कुछ बच्चों को अक्सर किसी-न-किसी वजह से पैरों में दर्द रहता है। ऐसे में अभिभावक घबरा जाते हैं। हालांकि, बच्चों के शरीर में होने वाले बदलाव इस समस्या का कारण हो सकते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो बच्चों को 3 से 12 साल की उम्र में ग्रोइंग पेन भी हो सकता है। दसअरल, बच्चों का कद बढ़ने के दौरान यह दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन, इसके अलावा भी अन्य कारणों से बच्चों को घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। मैक्स अस्पताल के बाल रोग विभाग के डॉ. शेखर गुप्ता से बच्चों के घुटनों में दर्द होने के कारण और इलाज के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
बच्चों के घुटनों में दर्द के कारण क्या होते हैं? Causes Of Knee Pain in Children In Hindi
गोइंग पेन
बच्चों के घुटनों के दर्द होने की वजह ग्रोइंग पेन माना जाता है। दरअसल, बच्चों के शारीरिक विकास के कारण उनको पैरों, पिंडलियों और घुटनों का दर्द महसूस हो सकता है। कुछ बच्चों को यह एक पैर तो कुछ को यह दर्द दोनों पैरों में महसूस हो सकता है। इसकी वजह से कुछ बच्चों के पैरोंं में सूजन भी आ सकती है।
घुटने में चोट लगना
बच्चों को अक्सर खेल के दौरान चोट लगने की संभावना अधिक होती है। इस दौरान बच्चे को ग्रोथ प्लेट की चोट या घुटने के फ्रैक्चर के कारण भी घुटने में दर्द हो सकता है। यदि आपका बच्चा सही तरह नहीं खड़ा हो पा रहा है या बच्चे के घुटने में सूजन आने लगी है, तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
घुटने में इंफेक्शन होना
बैक्टीरियल बोन इंफेक्शन होने पर आपके बच्चे को घुटनों की समस्या हो सकती है। इस तरह के इंफेक्शन के बाद सेप्टिक अर्थराइटिस हो सकता है। छोटे बच्चे इस समस्या में चलने में परेशानी हो सकती है। जबकि बड़े बच्चों के घुटने में सूजन देखने को मिलती है।
जुवेनाइल अर्थराइटिस
अगर आपके बच्चे को घुटने या पैर में दर्द, सूजन, जोड़ों में अकड़न और मूवमेंट में परेशानी होती है, तो जुवेनाइल अर्थराइटिस हो सकता है। यह एक ऑटो इम्यून डिजीज है, जो बच्चों में देखने को मिलता है। इसकी वजह से बच्चों को चलने में परेशानी हो सकती है।
घुटनों के सॉफ्ट टिश्यू में चोट लगना
सॉफ्ट टिश्यू में चोट के कारण बच्चों के घुटनों में दर्द हो सकता है। इस चोट की वजह से टेंडन और मांसपेशियां डैमेज हो सकती है। इस चोट की वजह से घुटनों पर दबाव पड़ता है। मांसपेशियों के अत्यधिक उपयोग से इस तरह की समस्या हो सकती है।
बच्चों के घुटनों में दर्द का इलाज कैसे होता है? Treatment Of Knee Pain in Children In Hindi
बच्चों के घुटनों में दर्द का इलाज किया जा सकता है। डॉक्टर इस दर्द के कारण जानने के बाद उसका इलाज करते हैं। दवाओं में एंटी स्टेरॉइड दी जा सकती हैं। इसके अलावा, डॉक्टर बच्चे को आइस कम्प्रेस करने की सलाह दे सकते हैं। साथ ही, इलाज के दौरान बच्चे को आराम करने की सलाह दी जाती है। इस समय घुटनों के दर्द को कम करने के लिए सपोर्ट पहनने के लिए भी कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों के मसूड़ों में आ गई है सूजन, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
बच्चों के घुटनों में दर्द को नजरअंदाज करने से घुटनों में अन्य समस्याएं हो सकती है। यदि, अर्थराइटिस की वजह से बच्चे को घुटने में दर्द हो रहा है, तो ऐसे में आप उसे डॉक्टर के पास तुरंत ले जाएं।