Is It Good To Eat Red Grapes During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाना है और क्या नहीं, इस बात पर हर गर्भवती महिला काफी सजग रहती है। आखिर, उन्हें सिर्फ अपने स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे अपने बच्चे की भी देखभाल करनी होती है। गर्भावस्था के दौर में महिला जो भी खाती है या जैसी भी लाइफस्टाइल अपनाती है, उसका सीधा-सीध असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए, अपनी डाइट में कुछ भी नया शामिल करने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि वह बच्चे के लिए सही है या नहीं? प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को रेड ग्रेप्स यानी लाल अंगूर खाने का मन करता है? क्या प्रेग्नेंट महिला के लिए यह सुरक्षित है? आइए, इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुमन सरोज राठौड़ से जानते हैं।
क्या प्रेग्नेंसी में लाल अंगूर खा सकते हैं? - Is It Safe To Eat Red Grapes During Pregnancy In Hindi
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे फाइबर की पूर्ति हो सके, विटामिन का अच्छा स्रोत है और शरीर भी हाइड्रेट रहे। लाल अंगूर में ये सभी गुण मौजूद हैं। इसलिए, गर्भवती महिलांए, बिना किसी संदेह के इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। लाल अंगूर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा सा्रेत है। हालांकि, गर्भावस्था में हर महिला को हर चीज सीमित मात्रा में खानी चाहिए और खाने से पहले यह जांच कर लेनी चाहिए कि उन्हें किसी चीज से एलर्जी तो नहीं है? अगर ऐसा है, तो उस चीज को अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा, अगर कोई गर्भवती महिला किसी नई डिश या फल-सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहती हैं, तो इससे पहले अपने डॉक्टर से इस संबंध में सलाह ले लेना जरूरी है। वैसे भी प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी चीज को अपनी डाइट में तभी शामिल करना चाहिए, जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी सही माना जाए। जैसे, अंगूर को बच्चों के सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, रेस्वेराट्रोल सप्लीमेंट लेने से बचना चाहिए। अंगूर में यह प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। यह एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जिसे कम मात्रा में लिया जाना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाएं, अंगूर को कम मात्रा में और दूसरे फलों के साथ अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। आपको बता दें, अगर आप ज्यादा मात्रा में रेड ग्रेप्स का सेवन करती हैं, तो इससे बच्चे के लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में अंगूर खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 8 फायदे, ज्यादा खाने पर नुकसान भी हो सकते हैं
प्रेग्नेंसी में लाल अंगूर खाने के फायदे - Benefits Of Eating Red Grapes During Pregnancy
लाल अंगूर एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। यह बच्चे और मां दोनों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। एंटीऑक्सीडेंट की मदद से महिला की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे बदलते मौसम में गर्भवती महिला के बीमार पड़ने का रिस्क कम हो जाता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान जैसे-जैसे बच्चे का वजन बढ़ता जाता है, महिला के निचले पेट की ओर दबाव बनता जाता है। अगर डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर न हो, तो महिला को कब्ज की समस्या हो सकती है। वहीं, लाल अंगूर फाइबर का अच्छा स्रोत है।
विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में पानी की कमी होना सही नहीं है। जब बॉडी डिहाइड्रेट होती है, तो इससे चक्कर आना, थकान महसूस करना, कमजोरी और भी कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसकी आपूर्ति के लिए, महिला को अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। इसमें लाल अंगूर भी शामिल हैं।
image credit: freepik