
Health Benefits of Red Grapes: हरे और काले अंगूर के बारे में, तो आपने हजारों बार सुना होगा। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सेहत के लिए लाल अंगूर भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लाल अंगूर में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और किडनी भी स्वस्थ रहती है। लाल अंगूर खाने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है और कई बीमारियां भी आसानी से दूर होती हैं। लाल अंगूर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं लाल अंगूर खाने के अन्य फायदों के बारे में।
वजन कम करने में मददगार
लाल अंगूर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक तत्व पाया जाता हैं, जो वजन कम करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखता है। लाल अंगूर में मोटापे को कम करने के तत्व पाए जाते है। ये मोटापा कम करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।
आंखो की रोशनी के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों से संबंधित बीमारियों को भी आसानी से दूर करती हैं। लाल अंगूर का रस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लंबे समय तक आंखों को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं।
किडनी को रखे स्वस्थ
लाल अंगूर किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व किडनी से संबंधित बीमारियां होने के खतरे को आसानी से कम करते हैं। कई बार ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से किडनी की बीमारी होने की आशंका हो सकती है। ऐसे में लाल अंगूर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके किडनी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- दौड़ने के बाद खाएं ये 5 फूड्स, मसल्स की रिकवरी में करेंगे मदद
हड्डियों को करे मजबूत
लाल अंगूर के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती हैं क्योंकि लाल अंगूर में मौजूद तत्व रेस्वेराट्रॉल हड्डियों को मजबूत करने के साथ उनको स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। लाल अंगूर के सेवन से हड्डियां संबंधित बीमारियां होने का खतरा कई गुना कम होता है।
हेल्दी हार्ट
लाल अंगूर खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लाल अंगूर में मौजूद तत्व फाइटोकेमिकल्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं और हार्ट संबंधी बीमारियां होने के खतरे को भी कई गुना कम करते हैं। लाल अंगूर खाने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
लाल अंगूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik