.jpg)
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें कब्ज की समस्या भी एक है। प्रेग्नेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं को कब्ज से जूझना पड़ता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन का स्तर अधिक हो जाता है। प्रेग्नेंसी में जैसे-जैसे गर्भाशय का आकार बढ़ता है, कब्ज की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के चूर्ण का सेवन करते हैं।
प्रेग्नेंसी में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रात को खाएं ये चीजें
1. मुनक्का
अगर प्रेग्नेंसी में आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रात को सोते समय मुनक्के का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, मुनक्का में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। फाइबर, पाचन को बेहतर बनाकर आंतों की सफाई करने में मदद करता है। रोज रात को दूध में मुनक्का मिलाकर खाने से, सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें मुनक्का डालें और फिर पी लें। रोजाना रात को मुनक्का खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
2. जीरा और अजवाइन पाउडर
प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप जीरा और अजवाइन पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। जीरा और अजवाइन, दोनों में मौजूद गुण आंतों को साफ करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप गुनगुना पानी लें। 1 चम्मच जीरा और अजवाइन के पाउडर को पानी में मिलाएं और रात को सोते समय लें। रात को जीरा और अजवाइन पाउडर लेने से सुबह के समय आपका पेट साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- अलसी अजवाइन और जीरा पाउडर का मिश्रण देता है ये 5 लाभ, जानें सेवन का तरीका
.jpg)
3. ईसबगोल
प्रेग्नेंसी में ईसबगोल खाने से भी आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें एक चम्मच ईसबगोल मिलाएं और पानी पी लें। ईसबगोल खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। अगर आप रात को ईसबगोल का सेवन करेंगे, तो इससे अपच और कब्ज से निजात मिल सकता है। रोजाना ईसबगोल का सेवन करने से आपको पाचन में काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- अजवाइन और जीरा की चाय पीने से मिलते हैं ये 13 फायदे, जानें बनाने का तरीका और अन्य फायदे
4. अलसी के बीजों का पाउडर
प्रेग्नेंसी में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप अलसी के बीजों के पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। अलसी के बीजों में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी के बीजों में फाइबर भी पाया जाता है। अगर आपको कब्ज बनी रहती है, तो आप रात को अलसी के बीजों से बने पाउडर का सेवन कर सकते हैं। रात को अलसी के बीजों का पाउडर लेने से सुबह पेट आसानी से साफ होने लगेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version