Joint Pain Precautions in Hindi: एक समय था, जब अधिक उम्र के लोगों को ही जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ता था। लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों में भी जोड़ों और घुटनों के दर्द के मामले सामने आ रहे हैं। जोड़ों का दर्द, चलने-फिरने से लेकर उठना-बैठना तक मुश्किल बना सकता है। वैसे तो जोड़ों में दर्द होने के कई कारण होते हैं। अर्थराइटिस और हाई यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। घुटनों और जोड़ों में होना बेहद सामान्य हो गया है। जोड़ों का दर्द, व्यक्ति की पूरी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। खासकर, कुछ काम ऐसे होते हैं, जो जोड़ों और घुटनों में होने वाले दर्द को ट्रिगर कर सकते हैं। ऐसे में आपको इन कामों को करने से परहेज करना चाहिए। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं घुटनों और जोड़ों में दर्द होने पर क्या नहीं करना चाहिए?
घुटनों और जोड़ों में दर्द होने पर क्या नहीं करना चाहिए?
1. हैवी एक्सरसाइज करना
अगर आपको घुटनों या जोड़ों में दर्द रहता है, तो हैवी एक्सरसाइज करने से बचें। इस दौरान आपको हाई इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज जैसे- एरोबिक्स, जंपिंग और स्किपिंग आदि से बचना चाहिए। इसके अलावा, आपको टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल आदि खेलने से भी बचना चाहिए। दरअसल, इससे जोड़ों पर दबाव पड़ता है। इससे जोड़ों और घुटनों का दर्द ट्रिगर हो सकता है।
2. जॉगिंन करना
अक्सर लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए जॉगिंग करते हैं। लेकिन अगर घुटनों या जोड़ों के दर्द की समस्या है, तो आपको जॉगिंग या तेज रनिंग करने से बचना चाहिए। जॉगिंग करने से घुटनों के जोड़ों पर दबाव पड़ता है। इससे दर्द और परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही, आपको बार-बार सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से भी बचना चाहिए।
3. गलत मुद्रा में बैठना
गलत मुद्रा में बैठना और सोना भी घुटनों और जोड़ों के दर्द को ट्रिगर कर सकता है। घुटनों में दर्द होने पर आफको पैरों को क्रॉस करके नहीं बैठना चाहिए। इससे आपकी दिक्कत काफी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- घुटनों में दर्द हो तो करें ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम
4. पेट के बल सोना
जोड़ों और घुटनों में दर्द होने पर आपको पेट के बल सोने से भी बचना चाहिए। दरअसल, पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। इससे सिर लंबे समय तक एक ही पोजिशन में रहता है। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
5. भारी वजन उठाकर चलना
भारी वजन उठाकर चलने से भी आपके जोड़ों और घुटनों में दर्द हो सकता है। कई लोग साइड बैग को एक कंधे पर लटकाकर चलते हैं। इससे एक ही तरफ भार पड़ता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और जोड़ों की दिक्कत बढ़ती है। इसलिए कोई भी भारी सामान उठाकर चलने से बचें।
इसे भी पढ़ें- Knee Pain in Children: बच्चों के घुटनों में दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और इलाज
6. गलत फुटवियर पहनना
कई फुटवियर पंजों और टखनों को सपोर्ट नहीं करते हैं। जब फुटवियर कंफर्टेबल नहीं होते, तो इससे मोच का जोखिम बढ़ता है। वहीं, कंफर्टेबल शूज या सैंडल्स में मोच का खतरा कम होता है। साथ ही, मांसपेशियां भी रिलैक्स रहती हैं। ऐसे में अगर आपको जोड़ों या घुटनों का दर्द परेशान कर रहा है, तो कभी भी गलत या टाइट फुटवियर न पहनें।
7. धूम्रपान करना
धूम्रपान संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। दरअसल, सिगरेट में निकोटीन होता है, जो जोड़ों और हड्डियों तक पहुंचने वाले ब्लड फ्लो को बाधित करता है। इससे हड्डियों को पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इशसे घुटनों और जोड़ों का दर्द ट्रिगर हो सकता है।