Expert

क्या वाकई लाल अंगूर वजन घटाने में फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Are Red Grapes Good For Weight Loss in Hindi: अंगूर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिन्हें खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहने से लेकर वजन तक आसानी से घटाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई लाल अंगूर वजन घटाने में फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Are Red Grapes Good For Weight Loss in Hindi: आजकल लोगों में खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली फॉलो करने के चलते वजन तेजी से बढ़ रहा है। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। इसके लिए कुछ लोग तो सर्जरी तक का सहारा लेते हैं। वजन घटाने के लिए आप लाल अंगूर का सेवन कर सकते हैं। अंगूर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिन्हें खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहने से लेकर वजन तक आसानी से घटाया जा सकता है। 

लाल अंगूर कैलोरी में काफी कम होता है साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में जमा फैट को कट करने का काम करता है। आइये दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं क्या वाकई लाल अंगूर खाने से वजन कम होता है?

क्या लाल अंगूर खाने से वजन घटता है? (Are Red Grapes Good for Weight Loss in Hindi)

शिवाली के मुताबिक लाल अंगूर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन वजन घटाने के लिए भी आप इसे खा सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होने देते हैं। इससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं, जिससे वजन आसानी से कम होता है (Red Grapes for Weight Loss)। इसके साथ ही लाल अंगूर में पानी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट को भरे रखने में मददगार होता है। लाल अंगूर को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। लाल अंगूर खाना शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके साथ ही शरीर फैट के जरिए एनर्जी का इस्तेमाल करती है, जिससे फैट का जमाव नहीं होता है। 

redgrapes-inside

वजन घटाने के लिए लाल अंगूर कैसे खाएं? (How to Eat Red Grapes for Weight Loss in Hindi)

  • वजन घटाने के लिए लाल अंगूर को कई तरीकों से खाया जा सकता है।
  • वजन घटाने के लिए आप लाल अंगूर को कच्चा खा सकते हैं।
  • ऐसे में आप लाल अंगूर को स्मूदी में डालकर भी खा सकते हैं।
  • वजन कम करने के लिए आप लाल अंगूर को भुनकर या रोस्ट करके भी खा सकते हैं।
  • आप चाहें तो लाल अंगूर को सलाद में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो अन्य फलों के साथ भी इस अंगूर को खा सकते हैं। 

इसे भी पढें - लाल अंगूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे 

लाल अंगूर खाने के अन्य फायदे (Benefits of Eating Red Grapes in Hindi)

  • लाल अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।
  • लाल अंगूर में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं।
  • इसे खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच और मलत्याग में होने वाली कठिनाई कम होती है।
  • लाल अंगूर खाना ब्रेन के लिए भी काफी फायदेमंद (Red Grapes for Brain) होते हैं।
  • इसे खाने से मूड अच्छा होता है, जिससे मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होता है और नींद अच्छी आती है।
  • इसमें मिलने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
  • इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है साथ ही त्वचा पर ग्लो भी आता है।

Read Next

किडनी के लिए फायदेमंद हो सकता है आंवले का जूस, एक्सपर्ट से जानें इसे पीने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version