
Constipation during pregnancy: प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या से अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। दरअसल, इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव बहुत ज्यादा होते हैं। विशेष रूप से प्रोजेस्टेरोन, के स्तर में वृद्धि पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देती है, जिससे मल से पानी के अवशोषण के लिए अधिक समय मिल जाता है। इसके अलावा बढ़ता हुआ गर्भाशय आंतों पर दबाव डाल सकता है, जिससे मल त्याग मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कई महिलाएं इस दौरान आयरन सप्लीमेंट लेती हैं जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता कि करें क्या। ऐसे में कुछ महिलाएं कब्ज की समस्या से बचने के लिए गर्म पानी पीती हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या ऐसा करना कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है? जानते हैं इस बारे में Dr. N Sapna Lulla, Lead Consultant - Obstetrics & Gynaecology, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
क्या गर्भावस्था के दौरान कब्ज के लिए गर्म पानी अच्छा है -Is warm water good for constipation during pregnancy
Dr. N Sapna Lulla बताती हैं कि ''हां, गर्भावस्था के दौरान कब्ज के लिए गर्म पानी बहुत मददगार हो सकता है। गर्म पानी पीने से मल त्याग में मदद मिलती है और मल का आंतों से गुजरना आसान हो जाता है। गर्म पानी मल को नरम भी बनाता है, जिससे जोर लगाने की जरूरत कम हो जाती है, जो गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय और श्रोणि की मांसपेशियों पर दबाव से बचने के लिए विशेष रूप से जरूरी है।'' यह शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है, जो कब्ज से बचाव के प्रमुख तरीकों में से एक है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में डिहाइड्रेशन मल को कठोर और मल त्यागने में मुश्किल बना सकता है, इसलिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में गर्म या सादा पानी पीने से बहुत फर्क पड़ सकता है। उसके अलावा भी खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप कुछ जूस पी सकती हैं या पानी से भरपूर उन चीजों का सेवन कर सकती हैं जो कि प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करे।
इसे भी पढ़ें: क्या कब्ज की समस्या में घी वाला दूध पीना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें
प्रेगनेंसी में गर्म पानी कब पीना चाहिए?
सुबह की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी से करने से पाचन तंत्र स्वाभाविक रूप से सक्रिय हो सकता है और मल त्याग को बढ़ावा मिल सकता है। कुछ लोगों को यह भी लगता है कि थोड़ा सा नींबू का रस मिलाने से पाचन क्रिया और भी बेहतर होती है, लेकिन बेहतर होगा कि आप पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें। गर्म पानी के साथ, फल खासकर कि जिनमें रफेज हो, सब्जियां जैसे कि खीरा और साग, साबुत अनाज जैसे कि ओट्स और दलिया और दाल जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से नियमित मल त्याग में मदद मिलती है। हल्का व्यायाम, जैसे टहलना या प्रसवपूर्व योग, भी आंतों को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए करें ये स्ट्रेचेस, मिलेगा आराम
साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप बहुत ज्यादा फाइबर ले रही हैं तो इन्हें पचाने के लिए पानी की मात्रा पर भी ध्यान दें क्योंकि ज्यादा फाइबर पचाने के लिए भी ज्यादा पानी चाहिए होता है नहीं तो मल कठोर हो सकता है और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि, अगर कब्ज गंभीर है या ठीक नहीं हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। वे अन्य कारणों की जांच कर सकते हैं और गर्भावस्था के लिए उपयुक्त सुरक्षित उपचार या मल को नरम करने वाली दवाएं सुझा सकते हैं। संक्षेप में, नियमित रूप से गर्म पानी पीना गर्भावस्था के दौरान कब्ज को कम करने और स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने का एक सरल, सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है, जिससे मां और शिशु दोनों को आराम मिलता है।
FAQ
गर्भावस्था के दौरान कब्ज को तुरंत कैसे दूर करें?
प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज को तुरंत दूर नहीं किया जा सकता लेकिन कुछ टिप्ल को अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं जैसे कि इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ा दें और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचें।गर्भावस्था के दौरान कब्ज इतना दर्दनाक क्यों होता है?
गर्भावस्था के दौरान प्रोजेस्टेरोन तेजी से बढ़ता है और ये मेटाबॉलिज्म स्लो करने के साथ मल त्याग को धीमा कर सकता है । इसका अलावा आपका गर्भाशय भारी हो जाता है, जिससे आंतों पर प्रेशर पड़ता है और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।प्रेगनेंसी में खाना हजम ना हो तो क्या करें?
प्रेग्नेंसी में अगर आपका खाना सही से नहीं पचता तो आपको अपनी डाइट में तरह पदार्थों और खिचड़ी जैसी चीजों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। ये आसानी से पचते हैं और इनसे पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 09, 2025 14:26 IST
Published By : Pallavi Kumari