Expert

अंकुरित नारियल खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे, जरूर करें डाइट में शामिल

Benefits Of Eating Sprouted Coconut: अंकुरित नारियल खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। जानें खाने के अन्य फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अंकुरित नारियल खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे, जरूर करें डाइट में शामिल


Benefits Of Eating Sprouted Coconut: नारियल और उसका पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग किसी न किसी रूप में नारियल को खाते है और नारियल पानी को भी पीते है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्या अंकुरित नारियल भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका स्वाद मीठा होने के साथ देखने में यह स्पंजी लगता है और सफेद रंग का होता है। यह नारियल के अंदर पाया जाता है, जो इसमें पानी के कारण उगता है। अंकुरित नारियल को नारियल का फूल या नारियल का मोती भी कहा जाता है। यह इसमें तब बनता है जब पानी स्पंज के रूप में जाता है और इसमें नए पौधे अंकुरित होता है, तो इसे अंकुरित नारियल कहते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, ओमेगा-3 एसिड,फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी रहने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अंकुरित नारियल के अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

अंकुरित नारियल के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं आसानी से ठीक होती है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत देता हैं। अंकुरित नारियल के सेवन से खाना ठीक से पचता है और आंते भी स्वस्थ रहती हैं। 

good digestion

हार्ट के लिए हेल्दी

अंकुरित नारियल के सेवन से हार्ट संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक और आर्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को ठीक करता है।

इसे भी पढ़ें- इन 7 फूड्स को अक्सर लोग करते हैं गलत तरीके से स्टोर, जानें क्या है सही तरीका

इम्यूनिटी मजबूत बनाएं

अंकुरित नारियल खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। इसमें मौजदू विटामिन सी मौसमी बीमारियों के दूर रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से मेटॉबोलिज्म तेज होता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। अंकुरित नारियल में थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और फोलेट शरीर को स्वस्थ रखते हैं। 

फैटी एसिड 

अंकुरित नारियल में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। फैटी एसिड शरीर की सूजन को कम करने के साथ अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से वजन कम होने में मदद मिलती है। नारियल के फूल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो बैली फैट को भी आसानी से कम करता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

नारियल के फूल का सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है। डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर की थकावट दूर होती है।

अंकुरित नारियल खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में लाल अंगूर खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version