दौड़ने के बाद खाएं ये 5 फूड्स, मसल्स की रिकवरी में करेंगे मदद

What To Eat After Running: कई लोग दौड़ने के बाद थकान का अनुभव भी करते है। ये फूड्स खाने से शरीर की थकान भी आसानी से दूर होगी।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दौड़ने के बाद खाएं ये 5 फूड्स, मसल्स की रिकवरी में करेंगे मदद


What To Eat After Running: अक्सर लोग सुबह के समय दौड़ने जाते हैं। दौड़ने से आने के बाद वह बिना कुछ खाएं-पिएं या फिर हल्का सा कुछ भी खा लेते हैं। दौड़ने से आने के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी होने के साथ शरीर को प्रोटीन और कार्ब्स की जरूरत होती है, ताकि मांसपेशियों को नुकसान ना हो और शरीर में एनर्जी की कमी न हो। इसके लिए कुछ फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। ये फूड्स खाने से शरीर हेल्दी रहने के साथ हड्डियां भी मजबूत होगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। कई लोग दौड़ने के बाद थकावट का अनुभव भी करते है। ये फूड्स खाने से शरीर की थकावट भी आसानी से दूर होगी। ये फूड्स शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं दौड़ने के बाद क्या खाना चाहिए।

अंडा

अंडे  पोषक तत्वों से भरपूर होते  हैं। इनमें  भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, आयरन और विटामिन ए पाए जाते हैं। दौड़ने के बाद उबला हुआ अंडा आसानी से खाया जा सकता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देगा और आयरन शरीर की थकान को भी आसानी से दूर करेगा।

egg

ओटमील

ओटमील में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दौड़ने  के बाद, ओटमील खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। ओटमील खाने से शरीर को  इंस्टैंट एनर्जी भी मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Detox Foods: शरीर को डिटॉक्स करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

केला

केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता हैं। इसको खाने से पेट आसानी से भर जाता है और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। केला शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है और मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाता है।

फ्रूट्स

फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन ए और सी आदि पाए जाते हैं। फ्रूट्स खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और यह  लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहता है। फ्रूट्स आसानी से पच भी जाते हैं।

नट्स 

नट्स  नट्स या ड्राइफ्रूट्स के  सेवन से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। इन्हें  खाने से शरीर का दर्द दूर होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इनके सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। इनमें  फाइबर, प्रोटीन, कार्बेहाइड्रेट और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दौड़ने के बाद इन्हे आसानी से खाया जा सकता है।

दौड़ से आने के बाद इन फूड्स को खाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik  

Read Next

Negative Calorie Foods: इन 5 फूड्स में होती हैं नेगेटिव कैलोरीज, वजन घटाने में करते हैं मदद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version