ज की दिक्कत है, तो गर्म पानी का सेवन करना अच्छा साबित हो सकता है। गर्म पानी पीने से आंतों की क्रिया तेज होती है। इससे आंतों में जमा अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलने के लिए तैयार हो जाते हैं। जो लोग रोजाना गर्म पानी पीते हैं, उन्हें कब्ज की दिक्कत कम होती है। जिन लोगों को बार-बार कब्ज की दिक्कत होती है, उनके लिए गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।"
आपको बता दें कि गर्म पानी पीने से पाचन-तंत्र दुरुस्त होता है। जब गर्म पानी पीते हैं, तो पेट और आंतों से होकर अपशिष्ट पदार्थों को निकालने का काम करता है। गर्म पानी पीने से पाचन-तंत्र एक्टिव होता है और पेट आसानी से साफ हो जाता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएंगे, तो इससे काफी लाभ मिलेगा। रोज सुबह गर्म पानी पीने से पेट आसानी से साफ होने लगता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में हो गई हैं कब्ज से परेशान? छुटकारा पाने के लिए रात को खाएं ये 4 चीजें
रोज सुबह गर्म पानी पीने के फायदे- Drinking Hot Water Benefits in Morning in Hindi
- रोज सुबह गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इससे गैस और अपच की समस्या से बचाव होता है।
- खाली पेट गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे कैलोरी और फैट बर्न होता है।
- सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।
- रोज सुबह गर्म पानी पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं।
- गर्म पानी पीने से टॉक्सिंस रिमूव होते हैं। इससे त्वचा पर ग्लो आता है।
- अगर गले में खराश या सर्दी-जुकाम है, तो भी गर्म पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
- रोज सुबह गर्म पानी पीने से स्ट्रेस कम होता है और आप रिलैक्स फील करते हैं।
सुबह गर्म पानी कैसे पिएं?- How to Drink Hot Water in Hindi
- सुबह एक गिलास पानी गर्म कर लें। बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से बचें।
- इसमें नींबू का रस निचोड़ें। आप चाहें तो शहद भी मिला सकते हैं।
- इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पी लें।
- आप चाहें तो इसमें अदरक या हल्दी का पाउडर भी मिला सकते हैं।