
स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है कि पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन किया जाए। कई बार फ्रेश भोजन खाने के बाद भी कुछ लोगों की तबियत खराब हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ फूड आइटम्स ऐसे होते हैं, जो बनाए जाने के बाद रिहीट नहीं किए जाने चाहिए। इससे उस सब्जी विशेष के पोषक तत्व तो खत्म होते ही हैं, साथ ही उसमें ऐसे तत्व शामिल हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। असल में इस तरह के फूड आइटम बनाए जाने के कुछ देर बाद ही खा लेने चाहिए। ज्यादा देर तक रखने की वजह से ये खाद्य पदार्थ बासी हो जाते हैं, जिसे खाने से तबियत बिगड़ सकती है। क्या आप जानते हैं कि कौन से हैं, वो फूड आइटम्स? यहां डाइटीशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट वरहमना आपको इस संबंध में दे रही हैं जरूरी जानकारी।
अंडा
सेहत के लिए तो अंडा बहुत ही उपयोगी और फायदेमंद है। वैसे भी कहा जाता है कि सर्दियों के दिनों में रोजाना एक उबला अंडा खाया जाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है। लेकिन अंडे को कभी भी बासी नहीं चाहिए और न ही इसे दोबारा गर्म करना चाहिए। असल में इसमें साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया होता है, जो ई-कोलाई जैसे अन्य तरह के बैक्टीरिया को विकसित करने में मदद करता है। यह बैक्टीरिया गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके अलावा अगर गर्म तापमान में अंडे को दोबारा गर्म किया जाए, तो यह पेट के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जो स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : इन कारणों से बचे हुए आहार का न करें सेवन
चिकन
कई बार लोग एक साथ बहुत ज्यादा चिकन पका लेते हैं और रह-रहकर उसी का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि प्रोटीन से भरपूर चिकन को भी दोबारा गर्म करके खाने से बचना चाहिए। दरअसल, गर्म करते ही चिकन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। यह वास्तव में पाचन संबंधी परेशानी पैदा कर सकता है। यदि आप वास्तव में पके हुए चिकन को दोबारा गर्म करना चाहते हैं, तो आप कम तापमान पर लंबी अवधि के लिए ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद इसे खाया जा सकता है। आमतौर पर चिकन को बनाकर तुरंत खा लेने की सलाह दी जाती है। बासी चिकन खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : जहर के समान हैं फ्रिज में रखी गई ये 10 चीजें, आज ही करें बाहर
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, नाइट्रेट और आयरन से भरपूर होते हैं। जब इन सब्जियों को दोबारा गर्म किया जाता है तो ये नाइट्रेट, नाइट्राइट और अन्य ज्ञात कार्सिनोजेन्स में परिवर्तित हो सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियों को भी पकाने के तुरंत बाद खा लेना चाहिए ताकि स्वास्थ्य पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े और आपको इसके भरपूर पोषक तत्व मिल सकें।
तेल
आजकल खाना बनाने के लिए कई प्रकार के तेल का उपयोग किया जाता है। इनमें मुख्य रूप से वर्जिन ऑलिव ऑयल, एवोकैडो ऑयल, हेजलनट ऑयल और अलसी के तेल शामिल हैं। इन तेल में कुछ फ्राई करने के बाद बचे तेल को रिहीट करके यूज करने से बचना चाहिए। असल में इन सभी तरह के तेल में बहुत कम स्मोक पॉइंट होते हैं। इसलिए जब आप इन्हें दोबारा गर्म करते हैं तो ये बासी हो जाते हैं और इसके सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप इनका सेवन करना ही चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप इसे भोजन पर ऊपर से छिड़कें।
इसे भी पढ़ें : किन सब्जियों को कच्चा खा सकते हैं? जानें बिना पकी हुई सब्जियां खाने का सेफ तरीका
शलजम
शलजम एक बेहतरी सब्जी है। यह पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसकी सब्जी को सब बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर इन दिनों शलजम का सूप बनाया जाता है, जो कि बहुत टेस्टी भी लगता है। चूंकि इसमें नाइट्रेट होते हैं, ऐसे में अगर इसे दोबारा गर्म किया जाए तो यह टॉक्सिक हो सकता है। इसलिए शलजम की सब्जी हो या सूप, बनाने के बाद इसे उसी समय खा लें ताकि दोबारा गर्म करने की जरूरत न हो।
image credit : freepik