क्या आप रात को समय से सोते हैं? क्या आपको ऐसा लगता है कि आप चाहे जितना भी सो जायें लेकिन सुबह के समय थकान और सुस्ती महसूस होती है? कहते हैं कि अगर आपकी सुबह की शुरुआत अच्छी हो, तो आपका पूरा दिन अच्छा गुजरता है। केजीएमयू कॉलेज की सीनियर डाइटिशियन, शालिनी के मुताबिक अगर आप नट्स के साथ अपने दिन की शुरूआत करते हैं तो आपको एक ऐसी एनर्जी और ताकत मिलती है जिससे आप अपने पूरे दिन में फ्रेश व एनर्जेटिक रह सकते हैं। अलग अलग प्रकार के नट्स में अलग अलग पौष्टिक तत्त्व होते हैं। अधिकतर नट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। इसलिए आपको सुबह सुबह नट्स से अपनी शुरुआत जरूर करनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि आपको कौन से नट्स खाने चाहिए और कितनी मात्रा में कैसे खाने चाहिए।
भिगोए हुए अखरोट
अखरोट को नट्स का राजा माना जाता है और यह एंटी ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। यह ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करता है। इसलिए अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। इसके अलावा अखरोट में कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कॉपर, जिंक आदि भी शामिल होते हैं। अखरोट खाने से कई फायदे मिलते हैं, जैसे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह सुबह भिगोए हुए अखरोट खा सकते हैं। जो खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं।
टॉप स्टोरीज़
भिगोए हुए बादाम
अगर आप रात में बादाम भिगो कर सोते हैं और सुबह उठ कर उन्हें खा लेते हैं। तो उससे आपकी याददाश्त तेज होती है। आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है। आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है। बादाम प्रोटीन और विटामिन ई, मैग्नेशियम जैसे तत्त्वों से भी भरपूर होते हैं। अगर आप इन्हें बिना छिलके के खाते हैं तो आप का शरीर अच्छे से पोषण अब्जॉर्ब कर पाएगा। इसलिए इन्हें छील कर ही खाएं।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट चाय पीने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, आयुर्वेदाचार्य से जानें इससे होने वाली परेशानियां
आपको कितनी मात्रा में नट्स का सेवन करना चाहिए?
आपको एक दिन में लगभग 28 ग्राम नट्स का सेवन ही करना चाहिए। अगर साधारण शब्दों में कहें तो जितने नट आपकी मुठ्ठी में आ जाएं, केवल एक दिन में उतना ही खाएं। अगर आप इनका अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपको कुछ साइड इफेक्ट्स भी मिल सकते हैं। अधिक मात्रा में बादाम आदि का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है क्योंकि इनमें कैलोरीज़ अधिक होती है।
नट्स को किसी अन्य फूड के साथ खाने से बेहतर अकेला खाएं
एक्सपर्ट के अनुसार आपको अन्य चीजों की तरह अपनी डाइट में नट्स को एड नहीं करना है। बल्कि आपको अनहेल्दी चीजों को रिप्लेस कर इन्हें खाना है। अगर आप को जंक फूड आदि की क्रेविंग होती है तो आप एक हेल्दी ऑप्शन के लिए नट्स का सेवन कर सकते हैं। एक मुट्ठी नट्स में लगभग 120 से 200 कैलोरीज़ होती हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार सुबह के नाश्ते के समय ये 5 गलतियां करने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर
क्या नट्स से आपका वजन बढ़ता है?
यह बात तो सच है कि नट्स आपकी सेहत के लिए बहुत हेल्दी होते हैं और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। आपके शरीर को यह नट्स बहुत से आवश्यक पौष्टिक तत्त्व भी प्रदान करते हैं। अगर आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में भी कुछ नट्स जैसे भिगोए हुए बादाम और अखरोट आदि को शामिल कर सकते हैं। माना कि नट्स में कैलोरीज़ अधिक होती है। लेकिन आपका शरीर उनमें मौजूद सारे फैट को अवशोषित नहीं कर पाता है। बहुत से शोध के द्वारा भी यह पता चला है कि अगर आप सीमित मात्रा में नट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ने की बजाए घटता है।
नट्स आपको बहुत सी बीमारियों जैसे कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज आदि से बचाने में भी लाभदायक होते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपको फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
All Images Credit- Freepik
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi